Monday, June 29, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 01 TO 10 DATE - 29.06.2026


01. थाना सदर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.72 ग्राम हेरोइन मामले के मुख्य सप्लायर को किया काबू

– पहले हेरोइन सहित काबू किए गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस

रतिया, 29 जून। थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नांगल निवासी दीपक पुत्र हरपाल सिंह को 11.72 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व इसी मामले में एक अन्य आरोपी को हेरोइन सहित काबू किया जा चुका है।
        थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि 23 मई 2026 को पुलिस टीम ने गश्त एवं नशा तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान रतिया-बुढ़लाडा रोड स्थित गांव ब्राह्मणवाला के पास गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ब्राह्मणवाला निवासी नक्षत्र सिंह उर्फ सोनी पुत्र मिठू सिंह को 11.72 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में अभियोग संख्या 122, दिनांक 23.05.2026, धारा 21(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज किया गया था।
       उन्होंने बताया कि आरोपी नक्षत्र सिंह से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों तथा मामले की गहन जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी नांगल निवासी दीपक पुत्र हरपाल सिंह को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 01

02. थाना सदर रतिया पुलिस ने गांजा व अवैध शराब की बड़ी खेप सहित आरोपी को किया काबू

– 5.874 किलोग्राम गांजा, 261 बोतल/पव्वे/अद्धे अवैध देसी शराब तथा 23,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद


रतिया, 29 जून। थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महमदगी निवासी काला राम पुत्र रूढ़ा राम को 5.874 किलोग्राम गांजा, 261 बोतल, पव्वे एवं अद्धे अवैध देसी शराब तथा 23,800 रुपये की ड्रग मनी सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
      थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि 28 जून को पुलिस टीम ने गश्त एवं नशा रोकथाम अभियान के दौरान गांव महमदगी में गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक कट्टे से 5.874 किलोग्राम गांजा, चार कट्टों से कुल 261 बोतल, पव्वे एवं अद्धे अवैध देसी शराब तथा 23,800 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी गांजा बेचकर अर्जित की गई थी।
      उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 152, दिनांक 28.06.2026, धारा 20(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(1)(a)/4 आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज किया गया है। मामले की नियमानुसार जांच जारी है।

PN 02

03. थाना जाखल पुलिस ने 7.43 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया काबू

– रेलवे पुल के नीचे संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


जाखल, 29 जून। थाना जाखल पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जाखल की बाजीगर बस्ती निवासी रवि पुत्र रेशम सिंह को 7.43 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि 28 जून को पुलिस टीम जाखल रेलवे पुल के पास गश्त एवं नशा रोकथाम अभियान के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान रेलवे पुल के नीचे खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर तेजी से रेलवे लाइन की ओर बढ़ने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की दाहिनी जेब से 7.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
       उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 86, दिनांक 28.06.2026, धारा 21(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जाखल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

PN 03


04. थाना भुना पुलिस ने 10.18 ग्राम हेरोइन मामले के मुख्य सप्लायर को किया काबू

– पहले हेरोइन सहित काबू किए गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस


भूना, 29 जून। थाना भुना पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुआन निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पुत्र अंग्रेज सिंह को 10.18 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व इसी मामले में एक अन्य आरोपी को हेरोइन सहित काबू किया जा चुका है।
       थाना भुना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र ने बताया कि 27 जून को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाढोड़ी-भूना रोड स्थित रजवाहा के पास कार्रवाई करते हुए नाढोड़ी निवासी विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह को 10.18 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में अभियोग संख्या 150, दिनांक 27.06.2026, धारा 21(B), 27A, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भुना में मामला दर्ज किया गया था।
       उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद कुमार से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों तथा मामले की गहन जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर हेरोइन की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बुआन निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पुत्र अंग्रेज सिंह को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।

05. महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया काबू

– नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व धमकी देने के मामले में कार्रवाई


फतेहाबाद, 29 जून। महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए बनगांव निवासी लीलाधर पुत्र ओमप्रकाश को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि एक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक गौशाला में कार्य करती थी, जहां आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया तथा जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दीं।
       उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के उपरांत अभियोग संख्या 44, दिनांक 17.06.2026, धारा 64(2)(f), 75(2), 68, 123, 351(2), 3(5) बीएनएस, धारा 66E, 67A आईटी एक्ट, धारा 6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत महिला थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


06. एएनसी सेल फतेहाबाद ने 115 ग्राम अफीम सहित आरोपी को किया काबू

– गुप्त सूचना पर दबिश देकर की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


फतेहाबाद, 29 जून। एएनसी सेल फतेहाबाद ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रवाल कॉलोनी, फतेहाबाद निवासी नीरज पुत्र सुनील को 115 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       एएनसी सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि 28 जून को पुलिस टीम मिनी बाईपास, भट्टू रोड क्षेत्र में गश्त एवं नशा रोकथाम अभियान के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित गली में दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तुरंत काबू कर लिया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की लोअर की दाहिनी जेब से 115 ग्राम अफीम बरामद हुई।
       उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 276, दिनांक 28.06.2026, धारा 18(C), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 06


07. एवीटी स्टाफ फतेहाबाद ने वाहन चोरी के मामले का किया खुलासा, तीन आरोपी चोरीशुदा महिंद्रा जीप सहित काबू

फतेहाबाद, 29 जून। एवीटी स्टाफ फतेहाबाद ने वाहन चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए बनगांव निवासी विक्की उर्फ कलिया पुत्र सुरेंद्र सिंह, बनगांव निवासी शुभम उर्फ चौटाला पुत्र आत्मा राम तथा सिरसा के पेपर मिल रोड, दरगाह के नजदीक निवासी विकास पुत्र राजिंदर सिंह को चोरीशुदा महिंद्रा जीप सहित काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       एवीटी स्टाफ फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 127, दिनांक 25.06.2026, धारा 305 बीएनएस के तहत वाहन चोरी का मामला दर्ज है। यह मामला बनगांव निवासी ईश्वर नाथ पुत्र रणधीर नाथ की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
       उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू किया है तथा चोरीशुदा महिंद्रा जीप भी बरामद कर ली गई है।
       उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

PN 07

08. थाना भट्टू कलां पुलिस ने साइबर फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को काबू किया

– मोबाइल हैक/UPI माध्यम से ₹32,000 की धोखाधड़ी, तकनीकी जांच जारी


फतेहाबाद, 29 जून। थाना भट्टू कलां पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू किया है। आवश्यक पूछताछ के उपरांत उन्हें नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपियों में नागौर (राजस्थान) के भीचोर का बांस निवासी अनिश पुत्र पन्ना राम, डीडवाना के देहपुरा निवासी महेश नेहरा पुत्र प्रभु राम तथा नागौर के चंपा पुरी निवासी मुकेश पुत्र रणदेव शामिल हैं।
        थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक रणधीर ने बताया कि शिकायतकर्ता मैहुवाला निवासी अमीचन्द पुत्र भरत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25.05.2026 को उसके मोबाइल फोन में अचानक तकनीकी खराबी आने से स्क्रीन ब्लैक हो गई और फोन अपने आप सक्रिय हो गया। इसी दौरान उसके PNB बैंक खाते से UPI के माध्यम से ₹32,000/- की राशि बिना उसकी जानकारी के ट्रांसफर हो गई।
       शिकायतकर्ता ने बाद में बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर इस ट्रांजेक्शन का पता लगाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
        उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 116, दिनांक 11.06.2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच जारी है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

09. थाना शहर टोहाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को काबू कर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद किया

– नवीन मॉडल स्कूल से चोरी हुआ लैपटॉप बरामद, अभियोग दर्ज कर जांच जारी


टोहाना, 29 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए राजनगर, वार्ड नं. 1, टोहाना निवासी विशाल उर्फ होटल पुत्र बोका तथा करण पुत्र बोका को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक लैपटॉप भी बरामद किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता टोहाना के वार्ड नं. 12, नव दुर्गा स्टेट, डांगरा रोड निवासी गौरव बांगा पुत्र कन्हैया लाल बांगा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नवीन मॉडल स्कूल, कक्कड़ रोड, टोहाना से उनका लैपटॉप चोरी हो गया है।
       उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 188, दिनांक 27.06.2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिया।
       मामले की जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

10. थाना शहर टोहाना पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को काबू किया

टोहाना, 29 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान संगरूर (पंजाब) के गांव घमूरघाट निवासी बन्टु पुत्र बीरू सिंह को अवैध देशी शराब सहित काबू किया, जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
       थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 28 जून को ASI मनजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चंडीगढ़ रोड, टोहाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान ग्लैक्सी होटल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में प्लास्टिक कट्टा लेकर जाता दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा।
       शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 बोतल अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
       इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 189, दिनांक 28.06.2026, धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया। मामले की जांच जारी है।


[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*







Attachments