Press note/photo file no-1 from DIPRO AMBALA Dated 21.06.2026
अंबाला, 21 जून -
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मागदर्शन में पूरा विश्व योगमय हुआ है तथा योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर तथा योग को नियमित रूप से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को हम जल्द ही पूरा कर लगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उडयन मंत्री विपुल गोयल ने यह अभिव्यक्ति रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपशिखा प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का योग दिवस के अवसर पर जो संदेश दिया गया उसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट, भाजपा जिला प्रधान मनदीप सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, सूचना आयुक्त नीता खेड़ा, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, नगराधीश अभिषेक गर्ग, शिवालिक एजेंसी कार्यकारी अधिकारी पूजा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. संजय राजपाल के साथ-साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने इस मौके परउपस्थित सभी को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति एवं धरोहर है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में योग की महत्वता बढ़ी है। आज देश के लगभग 190 देशों ने योग को अपनाया है तथा हर वर्ष योग को हर्षोउल्सास के साथ मनाने का काम किया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर बाबा रामदेव का विशेषतौर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 25 वर्ष पहले योग बारे लोगों को जागरूक करते हुए उससे जुडऩे बारे प्रेरित किया था, जिसका आज परिणाम यह है कि लोगों ने योग को अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कुशल मागदर्शन में पूरा विश्व योगमय हो गया है।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मागदर्शन में आज पूरे हरियाणा प्रदेश में अतंराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाने का काम किया जा रहा है। योग की महत्वता बारे लोगों में और जागरूकता आए इसके लिए 1 जून से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्मय से इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है स्वयं मुख्यमंत्री हरियाणा ने भी कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हए सभी को योग के प्रति प्रेरित भी किया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वस्थ शरीर के लिए योग, योग युक्त हरियाणा, रोग मुक्त हरियाणा के संकल्प की थीम पर मनाने का काम किया गया है। आज प्रदेश में लगभग 800 से अधिक योगशालाएं है जिसके माध्यम से लगभग 6500 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिला है तथा आमजन योग से जुडक़र इसका लाभ उठा रहे है। योग शिक्षकों के माध्यम से लोगों योग से जुडक़र पारगंत हुए है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे स्वंय योग से जुड़े और अपने बच्चों को योग के प्रति जागरूक करे और निरोग रहकर राष्ट्र के निर्माण मे अपना योगदान दे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों के साथ योग प्रोटोकोल के तहत योग करके सभी को योग से जुडऩे बारे प्रेरित भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रदेश में आज सभी ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य जगहों पर इसे महापर्व के रूप में मनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विजन है कि येाग से हर व्यक्ति जुड़े इसके लिए हमें मिलकर कार्य करते हुए हर व्यक्ति को योग से जुडऩा है। योग को एक दिन का कार्यक्रम न मनाकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। स्वस्थ देश, स्वस्थ प्रदेश व स्वस्थ समाज के निर्माण करने में हमें अपना योगदान देना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग की सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका अभिदंन किया। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, आयुष विभाग की योग शिक्षिका नीरू अग्रवाल, श्रीमती दपिंद्र जीत कौर, श्रीमती शारदा रानी, श्रीमती चांदनी शर्मा, सिमरनजीत कौर, शुंभ तंवर, पंतजलि योग सीमिति से श्रीमती रिंपी भोला, विनय भोला के साथ-साथ जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप व जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया व अन्य को स्मृति चिन्ह देकर उनको प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला परिषद् ने भाजपा जिला अध्यक्ष को स्मृति चिंह व शाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
बॉक्स: इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने खेल स्टेडियम के प्रागंण में पौधारोपण करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हमें जहां ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने है वही उनका सरंक्षण भी करना है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर अपनी धरा को और हरा-भरा बनना है।
बॉक्स: इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने मीडिया दवारा पूछे गए प्रश्न का उतर देते हुए कहा कि नीट की लिखित री-परीक्षा 2026 को लेकर सरकार द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है, परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। नकल रहित व पारदर्शी तरीके से परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा नियमों की पालना करते हुए अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का काम किया जा रहा है वही इन कॉलोनियों में सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील कि वह अवैध कॉलोनियों में प्लाट ना खरीदें। किसी के झांसे में ना आए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को आहवान किया कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग करके हम मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मुख्य अतिथि का यहां पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग की महत्वता बढ़ी है। योग मानव को एक सुत्र में पिरोने का काम करता है। योग को पुरी दुनिया ने अपनाया है। योग को हमें अपनी जीवनशैली में अपना चाहिए।
बॉक्स:-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग से नीरू अग्रवाल ने व उनके साथ टीम में शामिल अन्य ने योग प्रोटोकॉल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाकर उपस्थित सभी को योग की महत्वता बारे जागरूक किया। इस दौरान भसतृका, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम के साथ-साथ मंडूकआसन, सलभआसन, वृक्षआसन, दडंआसन, वज्रआसन के साथ-साथ अन्य योग की क्रियाएं करवाई।
बॉक्स:-
इससे पहले अम्बाला शहर सैक्टर 10 खेल स्टेडियम में पहुंचने पर मुख्यअतिथि का ब्राहण महापंचायत सभा के अध्यक्ष विरेश शांडिल्य ने शॉल व भगवान हनुमान जी की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिन्नदन किया। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बाला की पावन धरा पर आपका पहुंचने पर हार्दिक स्वागत व अभिन्नदन हैं।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. संजय राजपाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, सिविल सर्जन डा. रेणू बेरी, डीएफओ नरेश रंगा, जिला परिषद् के चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा, ब्राहण महापंचायत के अध्यक्ष विरेश शांडिल्य, पार्षद् हितेष जैन, पार्षद् गुरविंद्र सिंह मानकपुर, पार्षद् कमलकांत गुप्ता, भाजपा नेत्री बीनू गर्ग साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 8 तथा 12 से 15
------------------------------------------------------------------
जिला न्यायालय अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन; न्यायिक अधिकारियों, ब्रह्मा कुमारीज़ के सदस्यों और अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास
अंबाला, 21 जून -
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला द्वारा जिला न्यायालय परिसर, अंबाला में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कानूनी पेशेवरों, ब्रह्मा कुमारीज़ के सदस्यों और न्यायालय के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस गरिमामयी सत्र में उपस्थित रहकर योगाभ्यास करने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे। जिनमें अरविंद बंसल अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, हितेश गर्ग अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंबाला, विवेक चौधरी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबाला, मनसुख गर्ग सिविल जज अंबाला, सतपाल सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन, अनिल कुमार मुख्य कानूनी सहायता रक्षा वकील के साथ-साथ इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक संस्था ब्रह्म कुमारीज़ की ओर से भी विशेष रूप से बीके एकता, बीके नीरज, बीके एडवोकेट राकेश मेहता और बीके आरती मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और सभी के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया।
न्यायालय परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी ने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योग आसन और प्राणायाम किए।
आयुष विभाग द्वारा योग मार्गदर्शन में इस योग सत्र का कुशल संचालन आयुष विभाग की ओर से आईं सुश्री सिमरजीत कौर (योग प्रशिक्षक) और सुश्री रजनी वर्मा (योग सहायक) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं की सही तकनीक का प्रदर्शन करके सिखाया। साथ ही, उन्होंने तनाव प्रबंधन और एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर बोलते हुए, न्यायिक अधिकारियों और अतिथियों ने जोर देकर कहा कि योग भारतीय परंपरा का एक शाश्वत उपहार है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन सुनिश्चित करता है। न्यायपालिका जैसे उच्च-तनाव वाले कार्य वातावरण में काम करने वाले पेशेवरों के लिए मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने में योग अत्यंत लाभकारी साबित होता है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग और सकारात्मक विचारों को अपनाने के संकल्प (प्रतिज्ञा) के साथ हुआ।
फोटो नम्बर-9 से 11
----------------------------------------------------------------------

अंबाला छावनी, 21 जून -
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एस.डी. विद्या स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अम्बाला छावनी की एसडीएम सुश्री कनिका गोयल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। एसडीएम अम्बाला छावनी सुश्री कनिका गोयल ने भगवान धनवंतरी व योग प्रवर्तक महार्षि पतंजलि के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वस्थ शरीर के लिए योग, योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा की थीम पर मनाया गया।
अम्बाला छावनी की एसडीएम सुश्री कनिका गोयल ने कहा कि योग युक्त हरियाणा, रोग मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए लोगों में योग के प्रति जागरूकता लानी चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को कहा कि नियमित योग की आदत डालने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा वे नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकते है। उन्होंने कहा कि जो प्राणी धीमी और नियंत्रित श्वास लेता है, उसका जीवन अधिक स्वस्थ और दीर्घ होता है। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से ही श्वास पर नियंत्रण संभव है, इसलिए सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते हैं, बल्कि यह मन, बुद्धि और शरीर को एकाग्रता प्रदान करता है। स्वस्थ जीवन के लिए योग अति अनिवार्य है। योग जीवन का अभिन्न अंग है, योग करके हम शारीरिक रूप व मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यअतिथि श्री नायब सिंह सैनी के लाईव प्रसारण को देखा व सुना।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक पंकज बक्शी ने योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। एसडीएम अम्बाला छावनी सुश्री कनिका गोयल ने भी योग प्रोटोकोल के तहत विभिन्न क्रियाएं करते हुए सभी को योग के प्रति जागरूक किया। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी शर्मा ने मुख्यअतिथि एसडीएम अम्बाला छावनी सुश्री कनिका गोयल को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
योग प्रशिक्षक पंकज बक्शी ने योग प्रोटोकोल के अंतर्गत ताड़ासन, सुखासन, वज्रासन, दंडासन, पवन मुक्त आसन, भुजंगआसन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, अलोम-विलोम के साथ-साथ अन्य योग क्रियाएं करवाई। योग प्रशिक्षकों ने भी योग की महत्वता के बारे जागरूक करते हुए सभी को योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस योग कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट, एस.डी. हिल रोड स्कूल, एस.डी. कन्या महाविद्यालय, सिक्ख गल्र्ज सीनियर सैकेडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड़, एसडी विद्या स्कूल, बीडीएस सीनियर सैकेडरी स्कूल के विद्यार्थी व अध्यापकगण शामिल रहे। इस अवसर पर बीईओ शैलजा रानी, योग प्रशिक्षक पंकज बक्शी व अन्य को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी शर्मा, डा. दीपा रानी, आरती सहगल, बीईओ शैलजा रानी, पार्षद श्याम सुन्दर अरोड़ा, डॉ शशि लौंगिया, डॉ अनिल लांैगिया, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, डा. जितेन्द्र वर्मा, डा. ताहिरा बेगम, डा. देवांगी, डा. इतिका शर्मा, डा. स्माईली के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर -16 से 25
--------------------------------------------------------------------
योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई है- डा0 पवन सैनी
ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित, पूर्व विधायक डा0 पवन सैनी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
साहा, 21 जून- पूर्व विधायक एवं प्रभारी ओबीसी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग भाजपा हरियाणा डॉ0 पवन सैनी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। पूर्व विधायक रविवार को राजीव गांधी महाविधालय साहा, अंबाला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय 12 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहें थे। इससे पहले खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी साहा श्रीमति फैनी ने उनका यहां पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि द्ववारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डा0 पवन सैनी ने कहा कि योग संस्कृत के शब्द से बना है। जिसका अर्थ है जोडऩा या एकता स्थापित करना। योग हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानने और जीवन में सकारात्मकता लाने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बनते हैं। यह तनाव, चिंता तथा अनेक बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। योग से एकाग्रता आती है और निर्णय लेने में भी हमे मजबूत बनाता है। सभी को योग एवं प्राणायम प्रतिदिन करना चाहिए और इसे अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर जीवन में आत्मसात करना चाहिए। 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। योग हमारी प्राचीन पद्धति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में आज पूरे हर्षोउल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस योग दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ-साथ उपस्थित अधिकारी, विधार्थियों एवं गणमान्य सभी ने योग क्रियाएं की और लोगों को योग प्रति जागरूक कर उन्हें योग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यातिथि द्ववारा योग क्रियाएं करने पर बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी फैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन जशमेर राणा, मंडल प्रधान संजीव सैनी, तहसील प्रभारी जगमोहन, सरपंच साहा जयपाल बत्रा, नायब तहसीलदार हरिओम, आयुष से डा0 अभिषेक, अनिल सैनी, राजीव भारद्वाज, डा0 सुमन, विजय कुमार, मंदीप शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
फोटो नम्बर-साहा 1 से साहा 5
---------------------------------------