Sunday, June 28, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 28.06.2026

मन की बात देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडऩे का अनूठा मंच: ऊर्जा मंत्री अनिल विज  

ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले - अंधविश्वास से दूर रहने और नवाचार को अपनाने की सीख देता है मन की बात कार्यक्रम

अम्बाला छावनी: बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं मन की बात

अम्बाला, 28 जून -
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडऩे का काम करता है।
श्री विज आज बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजित 135वीं मन की बात कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम शहरवासियों के साथ सुना।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडकऱ सारे देश में कहा कहा पर क्या-क्या नए काम हो रहे हैं, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए लोग नए आयाम स्थापित कर रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कहां कहां पर हमारे अनसंग हीरो ने जो कार्य किए है जिसकी किसी ने कभी प्रंशसा नहीं की, उन्हें भी लोगों के सामने लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले तो देश केवल दिल्ली ही होता था, लेकिन मोदी जी ने सभी जगहों का भ्रमण करते हुए यह जानने का प्रयास किया है कि किन-किन परिस्थितियों में लोग क्या-क्या कर रहे हैं उसके बारे में बताया जा रहा है और नवनिर्माण हो रहा है उसे बताया जा रहा है। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार व अधंविश्वास के बारे लोगों को जागृत करने का काम किया हैं कि इस अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।

नालंदा के गौरव से प्लास्टिक मुक्त भारत तक: कैबिनेट मंत्री ने रेखांकित किया पीएम मोदी का विजन
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी जी ने नालंदा विश्विद्यालय जहां पहले दुनियाभर से स्कॉर शिक्षा लेने आते थे, हालाकि बाद में कुछ आक्रमणकारियों ने इसके महत्व को न समझते हुए इसे तहस नहस कर दिया था मगर नालंदा विश्वविद्यालय का सारी दुनिया में आज भी नाम हैं। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश भी विदेशों की तरह चमक सकता हैं, इसके लिए हमें प्लास्टिक पर नियंत्रण करना होगा। प्लास्टिक एक ऐसी चीज है जो न तो गलती है, न सड़ती है बल्कि पानी की निकासी में समस्या उत्पन्न करती हैं। मोदी जी ने आज कार्यक्रम के माध्यम से कई चीजों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। कुछ जगहों पर संस्थाएं भी प्लास्टिक का रिसाईकिलिंग करने का काम कर रही है और उसका सदुपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से आहवान किया कि हमें देश को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जल संचय पर भी जोर दिया और कहा कि हमें बारिश की एक एक बूंद का संचय करना हैं। देश की सबसे बड़ी शक्ति लोग होते है, यदि मन में संकल्प ले लिया जाए तो समाज में जितना भी बड़ा बदलाव हो वह किया जा सकता हैं। उन्होनें कहा कि जो भी लोग कुछ ऐसे कार्य कर रहे है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिल सकती है, ऐसे सुझाव व विचार उन्हें भेजे जा सकते हैं। इन विचारों एवं सुझावों पर विचार करके मन की बात कार्यक्रम में दर्शाने का काम किया जा सकता हैं।  
इस मौके पर अनिल जैन, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, शैली खन्ना, बलकेश वत्स, जसवंत जैन, विनीत जैन, सुरेंद्र सहगल गोपी, महावीर जैन, दलीप मिततल, डा. गौरव मुंजाल, सुमन जैन, सतीश मोदगिल, हरीश मोदगिल, शिवा काकरान के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां चुराई गई क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे: मंत्री अनिल विज
आम आदमी पार्टी नेता मनीष शिशोदिया के बयान कि सरकार नीट चोरी व चंदा चोरी के कामों में लगी है पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनीष शिशोदिया का जन्म शायद एक-दो दिनों में हुआ होगा या पहले से कभी सरकारें नहीं रही होगी। कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां तक चुराई गई, क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे। इनको तो राम मंदिर का विरोध करने का मुद्दा चाहिए। यदि राम मंदिर में कुछ हुआ है तो उसकी जांच हो रही है, एसआईटी बनाई गई है और लोग गिरफ्तार हुए है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। राम मंदिर से पैसा जो चोरी हुआ वो रामजी का हुआ है। रामजी के एक बार चोरी पहले भी हुई थी और लंकापति रावण सीता जी को चुराकर ले गया था। रावण का वो हाल किया गया था कि उसके घर का दिया जलाने वाला कोई नहीं बचा था। ये जिन लोगों ने किया उनको कानून व भगवान श्रीराम जी की भी सजा मिलेगी।
फोटो नम्बर-1 व 2
----------------------------------------------------------------------
अम्बाला, 28 जून -

नमो शक्ति रथ के तहत आज गांव सम्भालखा स्थित कश्यप धर्मशाला में महिला चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर बंटी शर्मा, दयाचंद, राम कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, नंद सिंह व अन्य ग्रामीणों ने फूल मालाओं से राज्यसभा सांसद का भव्य अभिन्नदन किया। इस मौके पर राज्यसभा संासद ने चिकित्सा शिविर में मातृशक्ति से बातचीत करते हुए उन्हें यहां पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है उसकी भी जानकारी हासिल की।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस मौके पर उपस्थित मातृशक्ति व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं। आयुष्मान भारत योजना व चिरायु योजना के माध्यम से पात्र लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नमो शक्ति रथ के तहत आज गांव में महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हो सकें, हमारी माताएं, बहने स्वस्थ्य रहें। मातृशक्ति यदि स्वस्थ रहेगी तो घर स्वथ्य रहेगा, हलका स्वस्थ रहेगा। देश को विकसित बनाने के लिए गांवों को भी विकसित किया जाना आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हम सबको मिलकर पूरा करना हैं।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस मौके पर यह भी कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य जांच का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि यदि किसी मातृशक्ति में कोई गम्भीर बीमारी है तो उसका पता चल सकें। उन्होनें यह भी कहा कि यदि किसी भी गम्भीर बीमारी का समय रहते पता चल जाता है तो उसका समय पर ईलाज करवाकर उस पीडित को उस बीमारी से निजात दिलवाई जा सकती हैं। उन्होनें उपस्थित महिलाओं से यह भी कहा कि वह घबराएं नहीं और इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं और इस मुहिम में अपना योगदान दें। इस शिविर के बारे अन्य महिलाओं को भी जागरूक करते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच करवाएं।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस मौके पर गांववासियों को यह भी कहा कि उनके संज्ञान में गांव का जो भी विषय एवं बात रखी गई है उसे पूरा करने का काम किया गया हैं। गांव सम्भलखा के लोगों के लिए उनके घर के एवं दिल के दरवाजे हमेशा खुले हैं। इस मौके पर गांववासियों ने गांव में जो 12वीं का स्कूल है उसमें नॉन मेडिकल व मेडिकल का कोर्स भी शामिल करवाने के लिए आग्रह किया। राज्यसभा सांसद ने गांववासियों को आश्वस्त किया कि गांव में जो 12वीं का स्कूल है उसमें नॉन मेडिकल व मेडिकल का कोर्स भी शामिल करवाने की बात रखी है उसे बारे वे हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलकर मांग को पूरा करवाने का काम करेंगे। इसके साथ-साथ अन्य जो विषय है उस बारे भी उचित पटल पर रखकर उसे करवाने का काम करवाया जाएगा।
बॉक्स
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 135वें मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। उन्होनें इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हम सबको पे्ररणा मिलती हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हैं।
बॉक्स-
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा संासद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गत वर्ष सितम्बर माह से नमो शक्ति रथ कार्यक्रम को चलाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के  माध्यम से महिलाओं के स्तन कैंसर की नि:शुल्क स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं और यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में कम्रवार चलाया जा रहा हैं। उन्होनें कहा कि यदि किसी भी बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो उसका ईलाज सम्भव हैं और समय रहते ईलाज करवा कर सम्बधिंत महिला को इस बीमारी से निजात दिलाई जा सकती हैं।
इस मौके पर बंटी शर्मा सम्भालखा, निजी सचिव नरेश सहगल, गांव से दयाचंद कश्यप, राम कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, नंद सिंह, पंडित प्रमोद कुमार, पंडित राम कुमार, मामचंद, मुकेश शर्मा, ग्रामीण व अन्य मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 3 से 6
------------------------------
---------------------

Attachments