PRESS NOTE FROM 01 TO 08 DATE - 23.06.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान जारी, पीड़ितों की काउंसलिंग कर दवाएं उपलब्ध करवाईं
– फतेहाबाद व टोहाना मंडल की नशा मुक्ति टीमों ने पीड़ितों से मुलाकात कर उपचार जारी रखने के लिए किया प्रेरित, विद्यार्थियों को भी किया जागरूक
फतेहाबाद, 23 जून। *ऑपरेशन जीवन ज्योति* के तहत जिले में नशा मुक्ति अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने, उपचार उपलब्ध करवाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में एसआई सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा गांव सालमखेड़ा में एक तथा शहर फतेहाबाद में तीन सहित कुल चार नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग उपरांत पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं तथा उन्हें नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा टीम द्वारा नागरिक अस्पताल फतेहाबाद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतिया में उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें नशे से दूर रहकर उपचार को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वहीं सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम टोहाना मंडल ने ईआरवी-221 की सहायता से गांव डागरा में नशा प्रभावित व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा प्रेम नगर सिंबलवाला क्षेत्र में भी नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आठ नशा पीड़ितों को अस्पताल से आवश्यक दवाएं दिलवाई गईं।
अभियान के दौरान परफेक्ट कंप्यूटर रतिया तथा टोहाना के एक कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 200 युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा नशे से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीमों ने युवाओं को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करने की अपील की।
पुलिस की नशा मुक्ति टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर नशा प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग, फॉलोअप और उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध करवा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर सामान्य जीवन की ओर वापस लाया जा सके।
PN 01
02. सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व जिंदा कारतूस सहित युवक काबू
– बस अड्डा क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पर त्वरित कार्रवाई
फतेहाबाद, 23 जून। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने फतेहाबाद शहर के बस अड्डा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी राहुल पुत्र महेंद्र सिंह को एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के संबंध में फतेहाबाद–बड़ोपल रोड क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान बस अड्डा फतेहाबाद के सामने एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में पीछे मुड़कर खेतों की ओर जाने लगा। उसके व्यवहार पर शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार व कारतूस को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 271 दिनांक 22.06.2026 के तहत धारा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया और इसका उपयोग किसी आपराधिक वारदात में किया गया है या नहीं।

PN 02
03. "बचपन की मुस्कान की सुरक्षा, हम सबकी जिम्मेदारी"
एसपी की विशेष एडवाइजरी: सड़क, साइबर, नशा और अजनबियों के खतरों से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समाज से सतर्क रहने की अपील
फतेहाबाद, 23 जून। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के नाम विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि "बच्चे हमारे वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उनकी सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण, सही संस्कार और उचित मार्गदर्शन देंगे, तो कल वही बच्चे एक सशक्त और जिम्मेदार भारत का निर्माण करेंगे।"
*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है। जहां बच्चों के सामने शिक्षा और तकनीक के नए अवसर हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाएं, साइबर अपराध, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, नशे का बढ़ता खतरा और अजनबियों के बहकावे जैसी गंभीर चुनौतियां भी सामने हैं। उन्होंने कहा कि "इन खतरों से बच्चों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता, संवाद और समय पर सतर्कता है।"
*श्रीमती निकिता खट्टर* ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, उनकी दिनचर्या, मित्र मंडली और ऑनलाइन गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखें। बच्चों के साथ ऐसा विश्वासपूर्ण वातावरण बनाएं कि वे किसी भी परेशानी, डर या संदेह की स्थिति में बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस से खुलकर बात कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह अवश्य समझाएं कि किसी अजनबी व्यक्ति से उपहार, खाने-पीने की वस्तु या किसी प्रकार का लालच स्वीकार करना उनके लिए खतरा बन सकता है।
*पुलिस अधीक्षक* ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष संदेश देते हुए कहा कि "सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही जीवनभर का दर्द बन सकती है।" उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि सड़क पार करते समय हमेशा ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ उनके जीवन को गंभीर जोखिम में डालना भी है।
साइबर सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज इंटरनेट बच्चों की पढ़ाई और ज्ञान का माध्यम है, लेकिन थोड़ी-सी असावधानी उन्हें साइबर अपराधियों का शिकार भी बना सकती है। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, मोबाइल नंबर, घर का पता या पासवर्ड साझा न करने की अपील की। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी संदिग्ध लिंक, गेम या ऑफर पर क्लिक करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। यदि कोई ऑनलाइन धमकी दे, ब्लैकमेल करे या अनुचित संदेश भेजे तो इसकी तुरंत जानकारी अभिभावकों एवं पुलिस को दें।
*श्रीमती निकिता खट्टर* ने युवाओं एवं बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि "नशा किसी भी सपने को पूरा नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को खत्म कर देता है। एक गलत फैसला पूरे जीवन को अंधकार में धकेल सकता है।" उन्होंने अपील की कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो बिना किसी भय के तुरंत पुलिस को सूचना दें।
गर्मी के मौसम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बच्चों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि नहरों, तालाबों, जोहड़ों या अन्य गहरे जलाशयों में बिना निगरानी के नहाने या खेलने न जाएं। इसके अलावा बिजली के खुले तारों, सुनसान स्थानों तथा परित्यक्त भवनों से भी सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अपील की कि बच्चों में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपात स्थिति अथवा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।
अंत में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि "बचपन सुरक्षित होगा तो भविष्य सुनहरा होगा। आइए, हम सब मिलकर ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करें, जहां हर बच्चा निडर होकर सपने देख सके, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और उसकी हर मुस्कान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संवेदनशील समाज की पहचान बने।"

PN 03
04. थाना सदर टोहाना पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी का खुलासा, आरोपी काबू, नकदी व मोबाइल बरामद
– तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई
टोहाना, 23 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मिर्पुर (थाना अग्रोहा, जिला हिसार) निवासी सन्नी पुत्र कृष्ण को काबू किया है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपये की नकदी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलां (तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद) निवासी मुकेश कुमार पुत्र रूपचंद ने शिकायत दी थी कि वह कुलां चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है।
शिकायत अनुसार ईश्वर सिंह पुत्र धर्मपाल, निवासी सिवानी बोलान ने दिनांक 17.06.2026 को 67,000 रुपये उसे दुकान पर दिए थे, जिन्हें उसने एक बैग में रखकर दुकान में सुरक्षित रखा था। दिनांक 18.06.2026 को लगभग 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान से उक्त बैग चोरी कर लिया गया।
मामले में अभियोग संख्या 107 दिनांक 18.06.2026 धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्पुर (थाना अग्रोहा, जिला हिसार) निवासी सन्नी पुत्र कृष्ण को काबू किया तथा उसके कब्जे से 40 हजार रुपये की नकदी एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया मामले की जांच जारी है।

PN 04
05. थाना जाखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, न्यायालय में किया जाएगा पेश
– शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस जांच जारी
जाखल, 23 जून। थाना जाखल पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मास्टर कॉलोनी जाखल निवासी प्रदीप उर्फ खब्बु पुत्र पटवारी तथा बाजीगर बस्ती जाखल निवासी अजय पुत्र लाली को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल मंडी (टोहाना) निवासी अनिल कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बलरां रोड स्थित भारत कॉटन फैक्ट्री में राइस शैलर का संचालन करता है।
शिकायत के अनुसार दिनांक 20.06.2026 की रात लगभग 08:00 बजे वह फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 21.06.2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो पाया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीवार में बने रास्ते से प्रवेश कर 25 एमएम की लगभग 65 फीट कॉपर तार तथा स्टार्टर चोरी कर लिए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 55,000 रुपये बताई गई है।
सूचना के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 82 दिनांक 21.06.2026 धारा 305, 331(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

PN 05
06. थाना शहर टोहाना पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को काबू किया
टोहाना, 23 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव लोहा खेड़ा निवासी अमरीक उर्फ बीका पुत्र जग्गा सिंह को काबू किया है। उसके कब्जे से सात बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान गांव लोहा खेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी अपने मकान के सामने सफेद कैनी में अवैध शराब बेचने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान कैनी की जांच करने पर उसमें से सात बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
बरामद शराब को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 184 दिनांक 22.06.2026 धारा 61/4/20 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

07. थाना शहर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
– तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई
रतिया, 23 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए करंडी निवासी आदेश कुमार पुत्र अमर सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र गोपी चंद, निवासी वार्ड नंबर 7, शक्ति नगर, रतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी टोहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नजदीक “राजधानी बैटरी हाउस” नाम की दुकान है।
शिकायत के अनुसार दिनांक 14.06.2026 को वह लगभग दोपहर 2 बजे कुछ समय के लिए दुकान से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान से गीजर तथा जूसर चोरी कर लिए गए।
शिकायत के आधार पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 145 दिनांक 22.06.2026 धारा 331(3), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करंडी निवासी आदेश कुमार पुत्र अमर सिंह को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले की नियमानुसार आगे की जांच जारी है।

PN 07
08. भट्टू कला में महिला सुरक्षा टीम का जागरूकता अभियान — बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व स्वामी अकैडमी में दिया साइबर व महिला सुरक्षा का संदेश
– महिला सुरक्षा को लेकर आमजन को किया गया जागरूक, सुरक्षित व्यवहार व हेल्पलाइन जानकारी साझा
भट्टू कला, 23 जून। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज महिला सुरक्षा टीम प्रभारी महिला निरीक्षक मंजू सिंह के कुशल नेतृत्व में भट्टू कला क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान तीन प्रमुख स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा स्वामी अकैडमी में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में आमजन, छात्र-छात्राएं एवं यात्रियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला निरीक्षक मंजू सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी जानी चाहिए।
टीम द्वारा उपस्थित लोगों को गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग के खतरे तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को यह भी समझाया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वहीं स्वामी अकैडमी में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा के सरल उपायों और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित लोगों को जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। टीम ने यह भी आश्वासन दिया कि महिला सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी।
अभियान के अंत में महिला निरीक्षक मंजू सिंह ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज में सुरक्षित वातावरण को और अधिक मजबूत किया जा सके।

PN 08
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*