Press Note/Photos file--2 from DIPRO Ambala 01.06.2026.
अंबाला, 01 जुलाई
हरियाणा महिला विकास निगम अम्बाला के कार्यालय मे निगम द्वारा संचालित योजनाओं बारे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता निगम की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता दांगी द्वारा की गयी। इस अवसर पर उनके साथ निगम की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती विनोद कुमारी भी मौजूद रही जिनका स्वागत निगम की जिला प्रबंधक श्रीमती सुमन व हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ममता शर्मा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए निगम की अध्यक्षा सुनीता दांगी ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवम स्वरोजगार योजनओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है व निगम की प्रशासनिक अधिकारी जी ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर 22 लाभार्थी महिलाओं / लड़कियों को शिक्षा ऋण योजना व हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत 11,57,848 रूपए के अनुदान राशी के चेक वितरित किये गए व महिलाओं को ऋण आवेदन पत्र भी वितरित किये गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और नयी आशा देख कर अत्यंत प्रसन्नता हुई और कहा विश्वास है कि यह सहायता उनके जीवन को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं द्वारा अध्यक्षा सुनीता दांगी का आभार जताया गया।
फोटो नम्बर - 1 व 2
---------------------------------------------------------------
अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेवनगर 02 जुलाई 2026 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
अम्बाला, 01 जुलाई
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेवनगर में 02 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन पंचकूला के चेयरमैन साहब योगराज, अमोलक सिंह, सदस्य तकनीकी और तरूण गुप्ता सदस्य वित्त करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि बैठक में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली सम्बन्धित केस न्यायालय में विचारधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी सबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। बिजली विभाग उपभोक्ताओं से अनुरोध करता है कि फोरम के समक्ष बिजली से सम्बन्धित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 1 जुलाई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 का नकल रहित, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में सफल आयोजन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उपायुक्त बुधवार को अपने कैंप कार्यालय के सभागार में एचटेट-2025 परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एचटेट-2025 परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी उपरांत बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंबाला जिले में आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा में अंबाला तथा पंचकूला जिले के कुल 12,219 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें लेवल-3 (पीजीटी) के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 4,114, लेवल-2 (टीजीटी) के लिए 20 केंद्रों पर 6,141 तथा लेवल-1 (पीआरटी) के लिए 7 केंद्रों पर 1,964 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र समय पर पहुंचाने, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमीट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग तथा अन्य सभी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 5 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के सुगम प्रवेश, यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए एचटेट-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीसी विराट, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, बिजली विभाग के एसडीओ रविंदर यादव सहित पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर - 3 व 4