Saturday, June 13, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--3 from DIPRO Ambala 12.06.2026.

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की पंचायत भवन में हुई बैठक।
12 शिकायतों में से 2 शिकायतों का हुआ निपटान--10 शिकायतों का निपटान करने के लिए कमेटी का किया गठन।  
सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंतोदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सुनी समस्याएं।
अम्बाला, 12 जून  
सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंतोदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ली और एंजैडे के तहत 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 2 का समाधान किया गया और 10 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया।
इस मौके पर नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, मुलाना की विधायक पूजा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, नगर निगम आयुक्त विरेन्द्र सिंह सहरावत, सहित कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 12 शिकायतों को सुनते हुए 2 का निवारण किया गया है और 10 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि इस बैठक को किए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझकर उसका समाधान करवाना है। उन्होने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का साफ संदेश है कि लोगों की समस्याओं को सुना जाए और उनका निवारणकरने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होने यह भी बताया कि लोग अपनी समस्याएं विभिन्न माध्यमों से रखते हैं जिसमें सीएम विंडो, जन संवाद, समाधान शिविर तथा जिला स्तर पर प्रतिनिधि के समक्ष रखते हैं। इसके अलावा कष्ट निवारण समिति की बैठक भी एक माध्यम है जिसमें प्रार्थियों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया जा सके। उन्होने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण करते हुए उसे समय रहते न्याय दिलवाना है। उन्होने मीडिया के एक अन्य प्रश्र का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि यदि किसी शिकायत में प्रार्थी ने संतुष्टि जाहिर की है तो उसे बैठक में आना होगा और बैठक के समक्ष अपनी संतुष्टि जाहिर करनी होगी। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई को प्राथमिकता से करवाया जाएगा। इस संबध में वह नगर निगम आयुक्त व उपायुक्त से भी बातचीत करके इन कार्यों को भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
  मासिक बैठक के दौरान एंजैडे में रखी शिकायत के तहत गांव बिहटा व तेपला से आए पवन कुमार, अश्वनी चौहान तथा इन्द्रजीत सिंह व हरभजन सिंह व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेतों के पास से बरसाती नदी निकलती है जोकि शामली अम्बाला हाईवे बनने से बंद हो गई है और अब इसका पानी हमारे खेतों में भर जाता है। कैबिनेट मंत्री ने प्रार्थी व सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को सुनने के उपरांत इस मामले में विधायक मुलाना, भाजपा अध्यक्ष मनदीप राणा, एडीसी, एसडीएम, नायब तहसीलदार साहा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता, कष्ट निवारण समिति के सदस्य संजीव मिश्रा के साथ प्रार्थी को भी कमेटी में शामिल करते हुए बैठक कर आगामी बैठक से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रार्थी की समस्या को ध्यान में रखते हुए वे ऐसी रूपरेखा तैयार करें एवं परियोजना बनाएं ताकि प्रार्थी की समस्या का समाधान किया जा सके।
इसी प्रकार गांव बिहटा निवासी पवन कुमार पुत्र राजपाल ने गांव से सम्बन्धित बरसाती पानी की निकासी की समस्या रखी। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने बीडीपीओ साहा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन व कष्ट निवारण समिति के एक सदस्य को नियुक्त करते हुए उक्त जगह का मुआयना करने के निर्देश देते हुए स्थाई समाधान करने बारे कहा और आगामी बैठक के लिए यह मामला पैंडिग रखा गया।
इसी प्रकार पशुपति कुष्ट आश्रम अम्बाला शहर से आए लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से न होने के कारण उनके आश्रम के नजदीक  जो नाला है वह बंद पड़ा हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए कि पशुपति कुष्ठ आश्रम के पीछे की चारदीवारी  करवाकर नगर निगम के अधिकारियों को मौका मुआयना करने के निर्देश देते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इस मामले को कष्ट निवारण समिति से फाईल किया गया है।
इसी प्रकार गांव नन्हेड़ा निवासी बिरू राम ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका नन्हेड़ा में मकान है तथा वह पिछले कई वर्षो से उसका उक्त जगह पर कब्जा भी है। उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि नगर परिषद् द्वारा उसकी प्रोपर्टी आईडी में से उसका नाम हटा दिया गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त को मामले की जांच करने के निर्देश देते हुए आगामी बैठक के लिए इसे पैंडिग रखा गया।
इसी प्रकार अम्बाला शहर की सपना भाटिया की पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत के मामले में जांच अधिकारी ने प्रार्थी द्वारा संतुष्टि जाहिर करने की रिपोर्ट कैबिनेट मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की लेकिन मौके पर प्रार्थी उपस्थित न होने पर कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी मामले में संतुष्टि आ जाती है तो प्रार्थी बैठक में उपस्थित होकर यह जानकारी देना सुनिश्चित करेगा।
इसी प्रकार गांव गदौली निवासी सुखबीर सिंह की जमीन से सम्बन्धित मामले पर कैबिनेट मंत्री ने विधायक नारायणगढ़,  मंडल अध्यक्ष, कष्ट निवारण समिति के सदस्य, नायब तहसीलदार व एसएचओ की एक कमेटी गठित करते हुए मामले की जांच करने के निर्देश दिए और आगामी बैठक से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  
इसी प्रकार ग्राम पंचायत राजोखेडी की सरपंच राजिन्द्र कौर व अन्य द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए नई पाईप लाईन बिछाने बारे अपनी शिकायत रखी। इस मामले में कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गांव में पाईप लाईन बिछा दी जाएगी और प्रार्थी संतुष्ट है। इस मामले में भी प्रार्थी भी मौके पर उपस्थित न होने के कारण इस मामले को कैबिनेट मंत्री ने पैंडिग रखा है।
इसी प्रकार गांव गदौली निवासी कुलदीप सिंह व अन्य ने उनके गांव में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य के साथ जो स्टोन पिंचिग का कार्य किया जा रहा है वह सही तरीके से नहंी हो रहा है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित प्रार्थी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने बारे कहा और कहा कि इस कार्य बारे उसे सम्पूर्ण जानकारी दी जाए। साथ ही एक कमेटी का गठन किया जिसमें प्रार्थी के साथ-साथ सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता, डीडीपीओ को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए और आगामी बैठक से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्रेमनगर निवासी जोगिन्द्र सिंह ने उसके घर के सामने बिजली का खम्बा टेढा होने व बिजली की नंगी तारें होने की शिकायत रखी। इस मामले में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि यहां जो बिजली की तारे गुजर रही है उसे दुरूस्त कर दिया जाएगा। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियेां को निर्देश दिए कि अगली बैठक से पहले बिजली का खम्बा हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार बडा गांव निवासी दिव्यांग विनोद कुमार ने बीमे से सम्बन्धित राशि का भुगतान न होने की शिकायत रखी। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने एलडीएम को निर्देश दिए कि बैठक का हवाला देकर सम्बन्धित बीमा कंपनी से पत्राचार करते हुए दिव्यांग को बीमे से सम्बन्धित राशि का भुगतान जल्द से जल्द करवाएं। साथ ही मंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांग के  परिवार में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं उनकी नियमानुसार पैंशन लगवाना सुनिश्चित करवाएं। इस मामले में उपायुक्त ने मंत्री को अवगत करवाया कि दिव्यांग के जो दोनो बच्चे हैं उनकी नियमानुसार फीस माफ करवाने का काम भी किया जाएगा। प्रार्थी ने इस मामले में कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार गांव खैरा निवासी गुरनाम सिंह ने बिजली से सम्बन्धित शिकायत रखी जिसमें कैबिनेट मंत्री ने इस शिकायत को विस्तार से सुनते हुए एक कमेटी गठित की जिसमें तहसीलदार, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता, गांव के सरपंच/नम्बरदार तथा कष्ट निवारण समिति के सदस्य शामिल करते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट आगामी बैठक से पहले प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव जंधेडी-काठगढ निवासी गुरनामों ने घर में चोरी से सम्बन्धित शिकायत रखी। इस मामले में भी मंत्री ने एक कमेटी गठित मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलाावा अन्य प्रार्थियों ने भी अपनी शिकायत कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। कैबिनेट मंत्री ने सभी शिकायतों को मार्क करते हुए इनका निवारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, आरटीए सुशील कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर -
---------------------------------------------------------------

Attachments