PRESS NOTE NO. 09 DT.22.04.2026
9.*विश्व पृथ्वी दिवस पर एसपी निकिता खट्टर का संदेश: नशे से दूर रहें, साइबर अपराधों से सतर्क बनें*
*चन्दड़ कलां में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन व परिश्रम से आगे बढ़ने तथा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
टोहाना, 22 अप्रैल। गांव चन्दड़ कलां में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक टोहाना जयभगवान, सदर टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक शादी राम सहित स्कूल स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*