Press Note/Photos file--2 from DIPRO Ambala 25.06.2026.
अम्बाला, 25 जून।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मानसून सीजन के दृष्टिगत नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उपायुक्तोंव अन्य सम्बन्धित से नालों व ड्रेनों की सफाई, नदियों की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए कि 30 जून से पहले-पहले सभी नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में सम्बन्धित विभागों द्वारा उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्यों को किया जाएगा। एसआईआर के तहत भी बीएलओज द्वारा मतदाताओं को एम्यूनरेशन फार्म वितरित करने का काम किया जा रहा है। निर्धारित समय अवधि के तहत मतदाताओं के फार्म भी भरवाने का काम किया जाएगा।
वीसी के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित विभागों जिनमें सिंचाई विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, रेलवे विभाग, एचएसवीपी, जन स्वास्थ्य विभाग व एनएचएआई के अधिकारयों के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से भी नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था की जानकारी हासिल करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि जहां पर भी सफाई व्यवस्था का कार्य शेष बचा है उसे तीव्रता से करना सुनिश्चित करे ताकि मानसून सीजन में कहीं पर भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से सम्बन्धित जो मशीनरी है जैसे पम्पों की व्यवस्था या अन्य जो भी है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने सम्बन्धित एसडीएम को भी कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लें और जहां पर भी सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य करवाना है उस कार्य को बेहतर तरीके से करवाएं।
बैठक में एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, सीईओ कैंटोनमैंट बोर्ड आनंद कुमार शर्मा, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता मुनीष भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता भूपिन्द्र सिंह, डीआरओ राजेश ख्यालिया, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कर्णवीर, कृष्ण भुक्कल, हरभजन सिंह, ईओ नगरपरिषद देवेन्द्र नरवाल के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 13 व 16
---------------------------------------------------------------
अम्बाला, 25 जून।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया बराड़ा के गांव मुलाना, सब तहसील मुलाना जिला अम्बाला में लगभग 2 एकड़ (खसरा नम्बर 84//15, 85//11) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता गुरजीन्द्र, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र व एस0एच0ओ0 इन्फोरसमेन्ट भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
इस मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
फोटो नम्बर - 11 व 12