Monday, June 22, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/Photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 22.06.2026

समाधान शिविर आयोजित, उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सुनी आमजन की समस्याएं
-प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश

अंबाला 22, जून-

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का उदेश्य आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। सभी विभाग आपसी-समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे।
उपायुक्त ने शिविर में पहुचे प्रार्थियों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री द्ववारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उदेश्य लोगों की समस्याओं का जल्द और संतोषपूर्ण समाधान करना है। इसी ध्येय के साथ सभी अधिकारी कार्य करें और लोगों की शिकायतों का निपटान करें। शिकायतों के मध्यनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
शिविर में गांव भेहबलपुर से अशोक कुमार ने परिवार पहचान पत्र अपनी माता की आयु सत्यापन करवाने को लेकर अपनी समस्या को रखा, जिस पर उपायुक्त ने क्रीड विभाग से गौरव अहुजा को तत्काल फैमिली आईडी चैक करने व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे ही अंबाला शहर नजदीक चार नंबर चौंकी से जरनैलों ने अपनी पोती की योजना के तहत पेंशन लगवाने की गुहार लगाई, जिस पर बाल कल्याण विभाग के अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ पंजोखरा से कर्मजीत सिंह ने अविवाहित पैंशन लगवाने को लेकर अपनी समस्या को रखा। मटहेड़ी शेखा से आए विनोद ने फैमिली आईडी में पारिवारिक आय कम करवाने से संबंधी व अन्य लोगों द्ववारा अपनी समस्याएं रखी गई। उपायुक्त ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लोगों से आहवान किया कि वे अपनी समस्याएं समाधान शिविरो मे रखें और इन शिविरों का लाभ उठाएं। यह शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहें है। जोकि जिला स्तर के साथ-साथ उपमंण्डल स्तर पर भी लगाएं जाते है।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, जिला न्यायवादी जेबी सिंह, समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्गिेटर अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग से मनोज कालिया के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 1 व 2
-------------------------------------------------------
अंबाला 22, जून-

विश्व योग दिवस के अवसर परभारतीय योग संस्थान रजिस्टर्ड (अर्बन इकाई अम्बाला), क्रीड़ा भारती एवं ग्रेट गुड मॉर्निंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस वाटिका सिटी सेंट्रल में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक पवन गर्ग रहे। अर्बन ईकाई के प्रधान श्री पवन सिंगला जी और उनकी टीम ने शिविर में क्रीड़ा भारती की ओर से दीपक जी तथा ग्रेट गुड मॉर्निंग क्लब की ओर से अनिल गोयल जी की विशेष सहभागिता रही।
योग शिविर में लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं भारतीय संस्कृति के इस अमूल्य उपहार को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के संदेश के साथ किया गया। योग के प्रति लोगों के उत्साह और सहभागिता ने इस आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
फोटो नम्बर- 3 व 4
----------------------------------------------
अंबाला 22, जून-

जिला रैडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी में बताया कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी अम्बाला एवं एलीमको के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतू निरीक्षण/मापतोल शिविर का आयोजन 25 जून दिन वीरवार को प्रात: 9 बजे पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया जाएगा।                                                              
उन्होनें जानकारी के क्रम में बताया कि इस शिविर में ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरणों को वितरित किया जाएगा। सभी पात्र दिव्यांगजन अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में अवश्य पहुंचे, ताकि भविष्य में सहायक उपकरण वितरण योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकें।
जिन दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जाने है वे अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो तथा आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) अपने साथ जरूर लाएं।
--------------------------------------------------------

Attachments