Press Note/Photos file--2 from DIPRO Ambala 12.06.2026.
राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए गांव-गांव चलाएं जागरूकता अभियान- विजय सिंह दहिया
प्रधान सचिव शिक्षा विभाग ने नारायणगढ़, पतरेहड़ी के पीएम श्री विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी का किया औचक निरीक्षण।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने शिक्षा सदन कार्यालय अम्बाला में अधिकारियों/प्रधानाचार्यों व अन्य सम्बन्धित स्टाफ की एक बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अम्बाला, 12 जून। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने गत दिवस उपमंडल नारायणगढ़ के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ तथा शहीद नायक नरेश कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पतरेहड़ी और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं, स्टाफ, विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षा परिणाम, स्वच्छता व्यवस्था, मिड-डे मील, खेल मैदान, कंप्यूटर लैब, अटल टिंकरिंग लैब तथा विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्कूल में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभ्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी नारायणगढ़ सुदेश बिंदल, खंड शिक्षा अधिकारी शहजादपुर सुरेन्द्र सिंह तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राजकीय विद्यालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर शिविर लगाए जाएं तथा अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन विद्यालयों में प्रवेश लें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सरकारी विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण करने का उद्देश्य धरातल पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ में प्राचार्या कांता देवी ने प्रधान सचिव को विद्यालय की उपलब्धियों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय में आट्र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय संचालित हैं तथा स्मार्ट बोर्ड भी स्थापित हैं, जिनका नियमित रूप से शिक्षण कार्य में उपयोग किया जा रहा है।
प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय में 34 शिक्षक कार्यरत हैं तथा लगभग 450 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस पर प्रधान सचिव ने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है। बिजली, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। इस पर प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित हैं।
इसके उपरांत प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने शहीद नायक नरेश कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पतरेहड़ी का निरीक्षण किया। विद्यालय की प्राचार्या दीपा कौशिक ने उन्हें विद्यालय की उपलब्ध सुविधाओं, विद्यार्थियों की संख्या तथा परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से मान्यता प्राप्त है। विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम 92 प्रतिशत तथा बारहवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय में छठी से बारहवीं कक्षा तक कुल 393 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 243 छात्र और 150 छात्राएं शामिल हैं। विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब भी स्थापित है, जिसका अवलोकन प्रधान सचिव ने किया और उसकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शहजादपुर ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब खंड शहजादपुर के बड़ी बस्सी, धनाना,कक्ड़माजरा तथा पतरेहड़ी विद्यालयों में स्थापित की गई हैं, जिनसे विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल रहा है।
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास प्राथमिक स्तर से ही शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाए तथा गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि समाज और विद्यालय मिलकर प्रयास करें तो सरकारी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं।
विद्यालय प्राचार्यों ने बताया कि विद्यार्थीयों का नामांकन बढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता रैलियां निकाली जाती हैं तथा शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करते हैं और उन्हें अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें- विजय सिंह दहिया
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी का किया औचक निरीक्षण। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मगन तथा अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, प्रयोगशाला, खेल सुविधाओं तथा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा परिणामों तथा विद्यार्थियों की प्रगति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विशेष तौर पर योजनाएं शुरु की गई है।
विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोडना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रधान सचिव को विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
प्रधान सचिव विजय सिहं दहिया ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने वीरवार को शिक्षा सदन कार्यालय में प्रधानाचार्यों व अन्य सम्बन्धित स्टाफ की एक बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त विराट, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रधान सचिव विजय दहिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्यों के साथ-साथ अन्य स्टाफ के सदस्यों को कहा कि उनका शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में अहम येागदान होता है। शिक्षकों व अन्य को जो भी समय-समय पर कार्य एवं दायित्व सौंपा जाता है उस कार्य को वे बखूबी तरीके से करना सुनिश्चित करें। जनगणना के कार्य में भी शिक्षकों द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह काफी सराहनीय है। इसी प्रकार एसआईआर कार्य में भी जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी जाएगी वह उस कार्य को बेहतर तरीके से करें।
प्रधान सचिव ने बैठक के दौरान सभी शिक्षकों को कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों में पंजीकरण बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां एवं कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को प्रेरित करें कि इन स्कूलों में अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवाएं। यहां पर सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त एवं सम्बन्धित एसडीएम को यह भी कहा कि वे ब्लॉक वाईज समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करें और वहंा पर प्रधानाचार्यों के साथ-साथ अन्य की बैठक लेकर विद्यार्थियों के हित के लिए जो भी कार्य किए जा सकते हैं उन्हे प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होने यह भी कहा कि गर्मियों के छुट्टियों के दिनों का भी विशेष रूप से प्रयोग करते हुए स्कूलों से सम्बन्धित इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करवाएं। स्कूलों में सफाई व्यवस्था के कार्य को करवाएं, मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल व शौचालयों की बेहतर व्यवस्था रहे। यदि कोई रिपेयर करवानी है तो उस कार्य को भी करवाएं। स्वच्छ पेयजल के तहत पानी की टैंकियों को साफ करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को जहां गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवानी हैं वहीं स्कूलों में पंजीकरण को बढाते हुए सभी व्यवस्थाओं को ओर बेहतर करना सुनिश्चित करें।
प्रधान सचिव ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सरकारी विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर शिक्षा वातावरण के लिए लगातार प्रयास भी कर रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव का यहां पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों एवं अन्य सम्बन्धित स्टाफ को कहा कि हम सबको बेहतर समन्वय बनाकर सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को ओर सुदृढ करना है और विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलवाना हम सबकी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे आकर अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होने प्रधान सचिव को विश्वास दिलाया कि बैठक के दौरान उन्होंने स्कूलों से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं उसकी अनुपालना सुनिश्चित करवाए जाएगी।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, डिप्टी डीईओ, बीईओ ज्योति सभ्रवाल के साथ-साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
------------------------------------------------------------