Press Note/Photos file--4 from DIPRO Ambala 12.06.2026.
अम्बाला, 12 जून-
नगर निगम आयुक्त विरेंद्र सिंह सहरावत ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट भी उपस्थित रहे।
इससे पहले हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्तों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त विरेंद्र सिंह सहरावत ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटान करें। इसके साथ-साथ वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उनकी अनुपालना के तहत कार्य करें। इसके साथ-साथ उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के भी निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी अधिकारी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करें।
बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम दीपक सूरा, डीएसपी जगबीर सिंह, डीडीपीओ दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो नम्बर - 14 व 15
--------------------------------------------------------------
अम्बाला, 12 जून।
वर्ष 2026-27 के लिए जिला प्लान योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, निधियों के आवंटन तथा नई परियोजनाओं की स्वीकृति के संबंध में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक आज डीआरडीए कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग के मंत्री एवं जिला विकास एवं निगरानी समिति, अम्बाला के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बेदी ने की। इस मौके पर विधायक नारायणगढ शैली चौधरी, उपायुक्त एवं डीडीएमसी के उपाध्यक्ष अजय सिंह तोमर तथा अतिरिक्त उपायुक्त एवं समिति के सदस्य सचिव विराट, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, जिला परिषद के चेयरमैन मक्खन सिंह लबाणा भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके लिए निधियों के आवंटन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट रूपी जो राशि दी जाती है वह सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे होने सुनिश्चित होने चाहिए। इसके साथ-साथ इन कार्यों में अनुसूचित कंपोनेट के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ लें और उन कार्यों को भी पूरा करवाएं। उन्होने कहा कि जो कॉमन वर्ग होते हैं जिसका हर वर्ग को फायदा मिलता है उन कार्यों को भी लेना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं सदस्य सचिव विराट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्लान योजना की गाइडलाइन के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1780.33 लाख रुपये की राशि का बजट जनसंख्या के आधार पर आवंटित किया गया है। इसमें जरनल कंपोनेट के लिए 1068.20 लाख रुपये की राशि तथा अनुसूचित जाति कंपोनेट के लिए 712.13 लाख रुपये की राशि शामिल है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं से प्राप्त विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के प्रस्तावों पर जिला विकास एवं निगरानी समिति द्वारा विचार किया गया है। जिला स्तर पर परियोजनाओं के अनुमोदन एवं निधियों के आवंटन के लिए प्रस्तावित कार्यों को समिति के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने बैठक में यह भी कहा कि जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि जिला में इस योजना के तहत जो भी विकास कार्यों के लिए राशि आबंटित की जाती है उसके तहत सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता के साथ करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम कनिका गोयल, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, डीडीपीओ दिनेश शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 16 से 18
----------------------------------------------------------------