Wednesday, July 1, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 30.06.2026.

अम्बाला, 30 जून
अम्बाला जिले के गांव धन्यौड़ा में मंगलवार प्रात: करीब 6.30 बजे एक चार वर्षीय बच्चा निर्वेर सिंह पुत्र मनजीत सिंह खेतों में बने बोरवेल मे गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। उपायुक्त अजय सिंह तोमर व एसडीएम अम्बाला छावनी ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम गतिविधियों का जायजा लिया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टीमों के साथ-साथ जिला प्रशासन की रैस्क्यू टीम के माध्यम से बच्चे को बोरवेल से निकालने का कार्य कर रही है।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रात: मनजीत सिंह अपने चार वर्षीय बेटे निर्वेर सिंह को लेकर खेतों में अपने दादा को रोटी देने के लिए गया था। उस समय बच्चा खेलते-खेलते अचानक यहां पर पुराने बोरवेल जिसकी गहराई लगभग 220 फीट थी उसमें गिर गया। इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ व आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित टीमों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए और कुछ ही देर में उपायुक्त व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उपायुक्त ने इस दौरान घटना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की और पिता मनजीत सिंह इस इस घटना के चलते बेसुध हो गया था उससे बातचीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इस मौके पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने उपकरणों व मशीनरी के माध्यम से बच्चे को रैस्क्यू करने का कार्य शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मनजीत सिंह व उसके पिता करनैल सिंह के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए, क्योंकि घटना के बाद दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहंी था। इसके अलावा अग्रिशमन विभाग की टीम व अन्य टीमें भी मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू टीमों का सहयोग कर रही थी।
उपायुक्त ने इस मौके पर यह भी बताया कि जिस खेत में यह बोरवेल था उस बोरवेल को खुला छोडऩे पर सम्बन्धित के खिलाफ पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आग्रह किया कि कोई भी किसान अपने खेतों में बोरवेल को खुला न छोड़े। उन्होने यह भी कहा कि यदि यहां पर बोरवेल ढका होता या उस पर जाली लगी होती तो यह घटना न होती।
बॉक्स:- घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें रैस्क्यु कार्य में जुट गई थी। जिस बोरवेल में यह घटना हुई वहां पर नीचे आधुनिक डिजीटल कैमरा ऑपरेट करके उपकरणों के माध्यम से पूरी सावधानी व सर्तकता के साथ बच्चे को निकालने का कार्य किया जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक रैस्क्यू ऑप्रेशन जारी है।  
इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, पीएमओ डा. पूजा, कार्यकारी अभियंता साहिल शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सरपंच धन्यौड़ा कप्तान सिंह के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व जिला प्रशासन की आपातकालीन से सम्बन्धित टीमों से सम्बन्धित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 6
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 30 जून
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-1, लेवल -2, लेवल -3) का आयोजन 4 व 5 जुलाई होने वाली परीक्षा के लिए कुल 20 सैन्टर बनाए गए है तथा कुल 12219 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित एनआईसी के सभागार में  परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षकों के साथ परीक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे । इस मौके पर उनके साथ एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के साथ-साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अधीक्षक व अन्य सम्बधिंत मौजूद रहें।
एडीसी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से करवाने बारे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जो हिदायतें जारी की गई हैं उसकी अनुपालना के तहत परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शिता तरीके से उसका सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। उन्होंने इस मौके पर सभी सैन्टर अधीक्षकों को कहा कि परीक्षा से पहले वह अपनी डयूटी से सम्बध्ंिात परीक्षा केन्द्रो का जायजा लेना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ फ्रक्सींग टीमें, सीसीटीवी कैमरे, जैमर व वीडियोग्राफी से सम्बध्ंिात टीमें भी अपने कार्य को समय रहते करना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के दौरान किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके अलावा सैन्टर अधीक्षक यह भी सुनिश्चित करें कि स्कूल का जो भी स्टॉफ इस डयूटी के लिए लगाया गया है वह डयूटी पर आईडी कार्ड पहना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 4 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 दोपहर बाद सांय 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, जिनमें कुल 4114 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को लेवल- 2 के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी तथा इस परीक्षा के लिए 20 सैंटर बनाए गये है जिनमें कुल 6141 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन 5 जुलाई को लेवल-1 के तहत परीक्षा का आयोजन होगा तथा यह परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं जिनमें कुल 1964 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे।  उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी के लिए परीक्षा से सम्बधिंत सैन्टर में पहुंचने के साथ-साथ जो अन्य हिदायतें जारी की गई है उसकी पालना करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि इस परीक्षा के दृष्टिगत अम्बाला शहर के लिए एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार व अम्बाला छावनी के लिए एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल को नोडल अधिकारी लगाया गया है तथा परीक्षा के सफलपूर्वक आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2977287 है। परीक्षा के दृष्टिगत सीईओ जिला परिषद् को ऑवर ऑल इँचार्ज लगाया गया हैं। उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिए सम्बन्धित स्कूलों के प्रिंसीपल, परीक्षा केन्द्र सुपरवाईजर रहेंगे और परीक्षा केन्द्र सुपरवाईजर परीक्षा के लिए अपने स्कूल से सम्बन्धित जिस भी स्टॉफ की डयूटी लगायेंगे उसे आई कार्ड भी जारी करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बैठक के क्रम में डयूटी से सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि परीक्षा के तहत किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही सहन नहीं की जायेगी। यदि परीक्षा के तहत किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नजर आई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेना भी सुनिश्चित करेंगे। यातायात व्यवस्था के तहत पुलिस व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के दिन अभ्यार्थियों के साथ-साथ आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होनें बैठक में यह भी कहा कि परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
बॉक्स:
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक के दौरान परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों व अन्य सम्बधिंत को निर्देश दिए कि परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना हम सबकी सामुहिक जिम्मेवारी है। अभी हाल ही में नीट की पुन: परीक्षा का यहां पर सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया है। सभी को बेहतर अनुभव है इसलिए जिसकी भी परीक्षा के तहत जो भी जिम्मेवारी लगाई गई वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित करते हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का जिला में सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं।
बैठक में एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी के साथ-साथ सम्बन्धित सैंटर अधीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 7 व 8
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 30  जून।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला शहर के गंाव पत्ती जट्टां (खसरा न0 51//13/1, 18 एमआईएन, 27, 28 एमआईएन) व गांव पत्ती रांगड़ा (खसरा न0 51//13/2 एमआईएन) तहसील वा जिला अम्बाला में लगभग 1.5 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों के जाल, को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, एस0एच0ओ0 हरियाणा राज्य प्रर्वतन ब्यूरो अम्बाला व भारी पुलिस बल के साथ मौका पर उपस्थित थे।
इस मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
फोटो नम्बर - 10 से 12
---------------------------------------------------------------
अम्बाला, 30  जून।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को जिला न्यायालय परिसर, अम्बाला में (एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य धारा 138 एन.आई. एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्वरित निपटारा करना है, जिससे पक्षकारों का समय एवं धन दोनों की बचत हो सके तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा सभी संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा अपने मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवाएं। विशेष लोक अदालत में मामलों के निपटारे हेतु किसी प्रकार का अतिरिक्त न्यायालय शुल्क देय नहीं होगा तथा समझौते के आधार पर पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा और 30 मई 2026 को लगायी गई विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें 370 मुकदमे रखें गए थे। जिसमें से 150 मुकदमें का निपटारा हुआ और रूपए 30,35,000/- राशि का भुगतान हुआ था। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हैल्प लाइन नंबर  0171-2532142 तथा नालसा हैल्प लाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
-------------------------------------------------
अंबाला, 30 जून
अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रहीं है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना रेहड़ी-पटरी एवं पथ विक्रेताओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मेयर अक्षिता सैनी मंगलवार को पंचायत भवन अंबाला शहर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। इससे पहले मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर नगर निगम से सिटी मिशन मैनेजर पीएम स्वनिधि तुषार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
मेयर ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं एवं स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी हेतु ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण प्रदान किया जाता है। उन्होंने सभी पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फेरी लगाकर आजीविका कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स से प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा लाभार्थियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए और व्यावसाय में सफाई का विशेष ध्यान रखने बारें भी प्रेरित किया गया।  
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी, पटरी, ठेला, फेरी अथवा अन्य माध्यमों से सामान या सेवाएं बेचने वाले पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जाता है। इच्छुक लाभार्थी नगर निगम, नगर परिषद अथवा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक पात्रता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स से आग्रह किया है कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को मजबूत बनाएं तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
नगर निगम से सिटी मिशन मैनेजर पीएम स्वनिधि तुषार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिला अंबाला में 14004 पथ विके्रताओं ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है जिनमें से 8528 पथ विक्रेताओं को 15 हजार रूपये, 3266 पथ विक्रेताओं को 25 हजार व 1049 पथ विके्रताओं को 50 हजार रूपये का लोन बैंक द्वारा दिया जा चुका है।
अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तेजपाल द्वारा सभी स्ट्रीट वेंडरस को योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। पहली बार पात्र लाभार्थी को 15 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। समय पर ऋण चुकाने के बाद दूसरी किश्त के रूप में 25 हजार रुपये तथा तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
खादय सुरक्षा अधिकारी ईश्वर ने उपस्थित पथ विके्रताओं को स्वच्छता व हाईजिन के प्रति जागरूक किया और खादय पदार्थो में सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से ध्यान रखने का कहा गया। इसके साथ-साथ उन्होंने रेहडी-पटरी, ठेला व अन्य संबंधी को नियमानुसार अपना पंजीकरण अवश्य करवाने की बात कहीं।  
इस मौके पर नगर निगम से सिटी मिशन मैनेजर पीएम स्वनिधि तुषार, एलडीएम तेजपाल, खादय एवं आपूर्ति विभाग के खादय सुरक्षा अधिकारी ईश्वर, नगर निगम से नमीता व दिशा, नगर परिषद से प्रिति के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 13 से 16
----------------------------------------------------------------
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ दौरे की तैयारियां पूरी, उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
1 जुलाई को मुख्यमंत्री लगभग 114 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
नारायणगढ़/अम्बाला, 30 जून।            
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के 1 जुलाई को प्रस्तावित नारायणगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 114 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ तथा जनसभा स्थल अनाज मंडी नारायणगढ़ का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उन्होंने नागरिक अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने अनाज मंडी स्थित जनसभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बिजली तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप, नगर निगम कमीशनर वीरेन्द्र सहरावत, अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम शिवजीत भारती, मुख्यमंत्री के भाई नम्बरदार सुरेश पाल, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, डीएसपी सूरज चावला, सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओ जोगेश कुमार, एसएमओ नारायणगढ़ डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. विशाल मौदगिल, डॉ. सुखप्रीत, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. समीर, डॉ. संजीव सिंगला, नगर पालिका सचिव राजेश, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ वीरेंद सिंह, मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कुल सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें नारायणगढ़ उप-मंडलीय अस्पताल में 31.72 करोड़ रुपये की लागत से बने अतिरिक्त 50 बिस्तरीय भवन एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू)का उद्घाटन, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार (एसएनएसपी) महिला क्लीनिक का शुभारंभ तथा 33.78 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को नारायणगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अंबाला, फरीदाबाद, कैथल, पलवल, रेवाड़ी एवं मांडी खेड़ा (नूंह) के छह जिला अस्पतालों के नवीनीकरण उपरांत तैयार परियोजनाओं (28.09 करोड़ रुपये) का लोकार्पण, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पांच प्रमुख कॉर्पोरेट संस्थानों के 19.71 करोड़ रुपये के सहयोग से विकसित स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रथम चरण में राजकीय विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के शुभारंभ तथा प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण पखवाड़े का भी शुभारंभ करेंगे।
फोटो नम्बर - 17 से 19
-------------------------------------------------------------------

Attachments