Sunday, June 21, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 01 TO 09 DATE - 21.06.2026


01. फर्जी निवेश योजना के नाम पर 2.75 लाख रुपये की ठगी मामले में महिला आरोपी काबू

– इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच जारी


फतेहाबाद, 21 जून। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी निवेश योजना के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी दीप्ति गुप्ता पत्नी चंद्र प्रकाश गुप्ता, हाल फ्लैट नंबर M-3A, प्लॉट नंबर 3/50, आकाशदीप अपार्टमेंट्स, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले भी इसी मामले में एक आरोपी को काबू किया जा चुका है।
       इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मताना निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रवि राय, सुभाष, दीप्ति गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा अन्य व्यक्तियों ने स्वयं को ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का प्रतिनिधि बताकर विभिन्न निवेश योजनाओं में धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने आकर्षक रिटर्न और अधिक लाभ का लालच देकर शिकायतकर्ता से दो पॉलिसियों के माध्यम से कुल 2 लाख 75 हजार रुपये जमा करवाए थे।
      शिकायतकर्ता के अनुसार पॉलिसियों की अवधि पूरी होने पर निवेश की गई राशि सहित लाभ लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में आरोपियों ने किस्तों का भुगतान बंद कर दिया और जमा की गई राशि भी वापस नहीं की। जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।
      इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 185 दिनांक 12.05.2025 के तहत धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस, धारा 3 एचपीआईडीएफई एक्ट-2013 तथा धारा 22 बड्स एक्ट-2019 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
      निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी दीप्ति गुप्ता की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू किया गया। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आर्थिक अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

PN 01

02. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान को मिली गति

– 06 नए ड्रग पीड़ित चिन्हित, उपचाराधीन व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उपलब्ध कराई गई दवाइयां


फतेहाबाद, 21 जून। फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन जीवन ज्योति" के तहत नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में फतेहाबाद पुलिस की नशा मुक्ति टीम लगातार गांवों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं परामर्श उपलब्ध करा रही है।
       नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद के सदस्य उप निरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गांव हसंगा में 03 तथा शहर फतेहाबाद में 03 ड्रग पीड़ितों को चिन्हित किया गया। इस प्रकार कुल 06 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की गई तथा उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा पीड़ितों एवं उनके परिजनों को नशे से दूर रहने और नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
      अभियान के दौरान पहले से उपचाराधीन 05 नशा पीड़ितों से भी संपर्क किया गया। उनकी स्थिति की समीक्षा करते हुए विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया तथा काउंसलिंग उपरांत उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। टीम ने पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि फतेहाबाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उनके पुनर्वास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
      इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति टीम द्वारा नागरिक अस्पताल फतेहाबाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतिया में उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई। इस दौरान उन्हें नियमित रूप से उपचार जारी रखने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
      फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करी पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना भी है। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

PN 02

03. 23 किलो 20 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू

– एएनसी सेल फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई, गांजा, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद


भूना, 21 जून। एएनसी सेल फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार के काबरेल निवासी दीवान सिंह पुत्र चतर सिंह, जो वर्तमान में जाखल क्षेत्र में रह रहा है, को 23 किलो 20 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
        एएनसी सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में टीम जांडली खुर्द बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीवान सिंह मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर भूना क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाला है।
        सूचना के आधार पर कुला रोड कैची चौक, भूना पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।
       नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल पर रखे सफेद प्लास्टिक कट्टे से 23 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।
       इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 147 दिनांक 20.06.2026 के तहत धारा 20(C), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

PN 03

04. थाना सदर टोहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी काबू

– तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर सफलता, वाहन बरामद


टोहाना, 21 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रॉबिन पुत्र बलजीत सिंह तथा जसपाल उर्फ संदीप पुत्र गुरमीत सिंह, दोनों निवासी ललौदा को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
      थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता उदय पाल निवासी वीपीओ माजरा, जिला फतेहाबाद ने ऑनलाइन माध्यम से सूचना दी थी कि दिनांक 13.04.2026 को लगभग 07:10 बजे वह पीर्थला रेलवे स्टेशन के पास मौजूद था, तभी उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।
      सूचना के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 60 दिनांक 15.04.2026 धारा 305, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया और उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।
      प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने वारदात को किस प्रकार अंजाम दिया और क्या वे अन्य मामलों में भी संलिप्त हैं। मामले की जांच जारी है।

PN 04

05. भट्टू कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हत्या मामले में 5,000 रुपये का ईनामी आरोपी काबू

– एक अन्य आरोपी पहले ही काबू, जांच जारी


भट्टू कलां, 21 जून। थाना भट्टू कलां पुलिस ने हत्या के मामले में 5,000 रुपये के ईनामी आरोपी विशाल पुत्र राय सिंह निवासी सुलीखेड़ा रोड भट्टू कलां को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी काबू किया जा चुका है।
      थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि दिनांक 12.08.2024 को शिकायतकर्ता विरेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी भट्टू कलां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते अमित को राजकुमार, विशाल, महिपाल तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा कालेज ग्राउंड भट्टू कलां में बुलाया गया था।
      मौके पर पहुंचने पर कहासुनी के दौरान राजकुमार ने चाकू/छुरा से अमित पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
      इस संबंध में थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 196 दिनांक 12.08.2024 के तहत धारा 190, 191(3), 103(1), 61 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
      प्रभारी उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है, जबकि अब 5,000 रुपये का ईनामी आरोपी विशाल को भी काबू कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

PN 05

06. सीआईए टोहाना पुलिस ने 6.51 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू किया

– न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी न्यायिक हिरासत में


टोहाना, 21 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गौरव कुमार पुत्र नाजर सिंह निवासी मनियाना, तहसील मुनक, जिला संगरूर (पंजाब) को 6.51 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
       सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि उप निरीक्षक जग्गा सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए मनियाना रोड टिब्बा बस्ती चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रजबाहा पुल के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
       सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया, जिसकी पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पारदर्शी पॉलीथिन पाउच में 6.51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
      इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 182 दिनांक 20.06.2026 धारा 21(B), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
      बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया तथा मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा सके।

PN 06

07. हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का मुख्य आरोपी काबू — थाना शहर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

– पहले आरोपी की गिरफ्तारी से खुला सप्लाई लिंक, नेटवर्क की गहन जांच जारी

रतिया, 21 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सप्लाई नेटवर्क के मुख्य आरोपी को काबू किया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान मक्खू (जिला फिरोजपुर, पंजाब) के वार्ड नंबर 11, रेलवे रोड निवासी लीवजोत सिंह उर्फ लव पुत्र सतेन्द्रजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
      थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा रामनगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 14 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लाम्बा गांव के निवासी तथा वर्तमान में रुड़ी वाली ढाणी, अहरवां निवासी गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह को 9.38 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया था। उक्त मामले में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 77, दिनांक 30.03.2026, धारा 21(B), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
      उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि काबू किया गया आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई चैन से जुड़ा हुआ है तथा इस नेटवर्क का संचालन मुख्य रूप से लीवजोत सिंह उर्फ लव द्वारा किया जा रहा था। जांच में भूमिका स्पष्ट होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे काबू किया गया।
      पुलिस ने बताया कि पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पहचान एवं उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बरामद नशीले पदार्थ से संबंधित कार्रवाई नियमानुसार पूरी कर ली गई है।
      मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस टीम द्वारा सप्लाई चैन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

PN 07

08. नो पार्किंग में खड़े वाहनों की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, यातायात पुलिस के बेड़े में शामिल होगी नई क्रेन

 यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं जाम मुक्त बनाने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस का एक और प्रभावी कदम


फतेहाबाद, 21 जून। शहर को जाम मुक्त, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में नई क्रेन शामिल होने जा रही है, जो नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करेगी।

           पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों, बस स्टैंड, मुख्य चौकों एवं अन्य व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है तथा वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 13 से 15 नो पार्किंग चालान किए जा रहे हैं। नई क्रेन के संचालन के बाद नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों को मौके से उठाकर निर्धारित स्थान पर ले जाया जाएगा, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा।

             उन्होंने बताया कि संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में कुछ कठिनाइयाँ आती थीं, लेकिन नई क्रेन मिलने से इस अभियान को और अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों, मुख्य चौकों, बस स्टैंड तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त हो।

               फतेहाबाद पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से बचें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाने के साथ-साथ नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

               फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर में सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। नई क्रेन का शामिल होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


09. मात्र कुछ ही घंटों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से चावल चोरी का खुलासा — थाना जाखल पुलिस ने दो आरोपी काबू, चोरीशुदा चावल का बैग व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

– CCTV फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई, मामले का सफल अनावरण


जाखल, 21 जून। थाना जाखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से चावल चोरी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान जाखल मंडी की बाजीगर बस्ती निवासी पूरण उर्फ विक्की पुत्र दर्शन तथा सोनू उर्फ गंगू पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा चावल का बैग तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल मंडी के भुना रोड, पुल के नीचे स्थित सिंगला एग्रो फूड्स के पार्टनर दीपक पुत्र मक्खन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जून 2026 को लगभग 12:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उनकी मिल के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 50 किलो चावल (एक बैग) चोरी कर फरार हो गए।
       उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थी।
       प्रारंभिक जांच, CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा चावल का बैग तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
      इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 81, दिनांक 21.06.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
      प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

PN 09



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*







Attachments