PRESS NOTE FROM 01 TO 07 DATE - 28.07.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, रतिया व टोहाना में 9 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा, विद्यार्थियों को किया जागरूक
– नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
फतेहाबाद, 28 जून। *ऑपरेशन जीवन ज्योति* के तहत जिला पुलिस का नशा मुक्ति अभियान लगातार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम द्वारा रतिया और टोहाना क्षेत्र में नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
नशा मुक्ति टीम के सहायक उपनिरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में रतिया क्षेत्र में तीन नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतिया में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। इसके अतिरिक्त गांव बुर्ज में दो अन्य नशा पीड़ितों की पहचान की गई। टीम द्वारा गांव में अन्य प्रभावित व्यक्तियों का भी सर्वे किया जा रहा है, जिसके उपरांत विशेष नशा मुक्ति शिविर आयोजित कर सभी चिन्हित व्यक्तियों का उपचार शुरू करवाया जाएगा। अभियान के दौरान डिजिटल कम्प्यूटर सेंटर रतिया तथा विवेकानंद लाइब्रेरी में दो जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक जिम्मेदारी तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं, सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में टोहाना मंडल की नशा मुक्ति टीम ने किला मोहल्ला एवं गीता कॉलोनी क्षेत्र में नशा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया। टीम ने एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत शांति युवा मंडल के कार्यालय में बैठक कर नशा प्रभावित व्यक्तियों के लिए सिरिंज की उपलब्धता सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इसके अलावा सरकारी अस्पताल टोहाना में छह नशा पीड़ितों को आवश्यक दवा उपलब्ध करवाकर उनके उपचार की प्रक्रिया सुनिश्चित करवाई गई।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करें तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
PN 01
02. सीआईए फतेहाबाद ने अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी को किया काबू
– 35 पेटियों में 420 बोतल अवैध शराब व बीयर सहित सैंट्रो कार बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
फतेहाबाद, 28 जून। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ (राजस्थान) के गांव भिरानी निवासी सुभाष उर्फ बागड़ी पुत्र रामकुमार को काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव गोरखपुर से गांव कुम्हारिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक सफेद रंग की सैंट्रो कार का चालक पुलिस वाहन को देखकर कच्चे रास्ते की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से 25 पेटी देसी शराब (300 बोतल), 9 पेटी बीयर (108 बोतल) तथा 1 पेटी अंग्रेजी शराब (12 बोतल) सहित कुल 420 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद शराब, नमूने तथा सैंट्रो कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 246, दिनांक 26.06.2026, धारा 61(4)-2020 आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी को काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की आगामी जांच नियमानुसार जारी है।
– नशीला पदार्थ बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
भुना, 28 जून। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाढोडी निवासी विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह को 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान बस अड्डा भुना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नाढोडी निवासी विनोद कुमार भुना-नाढोडी रोड स्थित रजवाहा के निकट हेरोइन बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन संदेह के आधार पर उसे काबू कर लिया गया।
आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
इस संबंध में अभियोग संख्या 150, दिनांक 27.06.2026, धारा 21B, 27A, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भुना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

03. सीआईए फतेहाबाद ने 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी को किया काबू

PN 03
04. थाना सदर रतिया पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम चूरा डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया काबू
– पंजाब के दो तस्कर चूरा डोडा पोस्त सहित दबोचे, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
रतिया, 28 जून। थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बठिंडा (पंजाब) के गांव पथराला निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह तथा पथराला निवासी मनपिंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह को 2 किलो 100 ग्राम चूरा डोडा पोस्त सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी महमड़ा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी महमड़ा-बीरेवाला मार्ग स्थित भाखड़ा नहर पुल के पास चूरा डोडा पोस्त लेकर पैदल आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। कुछ समय बाद दोनों आरोपी काले रंग के पिट्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया।
दोनों आरोपियों के पिट्ठू बैगों की नियमानुसार तलाशी लेने पर 2 किलो 100 ग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
इस संबंध में अभियोग संख्या 150, दिनांक 27.06.2026, धारा 15(बी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 04
05. थाना भट्टू कलां पुलिस ने 29 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया काबू
– बिना लाइसेंस शराब रखने के मामले में कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
भट्टू कलां, 28 जून। थाना भट्टू कलां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहुवाला निवासी रामकुमार पुत्र कालूराम को 29 बोतल अवैध देसी शराब सहित काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव मैहुवाला में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह तेज कदमों से वहां से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर कट्टे की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कट्टे से 17 बोतल देसी शराब माल्टा, 8 बोतल देसी शराब चार्ली तथा 4 बोतल देसी शराब शाही, कुल 29 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने नियमानुसार नमूने लेकर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया।
प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 129, दिनांक 27.06.2026, धारा 61(4)-2020 आबकारी अधिनियम के तहत थाना भट्टू कलां में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी को काबू किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

06. थाना शहर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में दो आरोपियों को किया काबू
– लकड़ी के डंडों से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
टोहाना, 28 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में कार्रवाई करते हुए टोहाना की गुप्ता कॉलोनी निवासी देवी लाल पुत्र रूल्दूराम तथा कैथल के गांव फरल निवासी शगुन पुत्र भीरभान को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि टोहाना की गीता कॉलोनी निवासी आशू पुत्र लालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह भूना रोड स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर कार्य करता है। 14 जून, 2026 को वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार युवकों ने लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, कमर, दोनों हाथों और पैरों पर चोटें आईं। घायल को पहले नागरिक अस्पताल टोहाना तथा बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में अभियोग संख्या 175, दिनांक 15.06.2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2) व 333 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

07. 'ऑपरेशन आक्रमण' बना अपराधियों का काल
नशा, अवैध शराब और अपराध पर फतेहाबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 घंटे में कई बड़ी कार्रवाई
फतेहाबाद, 28 जून। निकिता खट्टर के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस ने "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जिलेभर में विशेष अभियान 'ऑपरेशन आक्रमण' चलाया। मात्र छह घंटे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध शराब, चोरी तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसना और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
अभियान के दौरान जिले के शहरों, कस्बों, गांवों, चौक-चौराहों तथा राजस्थान एवं पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी, वाहन चेकिंग, छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
*अभियान की प्रमुख उपलब्धियां*
*आबकारी अधिनियम के तहत*
3 अभियोग दर्ज
3 आरोपी गिरफ्तार
134 बोतल अवैध शराब बरामद
*एनडीपीएस एक्ट के तहत*
थाना जाखल में एक आरोपी से 7.80 ग्राम हेरोइन बरामद।
थाना सदर रतिया एवं एंटी नारकोटिक सेल की संयुक्त कार्रवाई में 115 ग्राम अफीम, 5.890 किलोग्राम गांजा तथा 23,000 रुपये नकद बरामद।
कुल परिणाम
4 अभियोग दर्ज
4 आरोपी गिरफ्तार
7.80 ग्राम हेरोइन, 115 ग्राम अफीम एवं 5.890 किलोग्राम गांजा बरामद।
*भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत*
अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लैपटॉप बरामद किया।
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 1 चोरीशुदा जीप बरामद की।
कुल परिणाम
2 अभियोग दर्ज
3 आरोपी गिरफ्तार
1 लैपटॉप एवं 1 चोरीशुदा जीप बरामद।
*मोटर वाहन अधिनियम के तहत*
लेन चेंजिंग के 48 चालान।
अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 40 चालान।
*सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी*
राजस्थान एवं पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
*पुलिस अधीक्षक की अपील*
*पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर* ने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद पुलिस अपराधमुक्त, नशामुक्त एवं भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

PN 07
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*