Fwd: PRESS NOTE/PHOTO 21/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नारायणगढ़ में हुआ आयोजन, विधायक शैली चौधरी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं- शैली चौधरी विधायक
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती ने पर्यावरण का प्रतिक पौधा देकर विधायक शैली चौधरी का किया स्वागत।
नारायणगढ़, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ में उपमंडल प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शैली चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का योग दिवस संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सुनाया एवं दिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं पीटीआई, एनसीसी कैडेटस, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों तथा भारतीय योग संस्थान, स्वदेशी जागरण मंच, पतंजलि सहित अन्य संगठनों से जुड़े योग साधकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शिवजीत भारती ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित किया। आयुष विभाग द्वारा योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग साधकों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शैली चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद योग जन-जन तक पहुंचा है और करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए इसे विश्व कल्याण का माध्यम बनाया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी योग एवं आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में योग शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं आयुष सेवाओं के विस्तार से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी का उद्देश्य है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक बने, जिसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विधायक ने कहा कि योग केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, समृद्ध और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती ने विधायक शैली चौधरी व अन्य प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। योग तनावमुक्त जीवन का आधार है और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, योग प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के भाई एवं नंबरदार सुरेश पाल, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एडवोकेट संजीव घारू, वीरेंद्र सिंह सोमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित वालिया, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओं जोगेश कुमार, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी सुदेश बिंदल, एसएमओं प्रवीण कुमार, आयुष विभाग से डॉ. गुरविन्दर सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओं अंकुश सहगल, सीडीपीओं अरविन्द्र कौर, स्कूल प्रिंसीपल राजिन्द्र कौर, रीडर नवीन सैनी, सरदार गुरपाल सिंह बड़ी कोहड़ी, अनूप सिंह अंधेरी तथा पंचायत समिति सदस्य रामकुमार सैनमाजरा, संदीप नखडौली, श्याम लाल धीमान, जितेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा आमजन ने कार्यक्रम में भाग लिया।
बॉक्स-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं, आसनों एवं प्राणायाम किया गया। योगासन एवं प्राणयाम पतंजलि योगपीठ और मां गायत्री फाउंडेशन से सुरेन्द्र सैनी द्वारा करवाया गया। जिसमें उनका सहयोग भारतीय योग संस्थान के योग साधक एवं प्राध्यापक संजय धीमान, कनिका अग्रवाल, सिद्धि भारती, सोलन कौर द्वारा किया गया।
योग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात शिथिलीकरण क्रियाओं के अंतर्गत ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटी चालन एवं घुटना संचालन कराया गया। खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन तथा त्रिकोणासन किया गया।
बैठकर किए जाने वाले आसनों में दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन एवं वक्रासन, शशांकासन किया गया। वहीं पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, शलभासन एवं मकरासन तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन किया गया।
प्राणायाम सत्र के दौरान कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम किया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
बॉक्स- आयुष विभाग की ओर से पतंजलि योगपीठ और मां गायत्री फाउंडेशन से सुरेन्द्र सैनी, भारतीय योग संस्थान नारायणगढ से संजय धीमान, कनिका अग्रवाल, सोनल कौर तथा सिद्धि भारती, अभिमन्यू जसपाल, रितिका, जसबीर सैनी, कपिश सैनी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा छायादार और फलदार लगभग 600 पौधे भी वितरित किये गये।
फोटो-1 से 15
-----------------------------------
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शहजादपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नायब तहसीलदार अमित वर्मा, बीडीपीओ आस्था गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों, पंच-सरपंचों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योग समिति से सुरेंद्र राणा द्वारा उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास करवाया गया तथा योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किया।
इस अवसर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संदेश उपस्थित लोगों को सुनाया एवं दिखाया गया। आयुष विभाग की ओर से योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले योग साधकों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनके निरंतर प्रयासों के कारण आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसका जीवंत उदाहरण है, जिसने भारत की प्राचीन परंपरा को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
नायब तहसीलदार अमित वर्मा ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली विरासत है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। योग व्यक्ति को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने प्रतिदिन योग करने का अनुरोध किया।
बीडीपीओ आस्था गर्ग ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं अन्य लोगों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएमओं डॉ. गुरप्रीत सिंह, आयुष विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनीष मितल, मंडल प्रधान विक्रम राणा, सरपंच एसोसिएशन प्रधान कैप्टन केहर सिंह, हैप्पी शर्मा, डा. पल्लवी राणा, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. अंकुश कुमार, आयुष विभाग से नीतिन, जितेन्द्र कुमार, सुपरवाइजर मनप्रीत कौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन पीटीआई राजकुमार द्वारा किया गया।
फोटो-17 से 25
---------------------------------------------------