Saturday, June 13, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)


हांसी की घटना ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए : कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 13 जून।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हांसी में दिनदहाड़े एक जिम संचालक की हत्या की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर बिना किसी भय के फरार हो जाते हैं, उससे आम जनता में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ समय से हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, गैंगस्टर गतिविधियों तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। ऐसी स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक और सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।

सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी प्रदेश में अपराध की गंभीर स्थिति की ओर संकेत करते हैं। कानून व्यवस्था केवल पुलिस बल बढ़ाने या जगह-जगह नाके लगाने से नहीं सुधरती, बल्कि इसके लिए ऐसा वातावरण बनाना आवश्यक होता है जिसमें अपराधी कानून से डरें और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार इस दिशा में अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ठोस रणनीति क्या है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

सांसद ने सरकार से मांग की कि हांसी की घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में लाया जाए तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं, बल्कि कानून के राज और नागरिक सुरक्षा के लिए जाना जाना चाहिए।

फोटो: कुमारी सैलजा

-----------------------------

:-Hansi Murder Raises Serious Questions Over Haryana’s Law and Order Situation:-Kumari Selja

:-The Rising Crime and Fear Among Citizens Reflect Governance Failure:-Kumari Selja

:-The Criminals No Longer Fear the Law in Haryana:-Kumari Selja

:-The Daylight Killing in Hansi Highlights Growing Security Concerns in Haryana:-Kumari Selja

Chandigarh / 13th, June.

The Congress MP from Sirsa, Former Union Minister, AICC General Secretary and Congress Working Committee (CWC) member Kumari Selja has expressed deep concern over the daylight murder of a gym owner in Hansi, stating that the incident is not merely an attack on an individual but a disturbing reflection of the deteriorating law and order situation in Haryana.

Kumari Selja said the manner in which criminals are carrying out serious offences in public and escaping without fear has created a growing sense of insecurity among citizens. She alleged that incidents of murder, robbery, extortion, gang-related crime and crimes against women have witnessed a steady rise across the state in recent years.

Referring to crime statistics, Kumari Selja said reports and data continue to indicate a worrying trend in Haryana’s law and order environment. She asserted that strengthening law and order requires more than increasing police deployment or setting up checkpoints; it demands a system where criminals fear the law and citizens feel secure in their daily lives. The people of Haryana want to know what concrete strategy the government has to curb the rising crime graph,” she said, adding that ensuring public safety remains one of the primary responsibilities of any government.

Kumari Selja urged the state government to ensure a fair and speedy investigation into the Hansi murder case and bring the culprits to justice at the earliest. She also called for effective measures to strengthen law enforcement and restore public confidence. Haryana should be known for the rule of law and citizen safety, not as a place where criminals operate with impunity.

Photo:-Kumari Selja.


Attachments