Press Note (From - Kumari Selja, MP, General Secretary, AICC)
चंडीगढ़/सिरसा, 23 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भीषण अग्निकांड की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाता और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी होती, तो अनेक निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकती थी। कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्ष 1995 के डबवाली अग्निकांड ने पूरे विश्व को झकझोर दिया था। उस त्रासदी के बाद अग्नि सुरक्षा संबंधी अनेक नियम, कानून और दिशा-निर्देश बनाए गए, लेकिन दुर्भाग्य से उनका प्रभावी क्रियान्वयन आज भी सुनिश्चित नहीं हो पाया है। यही कारण है कि समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में दर्दनाक हादसे सामने आते रहते हैं।
सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत में धार्मिक समारोहों के दौरान हुए अग्निकांड, मेरठ के विक्टोरिया पार्क में लगी आग, दिल्ली के होटल अग्निकांड, देशभर की पटाखा फैक्ट्रियों में होने वाली दुर्घटनाएं तथा हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से हुई युवाओं की मौतें इस बात का प्रमाण हैं कि अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी भी गंभीर कमियां बनी हुई हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले कई वर्षों में प्रशासनिक जवाबदेही कमजोर हुई है और भ्रष्टाचार के कारण अनेक स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती रही है। भवनों, शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों तथा औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन विभाग के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने विशेष रूप से हरियाणा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। कई स्थानों पर 40 से 50 प्रतिशत तक रिक्त पदों के बावजूद काम चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अग्निशमन विभाग के अनेक वाहन और उपकरण भी पुराने हो चुके हैं तथा उन्हें तत्काल आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। कुमारी सैलजा ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि अग्निशमन विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सभी सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा नियमों की नियमित जांच कर उनके प्रभावी पालन को सुनिश्चित किया जाए। सांसद ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती।
फोटो कुमारी सैलजा
--------------------------------
:-Rising Fire Tragedies Demand Stronger Safety Enforcement:-Kumari Selja
:-The Preventable Fire Disasters Continue Due to Lapses in Safety Norms:-Kumari Selja
:-Kumari Selja Calls for Urgent Modernisation of Fire Services and Stricter Compliance
Chandigarh / 23rd, June.
The General Secretary of All India Congress Committee, CWC member, Sirsa MP and Former Union Minister Kumari Selja expressed concern over the increasing number of major fire incidents reported across the country, stating that many such tragedies could have been prevented through stricter enforcement of fire safety regulations and regular monitoring of public facilities. Referring to several devastating fire accidents witnessed over the years, Kumari Selja said the lessons from past tragedies have not been fully implemented despite the existence of comprehensive safety guidelines. She noted that the 1995 Dabwali fire disaster had prompted the formulation of various fire safety norms, yet compliance and enforcement continue to remain a challenge in many parts of the country.
Kumari Selja pointed to a series of incidents, including fires at religious gatherings, hotels, coaching centres, industrial units and firecracker factories, as evidence of persistent shortcomings in safety preparedness. She said recurring accidents underline the need for greater administrative accountability and stricter adherence to safety standards. Kumari Selja alleged that negligence and weak oversight have often resulted in violations of fire safety regulations at educational institutions, commercial establishments, religious venues and industrial facilities. She called for regular inspections and rigorous implementation of fire safety protocols to minimise risks and prevent loss of life.
Highlighting the situation in Haryana, Kumari Selja said several districts continue to face a shortage of firefighting personnel, with many fire stations reportedly operating despite significant vacancies. She also stressed the need to upgrade ageing firefighting vehicles and equipment to improve emergency response capabilities. She urged both the Centre and the Haryana government to fill vacant posts in fire services on priority, strengthen infrastructure and ensure periodic audits of fire safety measures in public and private institutions.
Kumari Selja said that Protection of human life must remain the highest priority. Any compromise on safety standards can have devastating consequences.
Photo:-Kumari Selja.