Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)
-कांग्रेस नेत्री ने उठाए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल
-बिजली बिलों में पहले ही भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है
चंडीगढ़, 23 अप्रैल।
हरियाणा में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अन्य कारणों का हवाला देकर दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर सोलर और बिजली बिल शून्य जैसे नारों से जनता को भ्रमित किया है। जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है, जहां लोगों को भारी बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाए हैं, उन पर भी फिक्स चार्ज के नाम पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। यह नीति पूरी तरह विरोधाभासी और जनविरोधी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बिजली बिलों में पहले ही भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है और अब अनियमित बिजली आपूर्ति ने जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। छोटे व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ता इस दोहरी मार से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए और सोलर उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे फिक्स चार्ज को समाप्त किया जाए ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
बॉक्स
प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं यह साबित करती हैं कि कानून का डर समाप्त होता जा रहा है। सरकार का ध्यान जनसुरक्षा की बजाय केवल प्रचार तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि जब शासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा न होकर केवल दावों और घोषणाओं तक सीमित रह जाए, तो ऐसी स्थिति में अपराध का बढऩा स्वाभाविक हो जाता है। सरकार को चाहिए कि कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करे और आम जनता में विश्वास बहाल करे।
फोटो कुमारी सैलजा
---------------------------------
:-The Power Cuts in Haryana Trigger Public Anger:-Kumari Selja
:-The Haryana’s Power Crisis Deepens as Selja Slams BJP Policies.
:-The Frequent Outages, Rising Bills Expose Govt Claims:-Kumari Selja
:-The "Har Ghar Solar" Claim Misleading Amid Power Cuts:-Kumari Selja
:-The Law and Order Deteriorating, People Feel Unsafe:-Kumari Selja
Chandigarh / 23rd, April.
The Sirsa MP, Former Union Minister, and General Secretary of AICC Kumari Selja said that the power crisis in Haryana has taken a serious turn with the onset of summer, leaving residents distressed. She said prolonged power cuts are being reported from several parts of the state. Electricity supply remains disrupted for hours, often on the pretext of maintenance or other reasons, affecting common citizens, farmers, traders and students alike.
Expressing concern over the situation, Kumari Selja alleged that the Bharatiya Janata Party (BJP) government has misled the public with slogans such as “Har Ghar Solar” and “Zero Electricity Bill. Selja said the ground reality is completely different, as people are grappling with long power outages and inflated electricity bills. She further stated that while the government claims to promote solar energy, those who have invested lakhs of rupees in installing solar systems are being burdened with fixed charges. This policy is contradictory and anti-people. Kumari Selja said electricity tariffs have already been increased significantly, and irregular power supply has worsened public distress. Small traders, farmers and ordinary consumers are facing a double blow of high bills and erratic supply.
Kumari Selja demanded that the state government immediately streamline the power system, stop unnecessary outages, and withdraw fixed charges imposed on solar consumers to provide real relief to the people.
:-Kumari Selja Flags Deteriorating Law and Order in Haryana.
Kumari Selja expressed serious concern over the worsening law and order situation in the state. She said that people in Haryana no longer feel safe, as rising crime incidents indicate a diminishing fear of law. Kumari Selja said the government appears more focused on publicity than ensuring public safety. When governance prioritises claims and announcements over citizens’ security, an increase in crime becomes inevitable, Kumari Selja added, urging the government to enforce law and order strictly and restore public confidence.
Photo:-Kumari Selja.