PRESS NOTE FROM 01 TO 09 DATE - 16.09.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम ने चलाया जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान
– विभिन्न गांवों में ड्रग पीड़ितों की पहचान कर उपलब्ध करवाई गई दवाइयां, काउंसलिंग के माध्यम से उपचार जारी रखने के लिए किया प्रेरित
फतेहाबाद, 16 जून। फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *ऑपरेशन जीवन ज्योति* अभियान के तहत नशा प्रभावित व्यक्तियों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नशा मुक्ति टीम लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में एसआई सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ड्रग पीड़ितों की पहचान, काउंसलिंग तथा उपचार संबंधी सहायता प्रदान की गई।
अभियान के दौरान गांव हंसगा में छह ड्रग पीड़ितों को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा इन सभी पीड़ितों को आवश्यक आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा उन्हें नियमित रूप से उपचार लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ उनके परिजनों को भी नशे के दुष्प्रभावों तथा उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे पीड़ितों के पुनर्वास में सहयोग कर सकें।
नशा मुक्ति टीम ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में उपचाराधीन ड्रग पीड़ितों से भी मुलाकात की और उनकी काउंसलिंग की। टीम ने उन्हें उपचार बीच में न छोड़ने, चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक इलाज जारी रखने के लिए प्रेरित किया। काउंसलिंग के दौरान पीड़ितों को नशा छोड़ने से होने वाले सकारात्मक बदलावों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त गांव एम.पी. रोही के एक ड्रग पीड़ित को उपचार हेतु नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया ताकि उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सके। वहीं भूना क्षेत्र के एक परिवार के अनुरोध पर जिला नोहर (राजस्थान) के गांव बड़ी गांधी में जाकर उनके दो रिश्तेदार ड्रग पीड़ितों की भी काउंसलिंग की गई। टीम ने उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फतेहाबाद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो उसे सामाजिक सहयोग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध करवाने में सहयोग करें, ताकि उसे नशे की लत से मुक्त कर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर किया जा सके।
PN 01
02. जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य सह आरोपी काबू
– इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज तैयार कर 40 लाख रुपये की संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी के मामले में अब तक तीन आरोपी काबू
फतेहाबाद, 16 जून। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद ने जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार के खासा महाजन निवासी रामफल पुत्र दलीप सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा चुका है।
इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रतिया के न्यू टाउन निवासी किरण सिंगला पत्नी सुभाष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके जाली हस्ताक्षर कर 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया था। उक्त इकरारनामे में 15 लाख रुपये बयाना राशि प्राप्त करना भी दर्शाया गया था, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार उसने न तो कोई इकरारनामा किया था और न ही कोई राशि प्राप्त की थी। इस प्रकार फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया।
शिकायत की जांच उपरांत थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 370 दिनांक 20.12.2022, धारा 420, 465, 467, 468 व 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है। जांच के दौरान सह आरोपी रामफल पुत्र दलीप सिंह निवासी खासा महाजन, जिला हिसार की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी काबू कर लिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 02
03. 6.70 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू
– गुरुनानकपुरा चौकी फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
फतेहाबाद, 16 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुनानकपुरा चौकी फतेहाबाद पुलिस ने 6.70 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान रतिया चुंगी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खान मोहम्मद निवासी जसपाल सिंह उर्फ सूरज पुत्र हरदत्त सिंह हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करता है तथा एनएच-9 हिसार-सिरसा रोड स्थित रतिया पुल के नीचे हेरोइन बेचने के लिए आने वाला है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में अमल में लाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 256 दिनांक 15.06.2026, धारा 21बी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 03
04. हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर पीरावाली निवासी रमेश काबू
– थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 6.42 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में एक और आरोपी काबू
रतिया, 16 जून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 6.42 ग्राम हेरोइन बरामदगी के एक मामले में मुख्य सप्लायर हिसार के पीरावाली निवासी रमेश पुत्र भजन सिंह को काबू किया है। मामले में पहले एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 14 जून को पुलिस ने अलीका निवासी चरणदास उर्फ चन्नी पुत्र निरजन दास को 6.42 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 134 दिनांक 14.06.2026, धारा 21बी, 27ए, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान आरोपी चरणदास उर्फ चन्नी से पूछताछ की गई तथा हेरोइन की सप्लाई श्रृंखला की गहन पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि पीरावाली निवासी रमेश पुत्र भजन सिंह उक्त हेरोइन का मुख्य सप्लायर था, जो आरोपी को नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाता था। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को मामले में नामजद कर काबू कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

PN 04
05. गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व नकदी छीनने के मामले में दो अन्य सह आरोपियों को किया काबू
– माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, मामले में अब तक पांच आरोपी काबू
फतेहाबाद, 16 जून। गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ तथा नकदी छीनने के मामले में शक्ति नगर फतेहाबाद के वार्ड नंबर 1 निवासी बाविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जीत सिंह तथा राम सिंह उर्फ गोली पुत्र गुरमीत सिंह को काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले इसी मामले में तीन आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश ने बताया कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते कई नामजद व अन्य व्यक्तियों ने 06 मार्च 2026 की रात उसके घर में घुसकर मारपीट की, दुकान का दरवाजा तोड़ दिया तथा गल्ले से करीब 1500 रुपये निकाल लिए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके भाई एवं रिश्तेदारों के मकानों पर ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया तथा उसके चचेरे भाई के मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 101 दिनांक 07.03.2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 333, 351(2), 324(4) व 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सह आरोपी बाविंदर सिंह उर्फ बिट्टू तथा राम सिंह उर्फ गोली की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें काबू कर लिया गया।
मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

PN 05
06. 14 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी काबू
– थाना भुना पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
भूना, 16 जून। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भुना पुलिस ने एक आरोपी को 14 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई उपरांत आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना भुना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान नहला बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नहला निवासी राजेश पुत्र धर्मपाल अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा खेड़ी रोड की तरफ से शराब लेकर आने वाला है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने खेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की।
नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदेह होने पर उसे काबू कर पूछताछ की गई, जिसने अपनी पहचान नहला निवासी राजेश पुत्र धर्मपाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक कैन में रखी 14 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना भुना में अभियोग संख्या 145 दिनांक 15.06.2026, धारा 61-4-2020 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

07. नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी काबू
– महिला थाना फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, 16 जून। महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए भाटिया कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र शंकर लाल को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला थाना फतेहाबाद में अभियोग संख्या 42 दिनांक 15.06.2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर भाटिया कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र शंकर लाल की संलिप्तता पाए जाने पर उसे काबू कर लिया गया।
निरीक्षक अरुणा ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

PN 07
08. 23 बोतल अवैध देसी शराब मामले में आरोपी काबू
– थाना भट्टू कलां पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
भट्टू कलां, 16 जून। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने 23 बोतल अवैध देसी शराब बरामदगी के मामले में पीलीमंदौरी निवासी वेदपाल उर्फ भगत जी पुत्र पूरण सिंह को काबू किया है। आरोपी को नियमानुसार पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान गांव पीलीमंदौरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर अपने कंधे पर रखा प्लास्टिक का कट्टा सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद गवाहों की सहायता तथा जांच के दौरान उसकी पहचान पीलीमंदौरी निवासी वेदपाल उर्फ भगत जी पुत्र पूरण सिंह के रूप में हुई।
कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 23 बोतल अवैध देसी शराब मार्का मस्ती माल्टा बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।
इस संबंध में थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 118 दिनांक 12.06.2026, धारा 61(1)-4-2020 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया तथा नियमानुसार पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

PN 08
09. 5900 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर विजय उर्फ डॉक्टर काबू
– थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक और आरोपी काबू
टोहाना, 16 जून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने 5900 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर की भूमिका निभाने वाले भिवानी के अंबेडकर कॉलोनी, हनुमान गेट निवासी विजय उर्फ डॉक्टर पुत्र जयभगवान को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को काबू किया जा चुका है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस ने रोहतक के वार्ड नंबर 3, महम निवासी साहिल पुत्र विजय कुमार को 5900 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 164 दिनांक 06.06.2026, धारा 22सी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान आरोपी साहिल से पूछताछ एवं नशीले कैप्सूलों की सप्लाई श्रृंखला की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि भिवानी के अंबेडकर कॉलोनी, हनुमान गेट निवासी विजय उर्फ डॉक्टर पुत्र जयभगवान उक्त नशीले कैप्सूलों का मुख्य सप्लायर है, जो आरोपी को नशीली दवाएं उपलब्ध करवाता था। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को मामले में नामजद कर काबू कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सप्लायर के काबू किए जाने से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

PN 09
--
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*