Thursday, April 23, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 01 TO 08 DT.22.04.2026

01.*-जाखल पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा; नसीब कुमार की हत्या कर नहर में फेंका शव, मृतक की पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार*-
*— 2 मार्च को लापता हुए व्यक्ति के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; पत्नी ने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंका —*
जाखल, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जाखल पुलिस ने गांव साधनवास से लापता हुए नसीब कुमार की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
        आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार पुत्र भोला यादव (निवासी साधनवास, हाल निवासी व्यास कॉलोनी, जाखल) तथा पूजा पत्नी नसीब कुमार (निवासी साधनवास) के रूप में हुई है।
        डीएसपी टोहाना श्री जयभगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 मार्च 2026 को रघुनाथ कुमार निवासी साधनवास ने थाना जाखल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका छोटा भाई नसीब कुमार 2 मार्च की सुबह से लापता है। इस पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला नंबर 27/2026 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
        जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने जब मामले की गहनता से पड़ताल की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, तो यह मामला गुमशुदगी का न होकर हत्या का निकला। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) तथा 238(ए) जोड़ी गईं।
       पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा तथा श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने मिलकर नसीब कुमार की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया था।
        पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त साधनों तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की बरामदगी की जा सके। मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
PN 01

02.*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: टिब्बा कॉलोनी के पास से 12 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त सहित तस्कर काबू-*
*— सीआईए रतिया की टीम ने सुखमनपुर निवासी विकास उर्फ ठाकुर को दबोचा —*

रतिया, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रतिया को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रतिया की टिब्बा कॉलोनी के पास छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
     आऱोपी की पहचान विकास उर्फ ठाकर पुत्र भगवान सिंह, निवासी सुखमनपुर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है ।
      सीआईए रतिया टीम प्रभारी उप निरिक्षक प्रदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम लुहारी चौक पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आऱोपी  खाली ग्राउंड में पेड़ के नीचे प्लास्टिक कट्टे में डोडा पोस्त लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने तुरंत ग्राउंड की घेराबंदी करके काबू किया वा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजुद कट्टे से 12 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
       आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में NDPS एक्ट की धारा 15b, 61, 85 के तहत मुकदमा नंबर 93/2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
       *पुलिस की अपील*:फतेहाबाद पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने या तस्करी का काम करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

03.*-फतेहाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: घग्गर नदी पुल के पास से 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू-*
*— थाना शहर रतिया पुलिस ने खुम्बर निवासी लवप्रीत को दबोचा —*

रतिया, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान घग्गर नदी पुल के पास से एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।
       आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह, निवासी गांव खुम्बर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है ।
        थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम  टीम बुढलाडा रोड से रतनगढ़ की तरफ गश्त पर तैनात थी। जब पुलिस टीम घग्गर नदी के पुल के पास पहुँची, तो सामने से आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और तेज कदमों से नदी की पटड़ी की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
        आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में NDPS एक्ट की धारा 21(b), 61, 85 के तहत मुकदमा नंबर 94/2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया । मामले में आरोपी से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।  
         *पुलिस की अपील*:फतेहाबाद पुलिस नशा मुक्त जिला बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आमजन से अपील है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

04.*-फतेहाबाद पुलिस की अवैध हथियारों पर स्ट्राइक: ललौदा स्टेडियम के पास 5 जिंदा कारतूस सहित युवक काबू-*
*— सीआईए टोहाना की टीम ने नागला निवासी युवक को दबोचा -आरोपी के कब्जे से .9MM के कारतूस बरामद*-

टोहाना, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) टोहाना को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ललौदा गांव के पास से एक युवक को 5 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।
       आरोपी की पहचान दीपक उर्फ गोल्डी पुत्र श्यामलाल, निवासी गांव नागला, टोहाना के रूप में हुई है ।
       सीआईए टोहाना प्रभारी उप निरिक्षक अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम  सरकारी गाड़ी में सवार होकर गांव बदई खेड़ा से ललौदा की तरफ गश्त पर थी। जब टीम गांव ललौदा के स्टेडियम के पास पहुँची, तो सामने से आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास .9MM के 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
         मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 25, 54, 59 के तहत मुकदमा नंबर 65/2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
         *पुलिस की चेतावनी*:फतेहाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

05.*-फतेहाबाद पुलिस की कार्यवाही: पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर बिना पैसे दिए भागने वाले मामले दूसरा आरोपी काबू*-
*— थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने सह-आरोपी राहुल उर्फ भोला को किया काबू — सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने सुलझाई धोखाधड़ी की गुत्थी; एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार*-
फतेहाबाद, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा धोखाधड़ी और आपराधिक वारदातों में संलिप्त दोषियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर पैसे दिए बिना फरार होने के मामले में दूसरे सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
       आरोपी की पहचान राहुल उर्फ भोला पुत्र दीवान सिंह, निवासी नाडौढी  (फतेहाबाद) के रूप में हुई है ।
       थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला हांसपुर रोड, दौलतपुर स्थित 'बलराज सिहाग प्योर फ्यूल' पेट्रोल पंप के मालिक मनोज कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 31 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:25 बजे एक सफेद रंग की कार पेट्रोल पंप पर आई। कार चालक ने सेल्समैन से गाड़ी की टंकी और साथ रखी ढोली में कुल 5800 रुपये का डीजल डलवाया। जब सेल्समैन ने पैसे मांगे, तो आरोपी चालक गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया।
       पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मुकदमा नंबर 123/2026 दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था । अब इस मामले में दुसरा सहआरोपी राहुल उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे आरोपी से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
      *पुलिस की अपील*: पुलिस प्रशासन ने पंप संचालकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और संस्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं, ताकि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।

06.*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: भट्टू कलां में 312 बोर की अवैध 'हॉकी' बंदूक सहित राजस्थान का युवक काबू*-
*— थाना भट्टू कलां पुलिस ने गश्त के दौरान नहर पुल के पास से दबोचा आरोपी —*

भट्टू कलां, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने फतेहाबाद रोड पर नहर पुल के पास से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
         आरोपी की पहचान दीपू उर्फ दीपक पुत्र दयानंद, निवासी गढ़डा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है ।
         थाना भट्टू कलां प्रभारी उप-निरिक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम सरकारी गाड़ी में फतेहाबाद रोड, नजदीक नहर पुल के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान कच्चा रास्ते से एक युवक हाथ में सफेद कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखते ही वह घबराकर वापस मुड़ गया और तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के हाथ में मौजूद सफेद कट्टे से एक 312 बोर की अवैध छोटी बंदूक (हॉकी टाइप) बरामद हुई।
          मामले पर आरोपी दीपू के खिलाफ थाना भट्टू कलां में आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 25, 54, 59 के तहत मुकदमा नंबर 71/2026 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया । मामले में आरोपी से पुछताछ कर निमयानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।  
          *पुलिस की चेतावनी*:पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की सूचना तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर दें।
PN 06

07.*-फतेहाबाद पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक: 13.52 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू, मुख्य सप्लायर भाई भी दबोचा*-
*— सीआईए फतेहाबाद ने पपीहा पार्क के पास नाकाबंदी कर हिसार निवासी सन्नी उर्फ कबाड़ी को पकड़ा*-
— आरोपी के खुलासे पर पुलिस ने उसके भाई मुख्य सप्लायर अभिषेक पुठिया को भी किया गिरफ्तार*-

फतेहाबाद, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 13.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने के बाद, मामले की गहराई से जांच करते हुए मुख्य सप्लायर को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।
        आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ कबाड़ी पुत्र कुलदीप (निवासी वार्ड नं. 4, बाल्मीकि मोहल्ला, हिसार व अभिषेक पुठिया पुत्र कुलदीप (निवासी वार्ड नं. 4, बाल्मीकि मोहल्ला, हिसार के रूप में हुई है ।
       सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उप निरिक्षक वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी पपीहा पार्क के पास नशेड़ी लड़कों को हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माडल टाउन स्थित सीनियर सेकेंडरी माडल स्कूल के पास घेराबंदी की और हुलिए के आधार पर एक युवक को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 13.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
       मामले मे आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 21b, 27A, 29, 61, 85 के तहत मुकदमा 166/2026 दर्ज कर आरोपी सन्नी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था व त्वरित कार्यवाही करते हुए सहआरोपी अभिषेक पुठिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनो आरोपियो से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
       *पुलिस की अपील*:फतेहाबाद पुलिस नशा मुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी महोदया ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सप्लायर हो या विक्रेता। नागरिक अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को निर्भीक होकर दें।

08.*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: नशे की चैन तोड़ने में मिली कामयाबी, हेरोइन मामले का मुख्य सप्लायर काबू-*
*— एंटी नारकोटिक सैल (ANC) ने कबीर बस्ती मामले के मुख्य कड़ी दलबीर सिंह को दबोचा — गिरफ्तार आरोपी आकाश की निशानदेही और पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लायर को किया काबू*-

फतेहाबाद, 22 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ज़ीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल (ANC) फतेहाबाद ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने कबीर बस्ती क्षेत्र में पकड़ी गई हेरोइन के मामले में गहनता से जांच करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
          आरोपी की पहचान दलबीर सिंह पुत्र प्रभुदयाल, निवासी सन्यास आश्रम रोड, फतेहाबाद के रूप में हुई है ।
          एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस ने आकाश को 7.25 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 165/2026 दर्ज किया गया था।
          अब इस मामले में आरोपी से पुछताछ कर मुख्य सप्लायर दलबीर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । मामले में आरोपी से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
          *सहयोग की अपील*:फतेहाबाद पुलिस नागरिकों से पुनः अपील करती है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करी की सूचना पुलिस हेल्पलाइन या संबंधित थाना प्रभारी को दें। पुलिस समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आपके सहयोग की अपेक्षा करती है।

--



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*