PRESS NOTE FROM 01 TO 12 DATE - 17.06.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम ने 07 ड्रग पीड़ितों को चिन्हित कर उपलब्ध कराई दवा, की काउंसलिंग
– गांव हंसगा व बलियाला में अभियान चलाकर पीड़ितों को उपचार से जोड़ने का किया प्रयास
फतेहाबाद, 17 जून। फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन जीवन ज्योति* के तहत नशा पीड़ित व्यक्तियों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एसआई सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं पुनर्वास गतिविधियां संचालित की गईं।
नशा मुक्ति टीम ने गांव हंसगा में 05 तथा गांव बलियाला में 02 ड्रग पीड़ितों सहित कुल 07 नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित किया। टीम द्वारा इन सभी पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं तथा उन्हें नियमित रूप से उपचार लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने पीड़ितों एवं उनके परिजनों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उपचार प्रक्रिया में सहयोग करने का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतिया में उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें निर्धारित उपचार को निरंतर जारी रखने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त जीवन की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने उपचाराधीन व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित होने के लिए प्रोत्साहित किया।
अभियान के दौरान टीम ने श्री बालाजी मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र रतिया का भी दौरा किया। यहां चिकित्सकों से नशा पीड़ितों के उपचार एवं पुनर्वास की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही केंद्र में उपचार प्राप्त कर रहे पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य नशा पीड़ित व्यक्तियों को उचित उपचार, परामर्श एवं सहयोग प्रदान कर उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है। इसी उद्देश्य के तहत ऑपरेशन जीवन ज्योति के अंतर्गत यह अभियान निरंतर जारी है।
PN 01
02. 15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर काबू
– थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू
फतेहाबाद, 17 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने हिसार रोड स्थित ढाणी दौलतपुर, हिजरावां कलां निवासी कृष्ण कुमार पुत्र हरपाल सिंह को 15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 29 अप्रैल 2017 को पुलिस टीम ने फव्वारा चौक क्षेत्र से बीघड़ निवासी दलीप कुमार पुत्र सतबीर सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 294 दिनांक 29.04.2017 के तहत धारा 21(बी), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले के मुख्य सप्लायर की पहचान की। तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कृष्ण कुमार की संलिप्तता सामने आने पर उसे मामले में काबू कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि मामले में इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी काबू किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

PN 02
03. ATM के बाहर ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी काबू
– थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, ₹5 हजार की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी न्यायालय में किया जाएगा पेश
फतेहाबाद, 17 जून। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एटीएम के बाहर ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर ₹5 हजार की ठगी करने के मामले में लाजपत नगर निवासी ईशांत बजाज पुत्र रिंकू बजाज को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि चार मरला कॉलोनी निवासी पंकज कुमार पुत्र महाबीर प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 जून 2026 को वह एसबीआई शाखा जीटी रोड फतेहाबाद स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गया था। इस दौरान एक युवक ने अपने खाते में तकनीकी समस्या होने की बात कहकर उससे ₹5 हजार नकद उधार लिए और बदले में ऑनलाइन भुगतान भेजने का दावा किया। युवक ने जल्दबाजी में भुगतान करने का दिखावा किया और वहां से चला गया, लेकिन शिकायतकर्ता के खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई।
शिकायतकर्ता ने बाद में अपने स्तर पर जानकारी जुटाई, जिससे आरोपी की पहचान ईशांत बजाज के रूप में हुई। शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 259 दिनांक 16.06.2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईशांत बजाज को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

PN 03
04. 55.15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर काबू
– थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू
फतेहाबाद, 17 जून। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 55.15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश पुत्र कृष्ण कुमार को मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 12 जून 2026 को सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रतिया रोड बाईपास पुल के निकट कार्रवाई करते हुए रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी लवप्रीत उर्फ लबु उर्फ झंडू पुत्र बिकर सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 55.15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। बरामद हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 253 दिनांक 12.06.2026 के तहत धारा 21बी, 27ए, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान आरोपी लवप्रीत से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि बरामद हेरोइन भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश द्वारा सप्लाई की गई थी। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे मामले में काबू कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। मामले में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

PN 04
05. 10 किलो 270 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी काबू
– सीआईए रतिया की कार्रवाई, पंजाब से नशीला पदार्थ लेकर आया था आरोपी
रतिया, 17 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी सुबोध कुमार पुत्र मनोज कुमार को 10 किलो 270 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बठिंडा निवासी सुबोध कुमार डोडा चूरा पोस्त लेकर रतिया से सरदूलगढ़ रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया के निकट नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में मौजूद पिट्ठू बैग से 10 किलो 270 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 143 दिनांक 16.06.2026 के तहत धारा 15(बी), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

PN 05
06. 7.01 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू
– थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी से हेरोइन बरामद
टोहाना, 17 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने जमालपुर निवासी इकबाल पुत्र पालाराम को 7.01 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमालपुर निवासी इकबाल रतिया रोड स्थित नए बाईपास टी-प्वाइंट क्षेत्र में हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7.01 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 177 दिनांक 16.06.2026 के तहत धारा 21(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

07. ट्यूबवेल केबल चोरी मामले में दो आरोपी काबू, न्यायिक हिरासत में भेजे
– थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, खेतों से केबल, खाद व गेहूं चोरी करने के आरोप में दोनों आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, 17 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने मानसा के गांव अहलूपुर निवासी जसविंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह तथा टिंकू सिंह पुत्र जीत सिंह को ट्यूबवेल केबल चोरी के मामले में काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि बहबलपुर निवासी जगशेर सिंह पुत्र जीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3/4 दिसंबर 2025 की रात उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 100 फुट केबल, दो कट्टे गेहूं तथा दो कट्टे डीएपी खाद चोरी कर लिए गए थे। इसके अलावा बहबलपुर निवासी गुरतेज सिंह के ट्यूबवेल से करीब 90 फुट, बहबलपुर निवासी बाबूलाल के ट्यूबवेल से करीब 250 फुट तथा शिकायतकर्ता द्वारा ठेके पर ली गई पंचायती भूमि में लगे ट्यूबवेल से करीब 50 फुट केबल भी चोरी कर ली गई थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 438 दिनांक 09.12.2025 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

08. 9.33 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी काबू
– थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, हांसपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
फतेहाबाद, 17 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नकटा निवासी कुलवंत उर्फ कंटू पुत्र करनैल सिंह तथा खुनन निवासी बाज सिंह उर्फ संदीप पुत्र कावल सिंह को 9.33 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर हांसपुर रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपी वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी के दौरान कुलवंत उर्फ कंटू के कब्जे से 9.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 238 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 21(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

PN 08
09. 10 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित महिला आरोपी काबू
– सीआईए रतिया की कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-9 बाईपास पर की गई कार्रवाई
फतेहाबाद, 17 जून। सीआईए रतिया पुलिस ने बठिंडा के पारस नगर निवासी कुलविंदर कौर पत्नी मनदीप सिंह को 10 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बठिंडा निवासी कुलविंदर कौर अपने कब्जे में डोडा चूरा पोस्त लेकर एनएच-9 फतेहाबाद बाईपास स्थित दौलतपुरिया नई अनाज मंडी चौक पर खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी के दौरान महिला के कब्जे में मौजूद पिट्ठू बैग से 10 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 237 दिनांक 16.06.2026 के तहत धारा 15(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

PN 09
10 स्कूल में चोरी मामले में एक और सह आरोपी काबू
– थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, मामले में पहले ही दो आरोपी काबू किए जा चुके हैं
टोहाना, 17 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकांवाली में हुई चोरी के मामले में एक अन्य सह आरोपी राज नगर टोहाना निवासी कर्ण पुत्र देशराज को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि अकांवाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की मुख्य अध्यापिका राज नगर टोहाना निवासी अनिता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 दिसंबर 2025 को स्कूल बंद करने के बाद अज्ञात चोर स्कूल के पांच कमरों के ताले तोड़कर बैटरियां, सोलर सिस्टम की बैटरियां, पानी की मोटर, प्रेशर कुकर, साउंड सिस्टम, दरियां, एक्सटेंशन बोर्ड सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 251 दिनांक 24.12.2025 के तहत धारा 305 एवं 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सह आरोपी राज नगर टोहाना निवासी कर्ण पुत्र देशराज की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले इसी मामले में दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

PN 10
11. दोहरी मौत वाले सड़क हादसे में पिकअप चालक काबू
– थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में आरोपी पर केस दर्ज
रतिया, 17 जून। थाना सदर रतिया पुलिस ने ढाणी लंबा निवासी श्रवण कुमार पुत्र विनोद कुमार को दो व्यक्तियों की मौत वाले सड़क हादसे के मामले में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि बाहमणवाला प्लाट निवासी गुरचरण सिंह पुत्र राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जून 2026 को उसके भाई कर्म सिंह और रणजीत सिंह मोटरसाइकिल पर रतिया से अपने गांव लौट रहे थे। मिराणा बस अड्डा के निकट एक पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 136 दिनांक 16.06.2026 के तहत धारा 281, 106(1) एवं 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि जांच के दौरान पिकअप वाहन चालक ढाणी लंबा निवासी श्रवण कुमार पुत्र विनोद कुमार की पहचान कर उसे काबू किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 11
12. रतिया बस स्टैंड पर साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं दहेज निषेध को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित
– आमजन को साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अभेद्य ऐप की जानकारी दी गई
रतिया, 17 जून। महिला सुरक्षा टीम फतेहाबाद द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रतिया बस स्टैंड पर आमजन को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला सुरक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह तथा साइबर थाना में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के कुशल नेतृत्व में किया गया।
अभियान के दौरान टीम सदस्यों ने बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य नागरिकों से संवाद कर उन्हें साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करने तथा फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा उन्हें दहेज न लेने और न देने का संकल्प दिलाया गया। टीम ने कहा कि दहेज एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाज के सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा के लिए विकसित ‘अभेद्य ऐप’ की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में इसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

PN 12
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*