Friday, June 19, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--2 from DIPRO Ambala 19.06.2026.

अम्बाला, 19 जून-
केन्द्रीय सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मागदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए गांवों में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि 17 जून को जिला के गांव सकराओं, मुनरहेडी, उगाला, समलेहडी, सलौला, कंजाला में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया और किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया। इसी प्रकार 18 जून को गांव धन्यौडी, सपेडा, शेरपुर, नोहनी, धमौली बिचली, फिरोजपुर कैत में किसान सम्मलेन का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया गया।
उन्होनें बताया कि 19 जून को गांव जलालपुर, अमीपुर, लहारसा, रतनहेडी, सरदेहडी थम्बड, चुडियाली रामपुर, शेरपुर, पतरेहडी, गनौली, नगला राजपुताना में किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतू जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि इसी प्रकार 20 जून को प्रस्तावित गांव सौंटा, बाड़ा, धीन, गोकलगढ़, बहलौली, अंधेरी में किसान सम्मेलन का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
फोटो नम्बर - 8 से 10
------------------------------------------------------------
अम्बाला, 19 जून-
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम के तहत बीएलओज द्वारा एन्यूमरेशन फार्म के तहत 5 लाख 76 हजार 251 मतदाताओं को फार्म वितरित किए जा चुके हैं और यह कार्य तेजी से जारी है। निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का जिले में सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है और इस कार्य के तहत सभी बीएलओज राजनीतिक दलों के बीएलएज के साथ बूथवार बैठक करेंगे और उन्हें एएसडी की सूचियां सौंपेगे। बूथवार एएसडी की सूचियां सीईओज/डीईओज की वैबसाईट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होने यह भी बताया कि एएसडी की सूची में ऐसे मतदाता की सही स्थिति का निर्धारण करना है ताकि किसी भी गल्ती को ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के प्रकाशित होने से पहले ही सुधारा जा सके। यह कदम भारत निर्वाचन आयोग की इस प्रतिबद्धता के अनुरूप है कि कोई भी मतदाता न छुटे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के प्रकाशित हो जाने पर हरियाणा राज्य के अम्बाला जिले में बूथवार /विधानसभावार/जिलावार (एएसडी) की सूचियां सम्बन्धित डीईओज जिलावार की वैबसाईट के साथ-साथ सीईओ की वैबसाईट पर भी उपलब्ध करवाईजाएगी और यह ईपीआईसी सर्च करने योग्य मोड (ईपीआईसी सर्चेबल मोड) में उपलब्ध होगी।
बॉक्स:- जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा ने बताया कि जिला अम्बाला में चल रहे एसआईआर भाग के रूप में उन मतदाताओं की बूथवाईज सूचियां सांझा करना सुनिश्चित करेंगे जिन्हें अनुपस्थित, हस्तांतरित या मृत /डुप्लीकेट (एएसडी) के तौर पर चिन्हित किया गया है। जिनसे ड्राफ्ट मतदाता सूचियों के प्रकाशित होने से पहले बूथ लेवन अधिकारियों के तीन या उससे अधिक बार जाने के साथ-साथ राजनैतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एंजैटों (बीएलए) के जाने के बाद भी सम्पर्क नहीं हो पाया।
--------------------------------------------------------------------

Attachments