Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 16.06.2026.
अम्बाला, 16 जून -
सहायक रोजगार अधिकारी मोनिका ने बताया कि 16 जून को प्रात: 9.30 बजे मण्डल रोजगार कार्यालय, अम्बाला के प्रांगण में केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस जाब फेयर में निजी क्षेत्र की 03 कम्पनियों ने भाग लिया। इस जाब फेयर में 42 प्रार्थी उपस्थित हुऐ जिनमें से नियोजकों द्वारा अपने संस्थानों/कम्पनियों में रोजगार प्रदान करने हेतु 14 प्रार्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। जॉब फेयर के दौरान उपस्थित प्रार्थियों को भारत व राज्य सरकार की विभिन्न रोजगार उन्नमुखि योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की गई। विशेष रुप से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना तथा प्रधानमंत्री इन्टर्नशीप योजना के उद्देश्यों, लाभों एंव पात्रता संबधित जानकारी भी सांझा की गई तथा व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया।
इस रोजगार मेले के सफल आयोजन में कार्यालय के कर्मचारियों सुगम पाल, रवि, दीपक, सुमित, राहुल एवं देव ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमति मोनिका ने बताया कि रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
फोटो नम्बर- 1 व 2
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 16 जून -
केन्द्रीय सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीईओ जिला परिषद् गगनदीप के मार्गदर्शन में गांव में भी स्वच्छता अभियान बारे ग्रामीणों व अन्य को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। सीईओ जिला परिषद् गगनदीप ने बताया कि 7 जून से 20 जून 2026 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता, स्वच्छता के प्रति जागरुकता, पर्यावरण की स्थिरता, नागरिकों की भागीदारी के दृष्टिगत 11 जून 2026 से 20 जून 2026 तक जिले में प्रचार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गत जिला में प्रतिदिन सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सम्बन्धी सफाई अभियान चलाये जा रहे है।
इस कड़ी में आज ग्राम सचिवालय व पंचायत घर में सफाई का कार्य करवाना, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना तथा शौचालयों की सफाई व्यवस्था करवाना आदि शामिल हैं। इस अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत सुल्लर, निहारसा, चुगना, और दुराना व खण्ड साहा की ग्राम पंचायत केसरी, महमुदपुर, रामगढ, पिलखनी, साहा अम्बाला-2 पंजोखरा, मंगलई, खतौली, बरनाला, रतनहेड़ी आदि गावों में ग्राम सचिवालय के साथ-साथ पंचायत घर, फिरनी इत्यादि स्थानों पर साफ सफाई करवाकर सभी को स्वच्छता से जोडऩे का काम किया गया। उन्होनें यह भी बताया कि 20 जून तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करवाने का काम किया जाएगा।
फोटो नम्बर- 3 व 4
-----------------------------------------------------------
एससी/एसटी एक्ट के तहत उपमण्डल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति बैठक अयोजित
- एसडीएम दर्शन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता कर, दिए आवश्यक निर्देश
अंबाला, 16 जून- एसडीएम दर्शन कुमार ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित उपमण्डल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने संबंधित अधिकारियों से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की विस्तार से जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिएं। उन्होंने कहा पीडि़त व्यक्ति को न्याय मिलें और प्रत्येक पात्र को योजना का लाभ बिना किसी परेशानी अथवा देरी के मिलें, उसके लिए बेहतर कार्य करें।
इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल मेहला, तहसीलदार आदित्य रंगा, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 5 व 6
-------------------------------------------------------
केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जन-कल्याण पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
- राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
अंबाला, 16 जून। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा मंगलवार को प्रदर्शनी लगाई गई। आमजन को इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा किया गया। उनका यहां पंहुचने पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने हार्दिक स्वागत एवं अभिंदन किया। इस अवसर पर अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी व भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप सिंह राणा भी मौजूद रहें।
सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से सरकार की योजनाओं बारें जानकारी ली और विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के कार्य की सराहना की। इसकें उपरांत उन्होंने पंचायत भवन के सभागार में आयोजित जन कल्याण शिविर की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक-दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को आमजन तक पंहुचाने में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की बडी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधी सरकार की जो भी योजनाएं है उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले उसके लिए पुरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर आधारित सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। ताकि आमजन को इन योजनाओं बारें विस्तृत जानकारी मिल सकें और इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सकें। प्रदर्शनी में मुफ्त उपचार, दिव्य बने आस्था के धाम, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी, मेरा स्टार्टअप, स्पोर्ट्स स्टार्स, सम्मान, सुरक्षा और सुविधा, कुपोषण हारा बचपन जीता, मेरे परिवार को मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, किसान सम्मान निधि, मुफ्त बिजली, गारंटी फ्री लोन, डीबीटी से जीवन हुआ आसान, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी में भारत की उंची उड़ान, यूपीआई से लेन-देन हुआ आसान, देश की तेज रफ्तार आदि का विकासात्मक दृष्टिकोण दर्शाया गया।
इस अवसर पर अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में जनसेवा को समर्पित की गई विभिन्न योजनाओं व नीतियों में सम्मिलित जानकारी इस प्रदर्शनी में उल्लेखित की गई है। इस प्रदर्शनी से आमजन को सरकार की योजनाओं बारें जानकारी मिलेंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। इन योजनाओं का पारदर्शिता के साथ सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की विकासात्मक गतिविधियों से जागरूक किया जाएगा। जनकल्याण शिविर द्वारा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि केंद्र की योजनाएं व प्रदेश सरकार की योजनओं बारें लोगों को जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट, मेयर अक्षिता सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप सिंह राणा, एसडीएम दर्शन कुमार, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनीषा, पार्षद गुरविन्द्र सिंह मानकपुर के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 7 से 13
-------------------------------------------------------------------
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 जून से 20 जून तक जिलेभर आयोजित हो रहे है विशेष कार्यक्रम
स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जनकल्याण शिविर और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन किए जा रहे है आयोजित।
अम्बाला, 16 जून-
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 12 जून से 20 जून तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने सम्बधिंत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता, समर्पण और जनभागीदारी के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों की तैयारियां समय रहते पूरी करें, ताकि सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोडकऱ उन्हें जागरूक एवं लाभान्वित करना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मौके पर बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इन कार्यक्रमों के तहत 13 जून को वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा 12 जून से 20 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नालों, खालों, ड्रेन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम, निकायों व सीईओ जिला परिषद के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में 15 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। जिनके माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि 16 जून से 18 जून तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए गए हैं। आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि 13 जून से 20 जून तक बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिनमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इसके अतिरिक्त 16 जून से 18 जून तक पोस्टर मेकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का संचालन कृषि एवं पशुपालन विभागों द्वारा किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, आधुनिक तकनीकों तथा कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में 15 से 19 तक रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिक्षा की प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा। किसान यात्रा एवं पशुधन संवर्धन सम्मेलन का भी आयोजन 20 जून को किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार सहित सम्बधिंत विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 14

केन्द्रीय सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मागदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए गांवों में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि 12 जून को जिला के गांव बलाना, दुखेड़ी, मनका मनकी, समालखा, मुकुंदपुर, डेहर में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया और किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया। इसी प्रकार 13 जून को गांव ईस्माईलपुर, पंजोखरा, होली, अकबरपुर, बनौदी, छोटी बस्सी में किसान सम्मलेन का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया गया।
उन्होनें बताया कि 14 जून को गांव नन्यौला, मोहड़ा, सरकपुर, हलदेडी, खेडक़ी मानकपुर, बरौली में किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतू जागरूक किया गया। इसी प्रकार 15 जून हो गांव धूरकड़ा, थरवा, सुहाना, रचेड़ी, छोटी खोड़ी, में किसान सम्मलेन का आयोजन करवाया गया। 16 जून को गांव धूराला, शाहपुर, फोसका, हमीदपुर, कड़ासन, फिरोजपुर में भी किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
फोटो नम्बर-15 व 16
------------------------------------------------------------
अम्बाला, 16 जून-
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि आज कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता, प्राकृतिक खेती को बढावा देने तथा उर्वरकों की 60 प्रतिशत आपूर्ति हैफेड एंव प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के माध्यम से सुनिश्चित करने संबंधी विषयों की समीक्षा हेतू एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उप कृषि निदेशक (डी0डी0ए0) डॉ जसविंदर सैनी ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जिले में इस वर्ष सूरजमुखी एंव डायरेक्ट सीडेड राइस (डी0एस0आर0) के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण किसानों में उर्वरकों की मांग बढ़ी है। उन्होने बताया कि उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक विक्रेताओं एंव पैक्स प्रबंधकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जा रही है। उन्होने यह भी बताया कि उर्वरको की जमाखोरी, कालाबाजारी एंव अनावश्यक टैगिंग पर रोक लगाने के लिए सभी संबधिंत पक्षों को सख्त निर्देश जारी किए गए है। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओं अभियान एंव विशेष जन संपर्क अभियान के अंतर्गत नियमित जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे है, ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती एंव टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
फोटो नम्बर-17

योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विशेष योग संगोष्ठी का आयोजन, 180 प्रतिभागियों ने लिया लाभ
अम्बाला, 16 जून।
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की श्रृंखला के अंतर्गत 16 जून से 18 जून तक जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय राजपाल के निर्देशन में आज राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रामपुर में योगा फॉर हेल्दी एजिंग विषय पर एक विशेष योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय राजपाल रहे। संगोष्ठी में लगभग 180 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बीके शैली ने सकारात्मक चिंतन, ध्यान एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन एवं आत्मा को भी स्वस्थ रखता है। नियमित योगाभ्यास एवं ध्यान के माध्यम से व्यक्ति बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञ एवं आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर अम्बाला डॉ. समिधा शर्मा ने अपने व्याख्यान में बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान एवं आयुर्वेद दोनों ही स्वस्थ जीवनशैली को दीर्घायु एवं स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार मानते हैं। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, समय पर भोजन, हल्का एवं सुपाच्य भोजन, अच्छी तरह चबाकर भोजन करना तथा पूर्व भोजन के पूर्ण पाचन के बाद ही अगला भोजन करना आयुर्वेद के महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित व्यायाम, योग एवं अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से व्यक्ति अपनी बायोलॉजिकल एजिंग की गति को नियंत्रित कर स्वस्थ वृद्धावस्था प्राप्त कर सकता है।
योग सहायक एवं मेंबर हरियाणा योग आयोग पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से तंत्रिका तंत्र को मजबूती मिलती है, तनाव कम होता है तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
इस अवसर पर अम्बाला योग प्रकोष्ठ के प्रमुख संदीप मलिक, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र, डॉ. निधि, डॉ. रजिता, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. नताशा, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका तथा यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ताहिरा बेगम सहित अनेक चिकित्सक, योग सहायक एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे। योग सहायकों में श्रीमती दीपेंद्र एवं श्रीमती नीरू तथा योग प्रशिक्षकों में सोनिया शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा समापन अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि योगा फॉर हेल्दी एजिंग की थीम समाज को स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखी जीवन की दिशा में प्रेरित करने वाली एक सार्थक पहल है।
फोटो नम्बर-17 से 19
---------------------------------------------------------------
अम्बाला, 16 जून।
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से 21 जून को प्रदेश भर में मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का काम करना है तथा अधिक से अधिक लोगों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित करनी है। उन्होंने बताया कि हर घर योग के तहत 21 जून को हर व्यक्ति को इसमें शामिल होकर इसका सफलतापूर्वक आयोजन करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग युक्त नशा मुक्त थीम रखी गई है। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलपूर्वक आयोजन करना है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि वीसी के दौरान जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना करते हुए जिला अम्बाला में योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।
वीसी के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करना है। अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हों, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी करना है। सभी योग संस्थाओं के साथ-साथ खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, पंताजलि योग समिति के साथ-साथ अन्य को इसमें शामिल करना है। उन्होने यह भी बताया कि 19 जून को सभी जगहों पर फाईनल पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे बेहतर समन्वय बनाकर योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी संजय राजपाल, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, सिविल सर्जन डा. रेणू बेरी, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, नगर निगम से सैनेटरी इंस्पैक्टर मदन लाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, योग विशेषज्ञ संदीप मलिक के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 20 व 21

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक आयोजित, प्राथमिकता से कार्यो को करने के निर्देश
अंबाला, 16 जून।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित रहें।
अतिरिक्त उपायुक्त मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की एक बैठक ले रहें थे।
इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग के उप-चुनाव आयुक्त संजय कुमार व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए0 श्रीनिवास ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यो की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से एसआईआर के दृष्टिगत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण, मैपिंग तथा अन्य संबंधी कार्यो की विस्तार से जानकारी हासिल की और आवश्यक निर्देश दिएं। उन्होंने इस कार्य से जुडे सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 जून से पहले-पहले एम्यूनरेशन फार्म मतदाताओं को वितरित होना सुनिश्चित होना चाहिए ताकि वे उस फार्म को समय रहते भर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह फार्म सम्बन्धित बीएलओ मतदाता से लेना सुनिश्चित करेगा। उन्होने यह भी कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यदि किसी की इस कार्य में लापरवाही सामने आई तो उसे श्योकेस नोटिस देने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिले के सभी 968 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्र वितरण को लेकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें, अपने बूथ स्तर अधिकारी का सहयोग करें तथा अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, तो निर्धारित प्रपत्र भरकर समय पर जमा करवाएं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है। इसलिए सभी नागरिक इस विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें और अधिक से अधिक लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, चुनाव तहसीलदार गुलशन, चुनाव कार्यालय से रिचु के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 22