Friday, June 19, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 19.06.2026.

अंबाला, 19 जून -  
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। अम्बाला शहर में एसडीएम दर्शन कुमार की अध्यक्षता में पायलट रिहर्सल आयोजित की गई।
इस मौके एसडीएम दर्शन कुमार ने पायलट रिहर्सल में शामिल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अति अनिवार्य है। योग जीवन का अभिन्न अंग है, योग करके हम शारीरिक रूप व मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलावासी योग से जुडें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएं।
उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उडयन मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अम्बाला शहर के खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में आयोजित पायलट रिहर्सल में आज आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक नीरू अग्रवाल ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। एसडीएम दर्शन कुमार व सीटीएम अभिषेक गर्ग ने भी योग प्रोटोकोल के तहत विभिन्न क्रियाएं करते हुए सभी को योग के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से योग करके हम अनावश्यक बीमारियों से बच सकते हैं। पायलट रिहर्सल के दौरान खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में पहुंचने पर एसडीएम व सीटीएम को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. संजय राजपाल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
पायलट रिहर्सल में योग प्रशिक्षक नीरू अग्रवाल ने योग प्रोटोकोल के अंतर्गत ताडासन, सुख आसान, वज्रासन, दंडासन, पवन मुक्त आसन, भुजंगआसन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, अलोम-विलोम के साथ-साथ अन्य योग क्रियाएं करवाई। योग प्रशिक्षकों ने भी योग की महत्वता के बारे जागरूक करते हुए सभी को योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. संजय राजपाल, जिला खेल अधिकारी राम कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीईओ सतबीर सैनी, डा. दर्शन, योग विशेषज्ञ संदीप मलिक के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 8
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 19 जून -  
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत देशभर में चलाए जा रहे पोलियो मुक्त अभियान के तहत अंबाला में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1,29,338 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में जहां शहरी क्षेत्र में 49,454 बच्चे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह संख्या 79,884 तक पहुंचती है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बूथ, मोबाइल और ट्रांजिट टीमों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया है।
जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी डॉ. जश्नप्रीत सिंह के अनुसार जिले में कुल 996 बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें 696 ग्रामीण और 300 शहरी क्षेत्र में होंगे। इसके साथ ही 51 मोबाइल टीमें और 72 ट्रांजिट टीमें भी तैनात रहेंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि विभाग ने जिले के 336 हाई रिस्क एरिया को चिन्हित किया है, जहां कुल 12,024 बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इनमें शहरी क्षेत्र के 7,151 और ग्रामीण क्षेत्र के 4,873 बच्चे शामिल हैं।
- मोबाइल और ट्रांजिट टीमों की तैनाती से हर रास्ता होगा कवर
डॉ. जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि जिले के हाई रिस्क क्षेत्रों के लिए कवर करने के लिए अलग से 51 मोबाइल टीमें और 72 ट्रांजिट टीमें भी तैनात की जाएंगी। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगी। अभियान को निर्बाध रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से ही 1,62,900 पोलियो वैक्सीन डोज पहुंच चुकी हैं। इन्हें बूथ, मोबाइल टीमों और ट्रांजिट पोस्ट के अनुसार वितरित कर दिया गया है।
---------------------------------------------------------------
अंबाला, 19 जून -
जिला कल्याण अधिकारी शिशपाल महला ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंतोदय विभाग के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं जिनमें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक, समरसता अंर्तराज्यीय विवाह शगुन योजना, डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना के साथ-साथ अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता है और इसके लिए निर्धारित शुल्क (10 रूपए) के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होने यह भी बताया कि योजनाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यदि कोई बाहरी व्यक्ति या अन्य किसी शुल्क की मांग करता है तो वह इसकी जानकारी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में आकर कर सकता है।
---------------------------------------------------------------
अंबाला 19, जून-
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे।
इससे पहले हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें विभाग के आयुक्त एवं सचिव जे0 गणेशन ने चण्डीगढ से विडियों कांफे्रसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करने व एटीआर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुक्त एवं सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राप्त निर्देशों की अनुपालना करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किए जाऐंगे। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतों का समाधान अभी होना लम्बित है उन्हें भी तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाएगा।
वीसी उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से लोगों की शिकायतों बारें विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ जो दिशा-निर्देश वीसी के माध्यम से प्राप्त हुए है उनकी अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी की योजनाओं बारें भी जागरूक करना है। इसलिए सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बारें भी लोगों को जानकारी दे ताकि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान करने के उदेश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिलास्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजें से 12 बजें तक आयोजित किए जाते है।
इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम दीपक सूरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 9
---------------------------------------------------------------
अंबाला, 19 जून -  
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एस.डी. विद्या स्कूल अम्बाला छावनी में पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। पायलट रिहर्सल में अध्यक्ष योगा फैडरेशन हरियाणा राजिन्द्र विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। अध्यक्ष योगा फैडरेशन हरियाणा राजिन्द्र विज व एसडीएम अम्बाला छावनी सुश्री कनिका गोयल ने भगवान धनवंतरी व योग प्रवर्तक महार्षि पतंजलि के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
अध्यक्ष योगा फैडरेशन हरियाणा राजिन्द्र विज ने पायलट रिहर्सल में शामिल प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अति अनिवार्य है। योग जीवन का अभिन्न अंग है, योग करके हम शारीरिक रूप व मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को योग से जुडने की अपील की। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे नशे से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और एक अच्छा नागरिक बनने का संकल्प लें।
उन्होंने बताया कि एस.डी. विद्या स्कूल अम्बाला छावनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पानीपत शहर के विधायक प्रमोद कुमार विज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आयोजित पायलट रिहर्सल में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक पंकज बक्शी ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। अध्यक्ष योगा फैडरेशन हरियाणा राजिन्द्र विज व एसडीएम अम्बाला छावनी सुश्री कनिका गोयल ने भी योग प्रोटोकोल के तहत विभिन्न क्रियाएं करते हुए सभी को योग के प्रति जागरूक किया। अम्बाला कैंट की एसडीएम ने मुख्य अतिथि को पौधारोपण भेंट कर सम्मानित किया।
पायलट रिहर्सल में योग प्रशिक्षक पंकज बक्शी ने योग प्रोटोकोल के अंतर्गत ताडासन, सुख आसान, वज्रासन, दंडासन, पवन मुक्त आसन, भुजंगआसन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, अलोम-विलोम के साथ-साथ अन्य योग क्रियाएं करवाई। योग प्रशिक्षकों ने भी योग की महत्वता के बारे जागरूक करते हुए सभी को योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। योगा पायलट रिहर्सल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट, एस.डी. हिल रोड स्कूल, एस.डी. कन्या महाविद्यालय, सिक्ख गल्र्ज सीनियर सैकेडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड़ के विद्यार्थी व अध्यापकगण शामिल रहे।
इस मौके पर आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी शर्मा, डा. दीपा रानी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, डा. जितेन्द्र वर्मा, डा. ताहिरा बेगम, डा. देवांगी, डा. इतिका शर्मा, डा. स्माईली के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 7
----------------------------------------------------------------
सीएससी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टैक) अभियान को गति, वीएलई निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
अंबाला, 19 जून -
कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोडऩे के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टैक) अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सीएससी वीएलई अब किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर सकते हैं, जिसके लिए प्रति सफल पंजीकरण पर 15 रूपए का प्रोत्साहन सीएससी द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि वीएलई किसी भी किसान से इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे।
सीएससी द्वारा वीएलई को यह सुविधा भी प्रदान की गई है कि वे  https://hrfr.agristack.gov.in/farmer-registry-hr/#/      पोर्टल पर जाकर अपने क्षेत्र के गाँव-वार लंबित फार्मर आईडी आवेदनों का डेटा देख सकते हैं तथा किसानों से संपर्क कर उनकी फार्मर आईडी शीघ्रता से बना सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, यदि कोई वीएलई यह जानना चाहता है कि किसी गाँव में किन किसानों की आधार सीडिंग हो चुकी है तथा किन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, तो वह रिवैन्यु हरियाणा आधार सीडिंग डैशबोर्ड के माध्यम से जिला, ब्लॉक एवं गांव स्तर पर किसान-वार स्थिति देख सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की सूची भी वीएलई को उपलब्ध करवा दी गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और अभियान सुचारू रूप से संचालित हो सके।
सीएससी टीम ने सभी वीएलई से अपील की है कि वे अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाकर डिजिटल हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें।
---------------------------------------------------------------


Attachments