Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 24.06.2026.
अंबाला 24, जून-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार एसडीएम दर्शन कुमार ने आज दूसरे दिन भी अम्बाला शहर मे विभिन्न नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत जन स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई, सिंचाई विभाग व नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कहा कि जहां पर भी उनके विभाग के अंतर्गत आने वाले नालों या ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का कार्य यदि शेष बचा है तो वे उसे तुरंत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जो नाले गुजर रहे हैं उसकी भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने निरीक्षण के दौरान अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन के नजदीक गुजर रहे नाले के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि जिन भी नालों से गंदगी व अन्य गाद निकाली जा रही है वे वहां से उठवाना भी सुनिश्चित करवाएं ताकि बरसाती पानी की निकासी में किसी प्रकार की कोई रूकावट न आए। उन्होने आमजन से भी अपील की है कि वे नालों व नालियों में पोलोथीन व अन्य न डालें। ऐसा करने से नाले व नालियां अवरूद्ध हो जाती हैं जिसके कारण बरसाती पानी की निकासी में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान उन्होने जन स्वास्थ्य विभाग के एसटीपी का भी जायजा लिया और वहां पर भी बरसाती पानी की निकासी के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं है जैसे मोटरों व अन्य हैं उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी कहा कि जल्द ही उपायुक्त भी नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसीलिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का शत प्रतिशत कार्य करवाना सुनिश्चित करवाएं।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, डीआरओ कार्यालय से जितेन्द्र सिंह, नगर निगम से रिक्की के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 4
----------------------------------------------------------------
अंबाला 24, जून-
एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर उसे निर्धारित समय पर बीएलओ को सौंपना होगा। इसके साथ बीएलओ पुन: घर-घर जाकर भरे हुए प्रपत्र एकत्रित करेंगे ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि बीएलओ दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों (बूथों) पर भी उपलब्ध रहेंगे। मतदाता चाहें तो स्वयं भी अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।
एसडीएम ने उपमंडल क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को अपेडेटिड एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक एवं मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में अपना सहयोग करे।
फोटो नम्बर - 5
--------------------------------------------------------------
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदन- डीसी अजय सिंह तोमर
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा
अंबाला 24, जून-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए।
डीसी ने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किए जाए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धि वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। उन्होंने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर https://awards.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
-------------------------------------------------------------
अम्बाला, 24 जून
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 25 जून 2026 को उपरोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 25 जून 2026 दिन वीरवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन अम्बाला शहर की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता करेंगे। डिविजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं सुनी जाएंगी जिनका उपमंडल अधिकारी कार्यालय से भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे उपभोक्ता जिनका वित्तीय विवाद 50000 तक हो केवल वही उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकता है।
ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल/वित्तीय विवाद 50000 से अधिक हो या ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबधी केस किसी माननीय न्यायालय/ट्रिब्यूनल, अन्य फोरम में विचारधीन है या जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, या बिजली चोरी संबधी शिकायते जो धारा 126, 127, 135 से 140, 142, 143, 146, 152, 161 इत्यादि एक्ट के अधीन हो, ऐसी कोई भी शिकायत इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।
---------------------------------------------------------------
अंबाला 24, जून-
गांव शकरपुरा वार्ड नम्बर 10 थाना गंगोरा जिला खगडिया बिहार हाल ही पता किराएदार गांव रायवाली निवासी रणजीत शर्मा ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की थाना पंजोखरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नायाब सिंह ने बताया कि 21 जून 2026 को शिकायतकर्ता की बेटी घर से बिना बताए घर से कहीं चली गई जिसका अब तक कोई पता नहीं पता चल सका। गुमशुदा लडकी की उम्र लगभग 16 वर्ष, रंग सांवला, चेहरा गोल, शरीर हष्ट-पुष्ट, कद 5 फुट 2 इंच, कपडे लाल रंग की सूट-सलवार तथा घर से जाते समय उसने पैरों में काले रंग की जुती पहनी हुई है। उन्होने बताया कि इस संबध में यदि कोई जानकारी मिलती है तो कंट्रोल रूम नम्बर 0171-2553223, मोबाईल नम्बर 8053461066, थाना पंजोखरा साहिब का फोन नम्बर 0171-2679105, मोबाईल नम्बर 9729990131 पर दी जा सकती है।

थाना प्रबंधक अम्बाला शहर ने बताया कि 23 जून 2026 को एक नाम-पता नामालूम बुजुर्ग व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है की मृतक अवस्था में नई अनाज मंडी मार्किट अम्बाला शहर में लावारिश अवस्था में डैड बॉडी मिली है। जिसकी शिनाख्त नहीं हुई, जिसको शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए डैड हाउस सिविल अस्पताल अम्बाला शहर में रखवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक का हुलिया इस प्रकार है। रंग गेहूंआ, लम्बूतरा चेहरा, दुबला-पतला जिस्म, चेहरे पर सफेद दाढी, कद लगभग 5 फुट 7 इंच, उम्र करीब 65 साल है। जिसने लाल चैकदार कमीज डाला हुआ है और नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। इस संबध में यदि कोई भी जानकारी चाहिए तो थाना अम्बाला शहर 0171-2442006, कंट्रोल रूम नम्बर 0171-2553223, मोबाईल नम्बर 9729990120 व 9729990138 पर ली जा सकती है।