Thursday, April 23, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note (From Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)



महिला आरक्षण पर भाजपा की ‘दोहरी राजनीति’ बेनकाब: कुमारी सैलजा

-महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए

-सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस अधिनियम में पीछे के रास्ते से संशोधन लाने का प्रयास किया

चंडीगढ़, 22 अप्रैल।

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा देशभर में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

कुमारी सैलजा ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में संसद में प्रस्तुत महिला आरक्षण अधिनियम का कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने बिना किसी शर्त के समर्थन किया था, क्योंकि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस अधिनियम में पीछे के रास्ते से संशोधन लाने का प्रयास किया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि बिना व्यापक चर्चा और सर्वसम्मति के ऐसे संशोधन लाना सरकार की मंशा पर संदेह उत्पन्न करता है और लोकतंत्र की भावना को कमजोर करता है। उन्होंने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध होती, तो इसे वर्तमान लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में तुरंत लागू किया जा सकता था। लेकिन सरकार ने इसे परिसीमन और जनगणना जैसी शर्तों से जोडक़र जानबूझकर विलंबित करने का प्रयास किया है।

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि 2023 अधिनियम की नोटिफिकेशन जारी करने के समय और उसके बाद संशोधन लाने की कोशिश भाजपा की अवसरवादी राजनीति को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर मुद्दों को उठा रही हैं।

फोटो कुमारी सैलजा

------------------------------

:-Kumari Selja Alleges ‘Double Politics’ by BJP on Women’s Reservation.

:-The Delay Tactics Exposed:Selja Targets Centre Over Women’s Quota.

:-Kumari Selja Demands Immediate Implementation of Women’s Reservation Law.

:-The BJP Spreading Confusion on Women’s Quota:-Kumari Selja

Chandigarh / 22nd, April.

The Sirsa MP, General Secretary of All India Congress Committee and Former Union Minister Kumari Selja alleged double standards by the BJP on the issue of women’s reservation, accusing the Centre of creating confusion and delaying implementation.

Addressing a press conference at the Pradesh Congress Committee office in Chandigarh, Kumari Selja said the 2023 women’s reservation law had received unconditional support from the Congress and the Opposition, calling it a significant step towards women’s empowerment. She, however, alleged that attempts were made to introduce changes through the backdoor for political gains, without wider consultation. Kumari Selja said that such steps raise questions over intent and weaken democratic traditions.

Kumari Selja questioned why the reservation could not be implemented immediately within the existing Lok Sabha and Assembly seats if the government was genuinely committed. She alleged that linking it with delimitation and census processes was a deliberate attempt to delay its rollout. The Congress leader said the timing of the law’s notification and subsequent moves reflect opportunistic politics.

She demanded that the reservation be enforced without conditions to ensure women receive their constitutional rights and adequate representation. Kumari Selja added that she has been actively engaging with the public and media on key issues, including women’s reservation, and would continue outreach efforts to highlight concerns and strengthen public discourse.

Photo:-Kumari Selja addressing a press conference.





Attachments