Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 25.06.2026.
अंबाला, 25 जून -
अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वीप विराट ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) का कार्य अति महत्वपूर्ण है और इस कार्य के तहत हम सभी का दायित्व बनता है कि मतदाता सूचि त्रुटि रहित हो और इस कार्य के लिए सभी विभागों को आगे आते हुए अपने विभाग के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए अपनी भूमिका निभानी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की गतिविधियों के लिए जो कार्य किए जा रहे है उसके तहत एक बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) से सम्बन्धित बैनर/स्टैंडी लगाएं जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वीप ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) विभागों द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे स्कूली बच्चों को भी इस विषय बारे जागरूक करें ताकि वे अपने अभिभावकों के साथ-साथ अन्य को भी जागरूक कर सकें, इसके साथ ही उन्होनें अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों को कहा कि उनके विभाग में जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आते है तो उन्हें भी एसआईआर के साथ-साथ प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दें। उन्होनें जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के साथ-साथ जिला चुनाव तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वे प्रचार प्रसार के माध्यम से आम जन को इस कार्यक्रम के बारे जागरूक करने का काम करें। उन्होनें सभी विभागों को कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए इस कार्यक्रम का जिला में सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं। उन्होनें यह भी कहा कि जिस भी विभाग की इस कार्य में बेहतर उपलब्धी एवं प्रदर्शन होगा उसे स्वतंत्रता दिवस/गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
बॉक्स:-
अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वीप ने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर उसे निर्धारित समय पर बीएलओ को सौंपना होगा। इसके साथ बीएलओ पुन: घर-घर जाकर भरे हुए प्रपत्र एकत्रित करेंगे ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एडीएम सतीन्द्र सिवाच, जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, डीआईओ अंकित, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गौस्वामी, बीईओ सतबीर सैनी के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर-1 से 3
-----------------------------------------------------
समाधान शिविर आयोजित, सीईओ जिला परिषद ने सुनी आमजन की समस्याएं
-प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश
अंबाला 25, जून-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का उदेश्य आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। सभी विभाग आपसी-समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
सीईओ जिला परिषद ने शिविर में पंहुचे प्रार्थियों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उदेश्य लोगों की समस्याओं का जल्द और संतोषपूर्ण समाधान करना है। इसी ध्येय के साथ सभी अधिकारी कार्य करें और लोगों की शिकायतों का निपटान करें।
शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन लगवाने बारे, इंतकाल करवाने बारे, पेयजल से सम्बन्धित समस्या बारे, अतिक्रमण हटाने बारे आदि समस्याएं सीईओ जिला परिषद के समक्ष रखी। उन्होंने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे अपनी समस्याएं समाधान शिविरों मे रखें और इन शिविरों का लाभ उठाएं। यह शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहें है। जोकि जिला स्तर के साथ-साथ सभी उपमंण्डल स्तर पर भी लगाएं जाते है।
इस मौके पर समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्गिेटर अवतार सिंह, इंस्पैक्टर राकेश मणि, एमिनैंट पर्सन जसपाल, गुरजैंट सिंह, यशपाल चौधरी, कार्यालय प्रभारी साहब सिंह मोहडी के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 4
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 25 जून -
सिविल सर्जन अम्बाला डॉ रेनू बेरी ने एक जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियों अभियान (एनआईडी) 28 जून 2026 को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके अन्तर्गत 28 जून 2026 को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी तथा 29 जून 2026 से 30 जून 2026 तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
--------------------------------------------------------------
आगामी मानसून को लेकर एसडीएम ने किया बाढ़ प्रबंधन कार्यों का किया निरीक्षण
ड्रेनों, नालों एवं पम्प हाउसों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अम्बाला, 25 जून।
एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने वीरवार को आगामी मानसून सीजन एवं बाढ़ प्रबंधन कार्यो के मद्देनजर सिंचाई विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ-साथ ड्रेनों व अन्य का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों एवं नालों की साफ-सफाई, पम्प हाउसों की कार्यक्षमता तथा बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमी अथवा संभावित समस्या की आशंका हो, उसका समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम ने घग्गर बंध व उस पर निर्माणाधीन पम्प हाउस, घेल ड्रेन, अम्बाला ड्रेन, जोधा नाला, भुन्नी गांव में टांगरी नदी में स्टोन स्टेनिंग, एसवाईएल पैरलल ड्रेन एवं पम्प हाउस, आउटफॉल लिंक ड्रेन एवं उसके समीप निर्माणाधीन पम्प हाउस, नग्गल/सेगती स्थित गंदा नाला, मॉडल टाउन ड्रेन सहित विभिन्न ड्रेनों एवं नालों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई एवं अन्य संबंधी कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं प्रभावी बाढ़ राहत प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां बता दें कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार एसडीएम अम्बाला शहर नालों एवं ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि बारीश के दिनों में कहीं पर भी आमजन को जल भराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ मुनीश गोयल, एसडीओ संधीर, जेई दीपक बतरा, सोहेब व राहुल के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 5 से 9

उपायुक्त एवं प्रधान रेड क्रॉस सोसाइटी अंबाला श्री अजय सिंह तोमर के निर्देशन में व श्रीमती विजयलक्ष्मी सचिव,भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा अंबाला की अध्यक्षता में भारत सरकार का उपकरण एलिम्को द्वारा पंचायत भवन अंबाला शहर में दिव्यांग जनों व वृद्ध जन हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण वहीं चेयर साइकिल कान की मशीन बैटरी वाली तिपहिया साइकिल, उपलब्ध कराने के लिए नापतोल शिविर का आयोजन किया गया।
कैंप संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से आई टीम ने मौके पर 100 से अधिक दिव्यांग जन का निरीक्षण कर 15 बैटरी वाली तिपहिया साइकिल,15 व्हीलचेयर, 50 कमर की बेल्ट, 50 छड़ी उपलब्ध करवाई और शेष दिव्यांगजनों का निरीक्षण कर पंजीकरण कर लिया गया।
इस शिवर में मनोज कुमार सैनी कार्यक्रम अधिकारी, ब्राह्मण संगठन अंबाला, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी मे, शहीद उधम सिंह जागृति मंच हरियाणा नए सहयोग किया मौके पर रमेश शर्मा, सतीश मोदगिल ,मानिक शर्मा, तरविंदर पाल सिंह सरदार जसपाल सिंह, स्टेट मेंबर रेड क्रॉस,गुरमीत सिंह घुम्मन प्रदेश अध्यक्ष, मनजीत सिंह वह रेडक्रॉस स्वयंसेवक ने सहयोग किया।
फोटो नम्बर - 10