Friday, June 26, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 26.06.2026.

अम्बाला, 26 जून
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 01 जुलाई 2026 को नारायणगढ़ अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ को 50 बैड से बढ़ाकर 100 बैड के नए अस्पताल के भवन का उदघाटन करेंगे तथा इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के 6 सिविल अस्पतालों के अपग्रेडेशन (उन्नयन) व अन्य स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहेंगी। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 01 जुलाई को नारायणगढ़ अनाज मंडी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के विस्तार का उदघाटन करेंगे वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारम्भ भी करेंगे। इस अवसर पर वह नागरिक अस्पताल नारायणगढ में पौधारोपण भी करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दृष्टिगत नगरपालिका व मार्किट कमेटी सचिव को नारायणगढ़ अनाज मंडी के साथ-साथ नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के नजदीक सफाई व्यवस्था का कार्य करवाना सुनिश्चित करें। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के व्यापक प्रबंध होने चाहिए व पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसी प्रकार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ठंडे पेयजल की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आस पास क्षेत्र में सडक़ के पैच वर्क से सम्बन्धित यदि कोई कार्य किया जाना है तो उसे दुरूस्त करने बारे, बिजली निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने बारे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलैस की व्यवस्था, वन विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण से सम्बन्धित कार्यों के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के आस पास यदि पेड़ों की छंटनी से सम्बन्धित कार्य किया जाना है व अन्य सम्बन्धित विभागों को उनके विभाग से सम्बन्धित किए जाने वाले कार्यों एवं तैयारियों बारे निर्देश दिए। उन्होने जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी को दोनों स्थलों पर इंटरनेट की बेहतर व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को रंगोली की व्यवस्था के साथ-साथ अग्रिशमन विभाग को फायर ब्रिगेड की व्यवस्था तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वीआईपी टायलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि दोनों जगहों पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सके।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि नारायणगढ में आयोजित होने वाले दोनों कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी सम्बन्धित विभागों को जो दिशा-निर्देश जारी किए गए है उसकी अनुपालना करते हुए सभी कार्य एवं तैयारियां समय रहते सुनिश्चित होनी चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम शिवजीत भारती, सिविल सर्जन अम्बाला डा. रेणु बेरी, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएफओ नरेश रंगा, कार्यकारी अभियंता अमित मलिक, मार्किट कमेटी नारायणगढ अखिलेश शर्मा, डीआईओ अंकित कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीपीओ योगेश कुमार, डा. सुखप्रीत, डा. संजीव सिंगला के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 व 2
------------------------------------------------------------------
जन-संवाद पोर्टल की शिकायतों के समाधान को लेकर बैठक आयोजित
अंबाला 26, जून- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त आज अपने कार्यालय के सभागार में जन-संवाद के तहत आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
इससे पहले हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विधार्थी ने चण्डीगढ से विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त जन-शिकायतों बारें विस्तार से समीक्षा की और शिकायतों के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिलें की रिपोर्ट सांझा करते हुए आयुक्त एवं सचिव को आश्वस्त किया कि जन-संवाद के साथ अन्य माध्यमों से जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी शत-प्रतिशत पालना करते हुए कार्य किए जाऐंगे।
उपायुक्त ने वीसी उपरांत संबंधित विभागों से लंबित शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ उन्होंने समाधान शिविर व सीएम विंडो की शिकायतों बारे भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीडीपीओ दिनेश कुमार, क्रिड विभाग से रजत, समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ पुलिस, नगर निगम, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
फोटो नम्बर - 3 व 4
----------------------------------------------------------------
अंबाला 26, जून-
एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने प्रपत्र में सही एवं पूर्ण जानकारी भरकर उसे निर्धारित समय पर बीएलओ को सौंपना होगा। इसके साथ बीएलओ पुन: घर-घर जाकर भरे हुए प्रपत्र एकत्रित करेंगे ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
एसडीएम ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित करने के साथ-साथ उसे भरने बारे भी जानकारी दी जा रही है। मतदाता चाहें तो स्वयं भी अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।
एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची को अपेडेटिड एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक एवं मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने में अपना सहयोग करे।
----------------------------------------------------------------
हर पात्र मतदाता बने लोकतंत्र की मजबूती का भागीदार- अजय सिंह तोमर

-आमजन विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ का करें पूरा सहयोग

- सही जानकारी देकर गणना प्रपत्र समय पर करें जमा

अंबाला, 26 जून।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें तथा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं पूर्ण अपडेटीड की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण तथा मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र को एकत्रित कर उन्हें डिजिटाईज करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जब बीएलओ आपके घर आएं तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा निर्धारित समय के भीतर भरा हुआ गणना प्रपत्र उन्हें अवश्य सौंपें। यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे।
उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची ही मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने में अपना योगदान दे। ताकि जिले की मतदाता सूची पूर्णत: अपडेटिड एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके।
----------------------------------------------------------------------
उत्तर हरियाणा  बिजली वितरण  निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर अम्बाला शहर में  बिजली अदालत का आयोजन
अम्बाला, 26 जून
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प, बलदेवनगर, अम्बाला शहर में 30 जून 2026 को अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।
---------------------------------------------------------------
1 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे नारायणगढ़ के नए 100 बेड नागरिक अस्पताल भवन का लोकार्पण
31.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक अस्पताल भवन, पूरे प्रोजेक्ट पर 41.64 करोड़ रुपये की लागत
अम्बाला/नारायणगढ़, 26 जून।        
नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। लगभग 31 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 1 जुलाई को करेंगे। वहीं, अस्पताल भवन के साथ डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे रिहायशी क्वार्टरों सहित पूरे प्रोजेक्ट पर 41 करोड़ 64 लाख 54 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मलिक ने बताया कि अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा कर संबंधित स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल भवन का ग्राउंड फ्लोर 2078.70 वर्ग मीटर, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल प्रत्येक 1901 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित किया गया है। इस प्रकार भवन का कुल 7781.70 वर्ग मीटर का कवर्ड एरिया है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल भवन के निर्माण पर 31 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें मुख्य भवन के सिविल कार्य पर 19 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये तथा विद्युत एवं अन्य इलेक्ट्रिकल कार्यों पर 11 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत आई है।
नए अस्पताल भवन में मरीजों की सुविधा के लिए तीन सामान्य वार्ड, 11 निजी वार्ड, एक वीआईपी वार्ड, एक माइनर ऑपरेशन थिएटर, एक कॉन्फ्रेस हॉल, एक डायलिसिस वार्ड, दो पीडियाट्रिक वार्ड, एक पोस्ट नेटल वार्ड, एक प्री-लेबर वार्ड, एक लेबर रूम तथा एक फोटो थेरेपी रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त भवन में चार आधुनिक लिफ्ट, सेंट्रली एयर कंडीशनिंग सिस्टम, मेडिकल गैस पाइपलाइन, लैन नेटवर्क तथा सोलर पावर प्लांट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे रिहायशी क्वार्टरों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए 550 वर्ग फुट के 10 फ्लैट, 800 वर्ग फुट के 10 क्वार्टर, 1300 वर्ग फुट के 5 क्वार्टर तथा 1900 वर्ग फुट का एक वरिष्ठ अधिकारी आवास बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि अत्याधुनिक 100 बेड अस्पताल भवन से नारायणगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
एनजीएच फोटो-3  नारायणगढ़ का नवनिर्मित 100 बेड नागरिक अस्पताल भवन।
---------------------------------------------------------------
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए करें आवेदन अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक
अंबाला 26, जून-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2026 के लिए नामांकन /आवेदन अंतिम तिथि 31 जुलाई  2026 तक आमंत्रित किए गए  हैं।  इच्छुक एवं पात्र नामांकनकर्ता / आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में  http;//awards.gov.in     कर सकते हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक सेवा, विज्ञान, और प्रोधोगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रो में केवल पिछले 2 वर्षो के मध्य प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों / असाधारण उपलब्धियों  के लिए 05 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों कों दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक हैं वह भारत में रहता हैं और उसकी आयु 05 वर्ष या उससे अधिक एवं 18 वर्ष या उससे कम हैं वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 2025 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकता हैं। यह बाल पुरुस्कार प्रति वर्ष  जनवरी माह में आयोजित राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में प्रदान किया जाता है और अवार्ड की घोषणा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाती हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी http;//awards.gov.in     पर क्लिक करके भी प्राप्त की जा सकती हैं, या जिला स्तर पर जिला बाल सरंक्षण अधिकारी,अम्बाला  के कार्यालय, पुनिया ब्रदर बिल्डिंग, कोर्ट रोड अम्बाला शहर में विजिट करके भी प्राप्त की जा सकती हैं।
----------------------------------------------------------------


Attachments