Saturday, June 13, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note/Photos file--1 from DIPRO Ambala 13.06.2026.

अम्बाला, 13 जून -
केन्द्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों के दृष्टिगत हर्बल पार्क अम्बाला शहर में वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की वहीं वशिष्ठ अतिथि के तौर पर मेयर अक्षिता सैनी उपस्थित रही। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल व मेयर अक्षिता सैनी ने पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर हर्बल पार्क वैल्फेयर सोसायटी ने पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन किया।
पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उनका 12 साल का समय सेवाकाल का है तथा सेवाभाव से उन्होने सभी को साथ लेकर देश को उन्नति के पथ की ओर ले जाने का काम किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है, सामरिक दृष्टि से भारत आगे बढ रहा है, नए भारत का सृजन हो रहा है।
उन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि इन 12 सालों में लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। मोदी सरकार गरीबो को समर्पित है, हर वर्ग के उत्थान के लिए निंरतरता में कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी सोच के साथ 140 करोड देशवासियों को साथ लेकर कार्य कर रही है।
पूर्व मंत्री ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया और कहा कि पेड़ लगाना जहां अति महत्वपूर्ण है वहीं उसको जीवित रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया है और इस संकल्प के तहत हमें एक पेड़ अपनी मां के नाम से अवश्य लगाना चाहिए। जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं उसी संकल्प के तहत हमें पौधे लगाकर उसे पेड़ का रूप देकर उसका संरक्षण करना है। धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना है। उन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि यह एक अच्छा मौसम है। वर्षा ऋतु से पहले जितने अधिक से अधिक पौधे लगेंगे उसका उतना ही लाभ होगा। इस मौके पर उन्होने हर्बल पार्क सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य करने से दूसरी संस्थाओं एवं सोसायटी को भी प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर मेयर अक्षिता सैनी ने भी पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने बारे लोगों को प्रेरित किया और कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि हमें जहां अधिक से अधिक पौधे लगाने है वहीं उनका संरक्षण भी करना है। उन्होने भी कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर मेयर अक्षिता सैनी, उप वन संरक्षक नरेश रंगा, पार्षद गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, पार्षद राजेश मेहता, पार्षद हितेष जैन, कमल गुप्ता, वरिन्द्र नाथ, संजीव गोयल टोनी, अरविंद अग्रवाल, रितेश गोयल, विशाल बत्रा, अभिषेक सहोता, मुकेश कुमार, निंकुज अजय चावला, आशु सैनी, हर्बल पार्क सोसायटी से वालिया जी, जे.एस. नैन, जय गोपाल के साथ-साथ वन विभाग के अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 1 व 2
----------------------------------------------------------------
अम्बाला, 13 जून:-
अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि 21 जून को नेशनल एलिजिबिल्टि कम एंट्रस टैस्ट (नीट-यूजी) की लिखित परीक्षा नकलरहित व पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाई जाएगी और इस परीक्षा के लिए सात सैंटर बनाए गए हैं जिसमें 2962 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। परीक्षा के दृष्टिगत सभी सम्बन्धित सैंटरों पर सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध रहेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्वक, नकलरहित एवं पारदर्शी तरीके से करवाना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से करवाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए बताया कि परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के तहत सभी तैयारियां करनी हैं। उन्होंने बताया कि केवीके के प्रधानाचार्या अजीत कुमार यादव को कोर्डिनेटर लगाया गया है। परीक्षा के लिए सात केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें पांच अम्बाला छावनी के तथा दो परीक्षा केन्द्र अम्बाला शहर के शामिल रहेंगेे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि परीक्षा के दिन सैंटरों पर जहां पुलिस की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित होगी वहीं ट्रैफिक की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पहुंचने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने डिस्ट्रीक कोर्डिनेटर को भी कहा कि परीक्षा से पहले वह सभी परीक्षा केन्द्रों का जायजा लें ताकि यदि वहां पर कोई व्यवस्था करनी हो समय पर की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा वाले दिन जिस भी बैंक से प्रश्र पत्र लेकर जाना है उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एंजैसी द्वारा यह परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है और परीक्षा के तहत सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, जैमर की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए।
बॉक्स:- अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी प्रबंध एवं व्यवस्थाएं चाक-चौबंध होंगी। बेहतर वातावरण में परीक्षा आयोजित करवाना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। जिला प्रशासन इस परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर पूरी तरह से तत्पर एवं सजग है।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डिस्ट्रीक कोर्डिनेटर अजीत यादव, डीआईपीओ धर्मेन्द्र कुमार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
फोटो नम्बर - 3 व 4
---------------------------------------------------------------
नगर निगम अंबाला द्वारा संपत्ति कर जमा करवाने हेतु रविवार को भी विशेष काउंटर रहेंगे खुल
अम्बाला, 13 जून -
हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए संपत्ति कर के बकाया ब्याज राशि पर 30 जून 2026 तक विशेष छूट प्रदान की गई है। इस योजना का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम अंबाला द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम दीपक सूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कार्यालय में 30 जून 2026 तक संपत्ति कर जमा करवाने के लिए रविवार के दिनों में भी विशेष कर संग्रहण काउंटर (स्पेशल टैक्स कॉलैक्शन विंडो) खुले रहेंगे। नागरिक अवकाश के दिन भी अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज छूट का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना संपत्ति कर जमा करवाएं तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही ब्याज छूट योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों की सुविधा के लिए निर्धारित अवधि तक आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
---------------------------------------------------------------

Attachments