Friday, June 19, 2026 Stories That Matter
Press Note

REVISED PRESS NOTE 02


मारपीट कर नकदी व दस्तावेज छीनने के मामले का त्वरित खुलासा

थाना सदर टोहाना पुलिस की बड़ी सफलता — चंद घंटों में दो आरोपी काबू

– तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई, छीनी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी के प्रयास जारी


टोहाना, 18 जून। जिला फतेहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदर टोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट कर नकदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज छीनने के मामले का सफल खुलासा कर चंद घंटों में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
       थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ढेर निवासी भूपेंद्र उर्फ पिंदू पुत्र गुरजंत सिंह तथा गुल्लरवाला निवासी हैप्पी पुत्र बलविंदर को काबू किया है। दोनों आरोपियों की पहचान तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
       शिकायतकर्ता आंकावाली निवासी पम्मा राम पुत्र खंडूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। 17 जून 2026 को वह धारसूल कलां से कबाड़ खरीदकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जब वह धारसूल कलां-कुलां रोड स्थित नहर पुल के पास पहुंचा तो सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
       शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कुर्ते की जेब से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। पर्स में लगभग 8 हजार रुपये की नकदी, वोटर कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे।
      शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 105 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 304 व 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर काबू कर लिया।
      पुलिस द्वारा छीनी गई नकदी, दस्तावेजों तथा वारदात में प्रयुक्त साधनों की बरामदगी के लिए गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।
--



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*