Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)
चंडीगढ़, 2 जुलाई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के कुछ ही समय बाद उसमें बड़े-बड़े गड्ढे पड़ जाना भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घटिया निर्माण कार्य का जीता-जागता उदाहरण है। लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे की ऐसी स्थिति यह साबित करती है कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्ता नहीं, बल्कि जनता के धन पर कमीशनखोरी करना रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज देश में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई बिल्कुल अलग है। कहीं पुल गिर रहे हैं, कहीं सड़कें धंस रही हैं, कहीं नए बने हाईवे टूट रहे हैं, तो कहीं रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की छतें ढह रही हैं। यह घटनाएं बताती हैं कि भाजपा सरकार ने विकास को केवल प्रचार का माध्यम बना दिया है, जबकि भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार लगभग हर विभाग में अपनी जड़ें जमा चुका है। आम नागरिक को छोटे-छोटे कामों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान केवल प्रचार और आत्मप्रशंसा पर केंद्रित है।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार प्रतिदिन नई-नई घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि जिन परियोजनाओं को विकास का प्रतीक बताकर प्रस्तुत किया जाता है, वे कुछ ही समय में अपनी बदहाल स्थिति से सरकार के दावों की पोल खोल देती हैं। यदि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती, तो जनता के टैक्स के हजारों करोड़ रुपये इस प्रकार बर्बाद नहीं होते। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रचार छोड़कर जनता के प्रति जवाबदेह बनने की आवश्यकता है। देश की जनता मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा चाहती है, न कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और घटिया निर्माण की ऐसी विरासत, जो उद्घाटन के कुछ समय बाद ही ढहने लगे। जनता अब सरकार से केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ईमानदार शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा करती है।
फोटो कुमारी सैलजा
-------------------------------------
:-Delhi–Dehradun Expressway Damage Exposes Corruption and Poor Construction:-Kumari Selja
:-Kumari Selja Alleges Corruption Behind Crumbling Infrastructure.
:-The Expressway Defects Reflect BJP’s Governance Failure:-Kumari Selja
:-The Poor Construction Quality Exposes Reality of Development Claims:-Kumari Selja
Chandigarh / 2nd, July.
The General Secretary of All India Congress Committee, CWC Member, Sirsa MP and Former Union Minister Kumari Selja alleged that the appearance of large potholes on sections of the Delhi–Dehradun Expressway shortly after its inauguration reflects corruption, poor construction standards and lack of accountability in infrastructure projects.
She said that an expressway built at an estimated cost of around ₹12,000 crore developing structural defects within a short period raises serious questions about construction quality and the effective use of public funds. Kumari Selja alleged that despite repeated claims of rapid development, incidents involving damaged highways, collapsing bridges, sinking roads and structural failures at public infrastructure projects indicate systemic shortcomings in project execution and monitoring.
She further claimed that corruption has spread across several departments under the BJP governments at the Centre and in Haryana, while citizens continue to face difficulties in accessing basic public services. According to her, people are struggling with inflation, unemployment and governance-related issues even as the government remains focused on publicity.
Kumari Selja said infrastructure projects should be judged by their durability and quality rather than promotional campaigns. She argued that strict transparency, quality control and accountability are essential to ensure that taxpayers’ money is utilised efficiently. Kumari Selja urged the government to prioritise honest governance, stronger monitoring of public works and greater accountability in the execution of infrastructure projects. She said citizens expect durable public assets, transparent administration and responsible governance rather than repeated announcements and publicity-driven development claims.
Photo:-Kumari Selja.