Monday, June 15, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 04 TO 05 DATE - 15.06.2026

04. 10 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित महिला आरोपी काबू

– जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी के निकट कार्रवाई, बैग से नशीला पदार्थ बरामद


रतिया, 15 जून। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुक्तसर स्थित गोनियाना रोड निवासी जसपाल कौर पत्नी बलजिंद्र सिंह को 10 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
     सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अपने कब्जे में नशीला पदार्थ लेकर खाराखेड़ी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी के सामने हनुमान मंदिर के पास दबिश दी। मौके पर मौजूद महिला को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई।
      उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 10 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
      इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 233 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 15(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की आपूर्ति एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

PN 04

05. अफीम, हेरोइन एवं कॉमर्शियल मात्रा में नशीली दवाइयों सहित महिला आरोपी काबू

– थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, दुकान से नशीले पदार्थ एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

– 58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन, 1080 सिग्नोर कैप्सूल व 1340 टैकडोल गोलियां बरामद


रतिया, 15 जून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने महमदकी निवासी प्रिया रानी पत्नी अनिल कुमार को 58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन तथा कॉमर्शियल मात्रा में नशीली दवाइयों सहित काबू किया है। महिला आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
      थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महमदकी निवासी प्रिया रानी अपनी दुकान में नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकान पर दबिश दी और उसे काबू कर लिया।
     उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान 58.73 ग्राम अफीम, 8.07 ग्राम हेरोइन, 1080 सिग्नोर कैप्सूल तथा 1340 टैकडोल गोलियां बरामद हुईं। बरामद सामग्री को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
     इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 135 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 18(सी), 21(ए), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। महिला आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

PN 05

--



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*







Attachments