Saturday, June 27, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 27.06.2026.

अंबाला, 27 जून -
उपायुक्त अजय सिंह तोमर के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी (एचसीएस) नीलम ने शनिवार को अम्बाला शहर के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्पदा अधिकारी नीलम ने सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत जेल लैंड के नजदीक से निकलने वाली ड्रेन की सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत कैलाश नगर, इंको ड्रेन, रेलवे लाईन के नजदीक, लक्ष्मी नगर, वाटिका तक ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने मौके पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से इस क्षेत्र में कब सफाई की गई थी, उसकी भी समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि 29 जून तक जिस क्षेत्र का आज उन्होंने जायजा लिया है उसके तहत ड्रेनों की सफाई व्यवस्था दोबारा से सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि मानसून सीजन कभी भी आ सकता है, इसलिए ड्रेनों व नालों की सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
उन्होने आमजन से भी अपील की कि वे नालों मे किसी भी तरह का पोलीथीन व अन्य न डालें। ऐसे करने से नाले अवरूद्ध हो जाते हैं और बरसात के मौसम में बरसाती पानी की निकासी में दिक्कत आती है। उन्होने यह भी कहा कि प्रथम चरण में नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य हुआ है, इस बारे सम्बन्धित विभागों ने उन्हे जानकारी भी दी है। यहां बता दें कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बीते दो दिन पहले सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले-पहले नालों की सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में पडऩे वाली नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लें और जहां पर भी सफाई व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य करवाना है उसे तुरंत करवाएं।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक, सफाई निरीक्षक राज कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 से 3
----------------------------------------------------------------
अंबाला, 27 जून -  
सिविल सर्जन अम्बाला डॉ रेनू बेरी ने एक जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियों अभियान (एनआईडी) 28 जून 2026 को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके अन्तर्गत 28 जून 2026 को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी तथा 29 जून 2026 से 30 जून 2026 तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
--------------------------------------------------------------
अम्बाला, 27 जून
शहजादपुर खण्ड के तहत गांव जटवाड़ के अम्बेडकर भवन में 30 जून को दोपहर बाद 5 बजे रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नगराधीश अभिषेक गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
---------------------------------------------------------------
अंबाला, 27 जून -
जिला कल्याण अधिकारी शिशपाल महला ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंतोदय विभाग के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं जिनमें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक, समरसता अंर्तराज्यीय विवाह शगुन योजना, डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना के साथ-साथ अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता है और इसके लिए निर्धारित शुल्क (10 रूपए) के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होने यह भी बताया कि योजनाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यदि कोई बाहरी व्यक्ति या अन्य किसी शुल्क की मांग करता है तो वह इसकी जानकारी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में आकर कर सकता है।
---------------------------------------------------------------

Attachments