Sunday, June 14, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press note/photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 14.06.2026

अम्बाला, 14 जून
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने आज चण्डीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम के दृष्टिगत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और सम्बन्धित मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म वितरित करेंगे। इस फार्म को मतदाता साईन सहित भरना सुनिश्चित करेगा। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि शैडयूल के अनुसार सभी कार्य होने सुनिश्चित होने चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि वीसी के माध्यम से जो दिशा-निर्देश मिले है उनकी अनुपालना करते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा।
वीसी के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि यह कार्य अति महत्वपूर्ण है और इस कार्य के तहत जिस की भी जिम्मेवारी एवं डयूटी तय की गई है वे अपने कार्य को बेहतर समन्वय बनाकर करना सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सम्बन्धित बीएलओ इस एन्यूमरेशन फार्म को मतदाता के घर देना सुनिश्चित करेगा। वहीं उसके उपरांत सम्बन्धित परिवार का मुखिया इस फार्म को भरकर बीएलओ को देंगे। इसके अलावा मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में भी यह फार्म जमा करवा सकता है। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ द्वारा इस फार्म के अलावा मतदाता से किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केवल उन्हीं मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूचियों की प्रारम्भिक प्रकाशन में शामिल होगे जिनके द्वारा स्वयं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फार्म दिए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन से पूर्व बूथ लेवल एंजैट एक दिन में एक मतदान केन्द्र पर केवल 50 फार्म ही जमा करवा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग की हिदायतों अनुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के साथ मतदान केन्द्रों का रैशनेलाईजेशन 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि इसके उपरांत मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को कर दिया जाएगा और यह सूची जिला प्रशासन की वैबसाईट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यदि मतदाता सूचियों से सम्बन्धित कोई दावे तथा आपत्तियां दी जानी है तो 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दी जा सकती हैं। इसके उपरांत 21 जुलाई से 18 सितम्बर तक सम्बन्धित ईआरओ व अथोरिटी द्वारा दावे व आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत 22 सितम्बर 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बॉक्स: एडीसी ने यह भी बताया कि मतदाताओ की सुविधाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार जिला अम्बाला में टोल फ्री नं0 1950 प्रात: 7 बजे से सांय 9 बजे तक मल्टीपल लाईनस में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उक्त टोल फ्र ी नं0 1950 पर मतदाताओं को होनी वाली समस्याओं जैसे एन्यूमरेशन फार्म, रिकार्ड रिलेटिड वोटर लिस्ट 2002, वोट से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्म के बारे में जानकारी ले सकता है।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, चुनाव कार्यालय से निर्वाचन कानूनगो मंजू, प्रीतम कौशिक, जूनियर प्रोग्रामर रीचू व अन्य सम्बधिंत मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 3 से 5
--------------------------------------------------------------------
विश्व रक्तदाता दिवस पर रैडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
अम्बाला 14 जून: उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर एवं रैडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस पर रैडक्रॉस भवन अम्बाला शहर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
           शिविर में स्टार डोनर रजिन्दर गर्ग, कृष्ण सैनी, सुरेंद्र दुबे, सतीश सेठी, सदस्य राकेश मक्कड़, डॉ किरन आंगरा व राजेश डोगरा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ नीतू सचदेवा की अगुवाई में सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी की ब्लड बैंक टीम ने 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने किया।
           शिविर में रैडक्रॉस वालंटियर्स एवं इंटन्र्स ने डोनर्स ने भी आगे आकर स्वैच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में एसडी कॉलेज से संजीव, उनके भाई व उनकी धर्मपत्नी सुरभि डोगरा ने रक्तदान कर मिसाल पेश करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को बैच, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के रूप में गर्मी में अधिक पानी पीने व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग का संदेश देने हेतु स्टील के गिलास भेंट किए।
इस अवसर पर सभी स्टार डोनर्स को सम्मानित किया गया। शिविर में स्टाफ से संजय खान, संजीव सैनी, कुलवीर, साहिल बाबा, जितेश, सानिया, गुरप्रीत सिंह व अमनजोत ने रक्तदान किया। शिविर में  संजय यादव, भूपेश अग्रवाल, सुनील कुमार, सोनिया दुआ, ललित जोशी, मीनू पांचाल, पवन व हितेश उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर- 1 व 2
-----------------------------------------------------

Attachments