Press note/Photo file no-1 from DIPRO AMBALA dated 02.07.2026
अंबाला, 02 जुलाई
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से अग्रिवीर स्कीम के तहत प्रदेश में चार जगहों पर आयोजित की जाने वाली आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि अग्रिवीर स्कीम के तहत रोहतक, भिवानी/चरखी दादरी, अम्बाला तथा हिसार में आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि पहली भर्ती 22 जुलाई को रोहतक में की जाएगी और उसके उपरांत चिन्हित तिथियों पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में अम्बाला में 12 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आर्मी रिक्रुटमैंट रैली (भर्ती) का आयोजन किया जाएगा जिसमें अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला व चण्डीगढ के अभ्यार्थी भाग लेंगे। उन्होने सभी जगहों पर आयोजित होने वाली रैली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि अम्बाला में अक्तूबर माह मे आयोजित होने वाली भर्ती रैली को लेकर जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं उसकी अनुपालना करते हुए यहां पर रैली का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।
वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के दृष्टिगत जो भी दिशा-निर्देश एवं हिदायतें जारी की जाएंगी उसकी अनुपालना के तहत कार्यों को करना सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिला सैनिक बोर्ड से सचिव कर्नल श्योराण, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी विजय कुमार, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, नायब तहसीलदार अम्बाला छावनी आशीष कुमार, डीएसओ राम कुमार, डीआईओ अंकित के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 3
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 02 जुलाई
मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच) पंकज नैन ने वीरवार को चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय के अंतर्गत 11 जुलाई 2026 को पंचकूला में नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता के तहत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन बारे एवं इसमें अधिक से अधिक एनजीओ व अन्य प्रतिभागी शामिल हों, उस बारे जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव अरूण गुप्ता एवं मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी पंकज नैन ने बताया कि 11 जुलाई को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में प्रात: 11 बजे नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वहीं अन्य चार जिलों में मैराथन का आयोजन भी विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। उन्होने बताया कि पंचकूला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मैडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नशा मुक्त हरियाणा के तहत जो संस्थाएं कार्य कर रही हैं उन्हें कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं। अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें शामिल होने चाहिएं ताकि नशा मुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। उन्होने यह भी बताया कि नशा मुक्त हरियाणा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ मैराथन का आयोजन करके इस बारे सभी को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।
वीसी के उपरांत उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर मैडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आग्रह करें। साथ ही जो भी सामाजिक संस्थाएं इस विषय को लेकर कार्य कर रही है उसे भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी विजय कुमार, जिला खेल अधिकारी राम कुमार, जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी अंकित कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 4 व 5

समाधान शिविर आयोजित, नगराधीश ने सुनी आमजन की समस्याएं
अंबाला 02, जुलाई- नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंबाला में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नगराधीश आज अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिविर में पंहुचे प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु प्रदेशभर में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसी कडी में अंबाला में जिलास्तर पर उपायुक्त कार्यालय व उपमंण्डल स्तर संबंधित एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहें है। इन शिविरों में जिलें का कोई भी नागरिक अपनी समस्या को रख सकता है। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करते है।
शिविर में प्रार्थियों द्वारा पेंशन सम्बधी, राशन कार्ड बनवाने बारे, परिवार पहचान पत्र में इंकम कम करवाने बारे, गांव सद्दोपुर से 100-100 गज के प्लाट पर निशान देही से सम्बधी व अन्य समस्याएं शामिल रही। इन सभी समस्याओं को सुनते हुए नगराधीश ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
फोटो नम्बर - 6 व 7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम: बंतो कटारिया।
अंबाला, 02 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन 12 वर्षों में भारत ने अर्थ व्यवस्था से लेकर सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।
बंतो कटारिया ने कहा, वर्ष 2014 में जब देश में भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनी थी, तब देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर थी। प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों के चलते आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है।
बंतो कटारिया ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास का नेतृत्वकर्ता (ङ्खशद्वद्गठ्ठ-द्यद्गस्र ष्ठद्ग1द्गद्यशश्चद्वद्गठ्ठह्ल) बनाया है। लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, और मुद्रा लोन जैसी योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को इलाज की चिंता से मुक्त कर देश के हेल्थकेयर सेक्टर को पूरी तरह बदल दिया है।
बंतो कटारिया ने कहा कि केंद्र की नीतियों का सीधा लाभ हरियाणा की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के महा-अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है साथ ही स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में सात महतवपूर्ण परियोजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया जिसका लाभ आमजन को प्राप्त होगा और इंफ्रास्ट्रक्चर, नेशनल हाईवे व कनेक्टिविटी के मामले में हरियाणा आज अग्रणी राज्यों में शामिल है।
डबल इंजन सरकार की बदौलत अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अम्बाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट की स्थापना ने यहाँ के व्यापार और कनेक्टिविटी को नए पंख दिए हैं। इसके साथ ही अम्बाला-शामली फोरलेन हाईवे, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण (अमृत भारत स्टेशन योजना) से पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और हरियाणा आज अग्रणी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्प और देश की जनता के अटूट भरोसे के दम पर भारत तेजी से विकसित भारत बनने के संकल्प की ओर अग्रसर है।

अंबाला, 2 जुलाई।
वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी अंबाला राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा जुलाई 2026 के दौरान अंबाला जिले में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं तथा जनहितकारी नीतियों के निर्माण में किया जाएगा।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार जुलाई माह के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण(पीएलएफएस), वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस), स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) तथा प्रवासन संबंधी विवरण (एमपीएस) सर्वेक्षण अंबाला जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। सर्वेक्षण में प्राप्त सभी सूचनाओं को पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से अपील की हैं कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। नागरिकों का सहयोग सशक्त सांख्यिकीय प्रणाली के निर्माण, प्रभावी नीति निर्धारण तथा राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
-------------------------------------------------------------
अंबाला, 2 जुलाई
नगर निगम अंबाला के अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा ने प्रैस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज में दी गई विशेष रियायत (रिबेट) योजना के दौरान नगर निगम अंबाला ने 3 करोड़ 21 लाख रूपयें का प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया है। इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी धारकों ने अपने बकाया टैक्स का भुगतान किया, जिससे उन्हें ब्याज में राहत भी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस विशेष रियायत योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम अंबाला द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चल कर प्रॉपर्टी धारकों को योजना की जानकारी उपलब्ध करवाई गई, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि नगर निगम के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए और बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी धारकों ने अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। इसके परिणामस्वरूप नागरिकों को ब्याज में लगभग 1 करोड़ की रियायत का लाभ मिला।
उन्होंने जिन प्रॉपर्टी धारकों का टैक्स अभी भी बकाया है, उनसे अपील करते हुए कहा कि वे 31 जुलाई से पहले अपना प्रॉपर्टी टैक्स अवश्य जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स 31 जुलाई तक जमा कराने पर सरकार के प्रावधानों के अनुसार 10 प्रतिशत रियायत (रिबेट) का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 31 जुलाई के बाद जिन प्रॉपर्टी धारकों का टैक्स बकाया रहेगा, उन्हें नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके उपरांत नियमानुसार बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसलिए सभी प्रॉपर्टी धारकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना टैक्स जमा कराकर किसी भी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई से बचें।
अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा ने नागरिकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में सहभागी बनने तथा भविष्य में अतिरिक्त शुल्क एवं ब्याज से बचने की भी अपील की।
------------------------------------------------------
अम्बाला, 2 जुलाई :-
जिलाधीश एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल आयोजन को लेकर जिला में 4 जुलाई 2026 व 5 जुलाई 2026 को प्रात: 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इसके मद्देनजर परीक्षाओं को नकल रहित, शांति पूर्ण व सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जिलाधीश एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर द्वारा आदेश जारी किए गए है।
जारी आदेशों के तहत परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्ति व मोबाईल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों के नजदीक फोटो स्टेट की दुकानें 4 जुलाई 2026 व 5 जुलाई 2026 को प्रात: 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जाने के आदेश जारी किए हुए हैं। जारी आदेशों के तहत यदि कोई आदेशों की अवमानना करता हुआ पाया जाता है तो भारतीय नागरिक संहित की धारा 223 के अन्तर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधीश एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अंबाला जिले में आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा में अंबाला तथा पंचकूला जिले के कुल 12,219 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें लेवल-3 (पीजीटी) के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 4,114, लेवल-2 (टीजीटी) के लिए 20 केंद्रों पर 6,141 तथा लेवल-1 (पीआरटी) के लिए 7 केंद्रों पर 1,964 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू होगी व परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आस-पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक, विडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे व फ्रीस्किंग का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 5 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें और परीक्षा केन्द्र समय से पहले नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में केवल अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए और जिन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की डयूटी परीक्षा केन्द्र में लगी हुई है वे अपना पहचान पत्र अवश्य गले में डालें।
---------------------------------------------------------