Monday, June 15, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 15.06.2026

अंबाला, 15 जून -  
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत सोमवार को जिला प्रशासन, खेल विभाग व आयुष विभाग के सौजन्य से पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर के नजदीक से योग मैराथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी संजय राजपाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है। योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। नियमित रूप से योग करके हम अनावश्यक बीमारियों से भी बच सकते हैं। आज आयोजित योग मैराथन में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ योग संस्थान से जुड़े प्रतिनिधियों व सदस्यों ने इसमें भाग लेकर योग की महत्वता बारे लेागों को जागरूक करने का काम किया। विद्यार्थियों व खिलाडिय़ों ने हाथों में पट्टिकाएं जिसमें योग है अनिवार्य बाकी सब बेकार, योग लाएगा स्वास्थ्य का राज, इसे धारण करने से स्वस्थ बनेगा समाज, ना कोई कष्ट न कोई रोग जब जीवन मेंं होगा योग इत्यादि के माध्यम से योग से जुडऩे बारे संदेश दिया।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पहले से ही बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी जगहों पर कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग युक्त नशा मुक्त योग दिवस पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जून को पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा ताकि 21 जून को मनाए जाने वाले कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियों बारे जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक योग प्रोटोकोल के तहत आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से उपस्थित सभी को योग की महत्वता बारे जागरूक करेंगे।
बॉक्स- आज आयोजित योग मैराथन पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर से शुरू होकर गलैक्सी चौंक के सामने से होते हुए सैशन हाउस, ऑफिसर कालोनी से होते हुए पुलिस लाईन मैदान पर आकर सम्पन्न हुई। मैराथन में शामिल प्रतिभोगियों में काफी उत्साह था। स्कूली विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों व अन्य ने शामिल होकर सभी को योग से जुडऩे बारे प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. दर्शन, डॉ जितेन्द्र, योगविशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र के साथ-साथ योग संस्थान से जुड़े प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 4
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 15 जून -  

सिविल सर्जन अम्बाला डॉ रेनू बेरी ने एक जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियों अभियान (एनआईडी) 28 जून 2026 को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके अन्तर्गत 28 जून 2026 को पोलियो बूथ पर पिलाई जाएगी तथा 29 जून 2026 से 30 जून 2026 तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
-----------------------------------------------------
उत्तर हरियाणा  बिजली वितरण  निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर में  बिजली अदालत का आयोजन
अम्बाला, 15 जून

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 16 जून 2026 को अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।  
---------------------------------------------------------------
अम्बाला, 15 जून
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर  में  16 जून 2026 को प्रात: 11 बजे से दापेहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहंा रख सकता है।
---------------------------------------------------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छुआ- राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा
अंबाला, 15 जून।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया है।
राज्यसभा सांसद ने सोमवार को एनआईसी कार्यालय के सभागार में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप सिंह राणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक बिना अवकाश लिए जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। यूपीआई प्रणाली (यूनिफाईड पेमेन्ट सिस्टम) ने डिजिटल भुगतान को नई पहचान दी है और आज देश के साथ-साथ विश्व के कई देश भी इस तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलता, आदित्य एल-1 मिशन तथा गगनयान मिशन की तैयारियां भारतीय वैज्ञानिकों की क्षमता और प्रतिभा का प्रमाण हैं। वहीं रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। जो देश कभी हथियार आयात करता था, आज वह अनेक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के आधारभूत ढांचे और रेलवे क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से लेकर व स्टेशनों का आधुनिकिरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है और लगातार ओर कार्य तेजी से किए जा रहें है। इसके साथ-साथ देश में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा हैं, इन्फ्राच्टक्चर मजबूत हुआ हैं। प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ मिलकर जनहित में कार्य कर रही है। अंबाला में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डा बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जिससे अम्बाला जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर हवाई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होनें कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कु शल नेतृत्व में महिला उत्थान के लिए निरन्तरता में कार्य किए जा रहे है। जिसमें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाएं समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भारतीय न्याय संहिता में भी बदलाव करके उसे और मजबूत बनाया गया हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की बल्कि दुनिया के अनेक देशों की सहायता भी की। देश में बनी वैक्सीन करोड़ों लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा विकास को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को अपने कार्य करवाने में आसानी हुई है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें पूरी परदर्शिता के साथ मिल रहा हैं। कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई इसके साथ-साथ सरकार द्वारा जारी प्रगति पथ पर अग्रसर 12 वर्ष की यात्रा पर आधारित बुक लेट भी वितरित की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम दर्शन कुमार, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
फोटो नम्बर- 5 से 8
----------------------------------
अम्बाला, 15 जून -

एसडीएम दर्शन कुमार ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पंहुचे प्रत्येक प्रार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग भी मौजूद रहें।
एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उदेश्य से समाधान शिविर शुरू किए गए है। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
समाधान शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण करवाने बारे व पारिवारिक आय कम करवाने बारे, इसके साथ-साथ बीपीएल राशन कार्ड बनवाने बारे के साथ-साथ अन्य समस्याएं प्रार्थियों द्वारा रखी गई। एसडीएम ने समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम कहा कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर उपायुक्त कार्यालय व उपमंण्डल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहें है। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण व एमीनेट पर्सन यशपाल चौधरी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 9
-----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 15 जून -

मण्डल रोजगार अधिकारी  नृपेन्द्र ने बताया कि 16 जून 2026 दिन मंगलवार को प्रात: 9.30 बजे मण्डल रोजगार कार्यालय, अम्बाला के प्रांगण में एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की 05 कम्पनियों जिनमें जोमेटो, एचडीएफसी लाईफ इन्श्योरेंस, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंन्स व भारत पे द्वारा मैट्रिक, 12वीं, ग्रेजूऐशन, पोस्ट ग्रेजूऐशन व अन्य सम्बधित डिप्लोमा होल्डर प्रार्थियों का नौकरी हेतु मौके पर ही चयन किया जाऐगा।
इच्छुक प्रार्थी अपना रोजगार पंजीकरण कार्ड, बॉयो-डाटा, सभी मूल शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र तथा उनकी प्रतियां व फोटो इत्यादि लेकर मण्डल रोजगार कार्यालय, अम्बाला, पुराना सैशन कोर्ट परिसर, अम्बाला शहर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ। रोजगार मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया नियोक्ताओं व प्रार्थी के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क है।
---------------------------------------------------
अम्बाला, 15 जून -
थाना प्रबधंक अम्बाला छावनी (पुलिस चौंकी तोपखाना) ने बताया कि लक्की पुत्र दलीप कुमार, निवासी मकान नम्बर 116/31, तोपखाना परेड, अम्बाला कैंट, जिला अम्बाला ने पुलिस चौकी तोपखाना बाजार, अम्बाला कैन्ट में उसके साला गुमशुदा रोहन पुत्र श्री शंभू राय, निवासी गांव दरियापुर, वार्ड नंबर 07, हंसपुर, बेगुसराय, बिहार, हाल निवासी मकान नम्बर 116/31, तोपखाना परेड, अम्बाला कैंट में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकरवाई हैं।
उक्त गुमशुदा का हुलिया इस प्रकार से है जिसका रंग काला, चेहरा गोल, शरीर पतला, उम्र करीब 10 साल, पहनावा सफेद रंग की कमीज, नीचे धारीदार नीकर जिसमें पीले, लाल और नीले रंग की धारियाँ हैं और पैरों में पीले रंग की चप्पल पहने हुए है। यह 09 जून 2026 को अपने घर से शाम करीब 04 बजे पास के मैदान में काँच की गोलियाँ खेलने के लिए गया था जो अभी तक घर वापस नहीं आया है। यदि इस संबंध में कोई सूचना मिले तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जाए। उपरोक्त की जानकारी प्रबन्धक अफसर थाना अम्बाला कैन्ट के मोबाईल नम्बर 9729990125, थाना अम्बाला कैन्ट 0171-2442006, पुलिस चौकी तोपखाना बाजार  9729990148, 01712631050, पारिवारिक सदस्य (लक्की) 9896960347 पर दे सकते हैं।
-------------------------------------------------------------


Attachments