Sunday, June 21, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 & Invitation from DIPRO Ambala 20.06.2026.

अंबाला, 20 जून।
केन्द्रीय सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीईओ जिला परिषद् गगनदीप के मार्गदर्शन में गांव में भी स्वच्छता अभियान बारे ग्रामीणों व अन्य को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। सीईओ जिला परिषद् गगनदीप ने बताया कि 7 जून से 20 जून 2026 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता, स्वच्छता के प्रति जागरुकता, पर्यावरण की स्थिरता, नागरिकों की भागीदारी के दृष्टिगत 11 जून 2026 से 20 जून 2026 तक जिले में प्रचार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गत जिला में प्रतिदिन सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सम्बन्धी सफाई अभियान चलाये जा रहे है।
इस अभियान के तहत सभी खण्डों की ग्राम पंचायतों में सभी जल घरों की सफाई, अमृत सरोवरों की सफाई, तालाबों से ठोस कचरा हटाना, जल खुम्बी व अन्य खरपतवार और मलबा हटाना, अमृत सरोवरों व तालाबों के किनारों पर पौधे लगाना, जल घरों के पास खुले में शौच पर रोक लगाना और उनकी सुरक्षा के लिए बाड़ लगाना इत्यादि गतिविधियां करवाई गई।
फोटो नम्बर - 1 से 7
---------------------------------------------------------------
बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
अंबाला, 20 जून।
हरियाणा सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव के मार्गदर्शन तथा उपायुक्त अम्बाला अजय सिंह तोमर एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय राजपाल के नेतृत्व में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाड़ा में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। ग्राम पंचायत बाड़ा की सरपंच श्रीमती अमरजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत योग सहायक दपिंदर कौर एवं योग इंस्ट्रक्टर श्रीमती सोनिया शर्मा के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. समिधा शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग से अवगत कराते हुए बताया कि आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से जैविक वृद्धावस्था की गति को कम किया जा सकता है तथा वृद्धावस्था में होने वाले अनेक रोगों की रोकथाम संभव है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए सभी को नियमित योग, संतुलित आहार एवं दिनचर्या का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शाइन शर्मा ने एंटी-एजिंग से संबंधित उपयोगी स्वास्थ्य सुझाव दिए तथा 24 बच्चों के लिए नि:शुल्क ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें तीन विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं स्वास्थ्य के संदेश को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
शिविर के दौरान नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 15 पौधे वितरित किए गए। आयुष विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में ग्रामवासी ज्योति, मनजीत, हरदीप, सुखविंदर, प्रेम, रानी, जगीरो सहित अनेक नागरिक एवं पाँच गाँवों की आशा कार्यकर्ता पूनम, सुखविंदर, अवलींदर, प्रेम, उषा एवं रीना उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
फोटो नम्बर - 8 से 10
---------------------------------------------------------------
अंबाला, 20 जून।
सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमती मोनिका ने बताया कि आज मण्डल रोजगार कार्यालय अम्बाला के प्रांगण में केन्द्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक जॉब फेयर का आयोजन किाय गया। जॉब फेयर में मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड नम्बर 12 अम्बाला शहर के पार्षद कमल कांत गुप्ता ने शिरकत की। जॉब फेयर मे निजी क्षेत्र की 03 कम्पनियों पुजा साडी, रमाया हेल्थ केयर और पुखराज हैल्थ केयर ने भाग लिया। इस जॉब फेयर में 37 प्रार्थी उपस्थित हुए जिनमे से नियोजकों द्वारा अपने संस्थानों/कम्पनियों में रोजगार प्रदान करने हेतु 07 प्रार्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। जाब फेयर के दौरान उपस्थित प्रार्थियों को भारत व राज्य सरकार की विभिन्न रोजगार उन्नमुखी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना तथा प्रधानमंत्री इन्टर्नशीप योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता सम्बन्धित जानकारी भी सांझा की गई तथा व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया। सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमती मानिका ने बताया कि रोजगार कार्यालय युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
फोटो नम्बर - 11
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 20 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 5.30 बजे जिला स्तर पर खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उडयन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईहैं। उन्होने बताया कि सभी जगहों पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, पंताजलि योग समिति, पार्षद, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा आमजन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एसडीएम ने इस मौके पर यह भी कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अनिवार्य है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके हम निरोग रहकर स्वस्थ और मजबूत बन सकते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि सभी जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान योग प्रोटोकोल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई जाएंगी तथा योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
----------------------------------------------------------------


निमंत्रण
मान्यवर,
12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को खेल स्टेडियम सैक्टर 10 अम्बाला शहर में तथा एस.डी. विद्या स्कूल अम्बाला छावनी में कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 5.45 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की कवरेज के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।

डीआईपीआरओ, अम्बाला।


Attachments