Sunday, June 14, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

चंडीगढ़/सिरसा, 14 जून।

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक के मतदान अधिकार पर आंच न आए।

मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में आवश्यक है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वास्तविक एवं पात्र मतदाता का नाम गलती से मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक शक्तियों में से एक है। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया कई बार जटिल और समय लेने वाली साबित होती है। इसलिए चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक मामले की निष्पक्षता से जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम रखें। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड को अद्यतन करना होना चाहिए, न कि किसी भी योग्य मतदाता को उसके अधिकार से वंचित करना। कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों को भी इस प्रक्रिया पर नजर रखनी चाहिए ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता बनी रहे।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले वर्षों में कई संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठते रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के मन में शंकाएं पैदा हुई हैं। ऐसे में आवश्यक है कि पूरी प्रक्रिया अधिकतम पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनावों और सुरक्षित मतदान अधिकारों पर आधारित होती है। इसलिए किसी भी स्तर पर गलत तरीके से वोट काटने जैसी कार्रवाई न हो तथा प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

फोटो कुमारी सैलजा

--------------------------------

:-The Voter List Revision Must Be Transparent, No Eligible Citizen Should Lose Voting Rights:- Kumari Selja

:-The Voting Rights Must Be Protected During Electoral Roll Revision Process:-Kumari Selja

:-The Electoral Roll Revision Should Update Records, Not Exclude Voters:-Kumari Selja

Chandigarh / Sirsa / 14th,June.

The Congress MP from Sirsa, Former Union Minister, Congress Working Committee Member and AICC General Secretary Kumari Selja has called for complete transparency, fairness and accountability in the ongoing Special Intensive Revision of electoral rolls, stressing that no eligible voter should be deprived of the right to vote.

Speaking to the media, Kumari Selja said complaints regarding discrepancies in voter lists and the deletion of names of eligible voters have surfaced in different parts of the country from time to time. In view of such concerns, she said, authorities must exercise extra caution during the revision process and ensure that no genuine voter is removed from the electoral rolls due to administrative errors. The right to vote is one of the most important constitutional rights of every citizen in a democracy,” Kumari Selja said. “If a voter’s name is deleted from the electoral roll, the process of getting it restored can often be complicated and time-consuming. She emphasized that the Election Commission and concerned officials must thoroughly verify each case and minimize the possibility of mistakes.

According to Kumari Selja, the objective of electoral roll revision should be limited to updating records and improving accuracy, not excluding eligible citizens from the democratic process. Kumari Selja also urged political parties, civil society groups and citizens to remain vigilant and actively monitor the revision exercise to ensure the credibility of the electoral system. She noted that questions have been raised in recent years regarding the functioning and impartiality of various constitutional institutions and processes, making transparency even more essential. Kumari Selja said the strength of democracy rests on free and fair elections and the protection of citizens’ voting rights. She called upon authorities to ensure that no eligible voter is removed from the rolls without due process and that every qualified citizen retains access to the democratic process.

Photo:-Kumari Selja.


Attachments