Monday, June 29, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/Photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 29.06.2026

अम्बाला, 29 जून।
एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने सोमवार को सिंचाई विभाग, नगर निगम व अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत ड्रेनों व नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जहां पर भी नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य शेष बचा है उस कार्य को तीव्रता से करने बारे निर्देश दिए।
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान हीरा नगर, अशोक विहार, जग्गी कॉलोनी, झांसा टागरी रोड निजामपुर, गीता नगरी, बलदेव नगर सहित ड्रेनों एवं नालों का निरीक्षण कर उनकी वास्तविकता जांची। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन से पहले पहले सभी ड्रेनों व नालों की सफाई व्यवस्था होनी  चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होनें सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों से यह भी जानकारी हासिल की कि प्रथम चरण के तहत नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य कब किया गया था, सम्बध्ंिात ने बताया कि प्रथम चरण के तहत नालों व डे्रनों की सफाई व्यवस्था का कार्य किया गया है। उन्होनें बताया कि मानसून सीजन से पहले पहले सभी नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी उनके क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ड्रेनों की सफाई व्यवस्था बारे समीक्षा करते हुए उन्हें भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यहां बता दें कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों के साथ फ्ल्डि में रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि बारीश के दिनों में कहीं पर भी आमजन को जल भराव की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे नालों व ड्रेनों में गन्दी न फेंके।  
बॉक्स:
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया जब भी नालों की सफाई का कार्य किया जाता है और सफाई के तहत जो भी गन्दगी या गाद निकाली जाती है उसे सुखने के बाद वहां से उठवाना सुनिश्चित करें। साथ ही नालों के नजदीक जो भी झाडिय़ां या खरपतवार लगी हुई उसे भी वहां से हटवाएं। उन्होनें कहा कि सभी सम्बधिंत विभाग बेहतर समन्वय बनाकर उनके क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी नालों व ड्रेंनों की सफाई व्यवस्था के कार्य को करवाएं।
इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ मुनीश गोयल, एमई राज कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 1 से 4
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 29 जून

शहजादपुर खण्ड के तहत गांव जटवाड़ के अम्बेडकर भवन में 30 जून को दोपहर बाद 5 बजे रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नगराधीश अभिषेक गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
---------------------------------------------------------------
उत्तर हरियाणा  बिजली वितरण  निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर में  बिजली अदालत का आयोजन
अम्बाला, 29 जून

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर, अम्बाला शहर में 30 जून 2026 को अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 29 जून

एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर उसे निर्धारित समय पर बीएलओ को सौंपना होगा। इसके साथ बीएलओ पुन: घर-घर जाकर भरे हुए प्रपत्र एकत्रित करेंगे ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
एसडीएम ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित करने के साथ-साथ उसे भरने बारे भी जानकारी दी जा रही है। उन्होनें ने इस सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सभी अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म ) भरकर बीएलओ  के पास जल्द से जल्द जमा करवाएं।
एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को अपेडेटिड एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक एवं मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में अपना सहयोग करे।
----------------------------------------------------------------


Attachments