Sunday, June 28, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/photo file no-2 from DIPRO AMBALA dated 28.06.2026

अंबाला, 28 जून -
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा अपना जीवन रूपी लक्ष्य उंचा रखना चाहिए और उसी लक्ष्य के अनुरूप कठिन परिश्रम करते हुए बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए उसे हासिल करना हैं। उपायुक्त रविवार को दैनिक भास्कर समाचार पत्र द्वारा एक निजी रेस्तरंा में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह मे बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होनें अपने सम्बोधन में कहीं। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर संपादक पवन शर्मा, विज्ञापन हैड राजे मिश्रा, ब्यूरो पवन कुमार पासी के साथ-साथ अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिंनदन किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रंशसा पत्र देकर उनको प्रोत्साहित भी किया।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस मौके पर दैनिक समाचार सूमह द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए यहां पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम में जहां विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है वही अभिभावकों को अपने बच्चों को सम्मान मिलने पर गर्व की अनुभूति होती है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए ताकि  अन्य विधार्थियो को इससे प्रेरणा मिल सके और भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित हो सके। उन्होने उपस्थित विधार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि हमारे युवा प्रतिभाशाली है तथा आज जिन विधार्थियों ने दसवी व बारहवी में जो उपलब्धि हासिल की है वह आगे भी इसी ऊर्जा के साथ कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़े और अपने जीवनी रूपी लक्ष्य  को हासिल करे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि आज के विधार्थी कल का भविष्य है, जिस भी क्षेत्र में उन्होंने जाना है उस क्षेत्र को चयन करते हुए चाहे उसमें डाक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है या विशेषज्ञ बनना है उसके तहत तैयारी करते हुए आगे बढ़े। उन्होनें यह भी कहा कि यहां पर जो विधार्थी बैठे है वह कल किसी बड़ी कंपनी के हैड के तौर पर या अन्य किसी बड़े पद पर सुशोभित होकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने का काम करगें। उन्होने अपने जीवन काल की कुछ बातें भी उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ सांझे करते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई शार्टकट नहीं होता और ना ही कोई मैजिक बुक होती है। जीवन रूपी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम की जरूरत होती है। विधार्थी को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक दिन एक कदम आगे बढऩा है और मेहनत करते हुए आगे बढक़र अपने लक्ष्य पर विजय पानी है। उन्होंने यह भी कहा कि विधार्थियों को सबसे पहले यह भी मन बनाते हुए सच्चा रहना है कि जितनी देर भी वह पढ़ाई करे पूरी लग्न व मेहनत से करे और कठोर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की और बढ़े , निसंदेह मेहनत करके लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होनें अभिभावकों से भी कहा कि वह भी अपने बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करे यदि कभी बच्चा पीछे रह गया है तो उसे निराश ना होने दे बल्कि उसका मनोबल बढ़ाते हुए उसे आगे बढऩे के लिए प्रेरित करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहां के विधार्थी निसंदेह आगे बढ़ते हुए अपने शहर व जिले का नाम देश व प्रदेश में रोशन करने का काम करेंगे। इस अवसर पर दैनिक समूह के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि व कार्यक्रम के स्पोर्सस को स्मृति चिंह भेंटकर उनका स्वागत भी किया।
इस अवसर पर दैनिक  भास्कर समूह के संपादक पवन शर्मा ने मुख्यअतिथि के साथ-साथ अन्य का यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया और कहा कि दैनिक भास्कर समूह का यहां पर कार्यक्रम करने का मुख्य उदेश्य भी यही है कि जिन विधार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह आगे बढक़र अपने शहर व जिले का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि आज यहां पर लगभग 200 से अधिक विधार्थियों को सम्मानित करने का काम किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आगे आने वाले दिनों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग पौधारोपण करे इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधार्थी भी सम्मान पाए जाने पर काफी खुश नजर आए, अभिभावकों  में काफी खुशी देखी गई और उन्होंने दैनिक समाचार समूह द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए यहां पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की।
इस मौके पर संपादक पवन शर्मा, विज्ञापन हैड राज्ये मिश्रा, ब्यूरी चीफ पवन पासी, सीनियर स्टाफ  रिपोर्टर सतनाम सिंह, सीनियर फोटोग्राफर राजेश कुमार के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग व अभिभावक मौजूद रहे।  
फोटो नम्बर- 7 से 9
---------------------------
---------------------------


Attachments