Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)
चंडीगढ़, 28 जून।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पंचकूला में एचपीएससी पीजीटी भर्ती से जुड़े ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के धरने को लेकर हरियाणा सरकार के रवैये पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे, तो सरकार का पहला दायित्व उनसे संवाद स्थापित कर समाधान निकालना होना चाहिए था।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आधी रात पुलिस कार्रवाई कर धरना स्थल खाली कराना तथा महिला अभ्यर्थियों सहित प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बल प्रयोग और हिरासत में लेने की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे मामलों में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। सांसद ने कहा कि रोजगार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरक्षण से जुड़े मुद्दे लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। संविधान प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करते हुए सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और सभी पक्षों के साथ वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
बॉक्स
सांसद सैलजा की मांग पर सिरसा-हनुमानगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्ताव पर गडकरी का सकारात्मक आश्वासन
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर उनके द्वारा उठाई गई सड़क परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कुमारी सैलजा के पूर्व में भेजे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि सिरसा–ऐलनाबाद–रावतसर मार्ग को चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा सिरसा–ऐलनाबाद–हनुमानगढ़ मार्ग की फिजिबिलिटी स्टडी एवं डीपीआर तैयार कर उसे बीकानेर–चंडीगढ़ कॉरिडोर और भारतमाला नेटवर्क से जोड़ने संबंधी प्रस्तावों पर मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है।
गडकरी ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और नई परियोजनाओं को स्वीकृति देने में यातायात घनत्व, माल परिवहन, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यटन, पीएम गतिशक्ति योजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की आवश्यकता जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुमारी सैलजा द्वारा उठाए गए प्रस्तावों के महत्व को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इन मार्गों पर नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत आवश्यक कार्रवाई एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि इन परियोजनाओं के साकार होने से सिरसा, ऐलनाबाद, रावतसर, हनुमानगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी, व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।
फोटो सैलजा व पत्र
----------------------------------
:-Kumari Selja Urges Dialogue Over Crackdown on Youth Protesters in Panchkula
:-The Govt Should Talk, Not Suppress Youth Voices:-Kumari Selja
:-Kumari Selja Calls for Dialogue Instead of Force in Handling Youth Protests.
Chandigarh / 28th, June.
The General Secretary of All India Congress Committee, CWC Member, Sirsa MP and Former Union Minister Kumari Selja on Saturday expressed concern over the Haryana government’s handling of the protest by OBC and backward-class candidates linked to the HPSC PGT recruitment in Panchkula. Kumari Selja said that if the candidates had been staging a peaceful and prolonged hunger strike over their demands, the government’s primary responsibility should have been to engage in dialogue and find a resolution rather than resorting to force.
She criticised the reported late-night police action to vacate the protest site, along with alleged use of force against demonstrators, including women candidates, and their detention. She said such actions do not align with democratic values and stressed that sensitive issues require dialogue, not confrontation.
Kumari Selja said that issues related to employment, recruitment transparency and reservation policies directly affect the future of lakhs of young people. She urged the government to respect constitutional rights and seriously consider the demands of the aspirants through constructive discussions with all stakeholders.
Kumari Selja added that the Congress party remains committed to protecting youth interests, social justice and constitutional rights, and will continue to raise such issues strongly.
Box:
:-Gadkari Assures Positive Consideration of Sirsa–Hanumangarh Highway Proposal.
Kumari Selja informed that Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari has responded positively to her proposals regarding key road projects in her constituency. In his letter, Gadkari stated that proposals to declare the Sirsa–Ellenabad–Rawatsar route as a four-lane national highway and to conduct feasibility and DPR for the Sirsa–Ellenabad–Hanumangarh route are under active consideration. He said factors such as traffic density, economic development, tourism, logistics and the PM Gati Shakti framework are being taken into account, and officials have been directed to examine the proposals. Selja said the projects, if approved, would significantly boost regional connectivity, trade and development across Sirsa, Ellenabad, Rawatsar and Hanumangarh regions.
Photo:-Kumari Selja.