PRESS NOTE FROM 01 TO 07 DATE - 24.06.2026
01. थाना सदर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई — नौकरी दिलाने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और आरोपी काबू
– मामले में अब तक पांच आरोपी काबू, जांच जारी
फतेहाबाद, 24 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार के गांव खेड़ी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनराज को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि रतिया के गांव अलालवास निवासी सुग्रीव पुत्र सुरेन्द्र कुमार, हाल आबाद ढाणी धांगड़, फतेहाबाद ने माननीय न्यायालय में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे तथा उसके रिश्तेदारों से प्रति व्यक्ति 7-7 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी नियुक्ति पत्र, नकली मोहरें और जाली दस्तावेज तैयार कर शिकायतकर्ता व अन्य लोगों को धोखे में रखकर उनसे कुल 49 लाख रुपये हड़प लिए।
उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 18, दिनांक 12.01.2012, धारा 420, 467, 468, 471, 506 व 120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में चार आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है, जबकि अब एक अन्य सह आरोपी हिसार के गांव खेड़ी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनराज को भी काबू कर लिया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
PN 01
02. थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले का किया खुलासा, दो आरोपी काबू, चोरीशुदा बाइक बरामद
– त्वरित कार्रवाई से वारदात का पर्दाफाश, आरोपियों को किया जाएगा न्यायालय में पेश
टोहाना, 24 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए टोहाना के तिलक नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र राजेश तथा ईदगाह बस्ती निवासी कमल पुत्र बिट्टू राम को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रत्ताखेड़ा निवासी हरबंस सिंह पुत्र जोधा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी माता को दवाई दिलवाने के लिए जैन समाधि अस्पताल, टोहाना आया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अस्पताल के सामने छोटी नहर के पास खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 186, दिनांक 23.06.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोहाना के तिलक नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र राजेश तथा ईदगाह बस्ती निवासी कमल पुत्र बिट्टू राम को काबू कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

PN 02
03. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान तेज, टोहाना में घर-घर जाकर किया गया जागरूकता कार्य
– नशा पीड़ितों की पहचान कर उपचार के लिए किया प्रेरित, छात्रों को भी किया गया जागरूक
टोहाना, 24 जून। *ऑपरेशन जीवन ज्योति* के तहत चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के क्रम में सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में टोहाना शहर में व्यापक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अभियान के तहत टीम द्वारा वार्ड नंबर 2, राजनगर क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नशा पीड़ितों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की गई तथा उनका हालचाल जाना गया।
इस दौरान वार्ड के एमसी रोशन लाल एवं केयरटेकर बूटा सिंह भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में नशा प्रभावित व्यक्तियों की स्थिति का निरीक्षण किया और उनके परिवारों से बातचीत कर वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। टीम ने पाया कि राजनगर क्षेत्र में पहले की तुलना में नशा की समस्या में कुछ सुधार देखने को मिला है, हालांकि कुछ व्यक्ति अभी भी नशे के आदी हैं, विशेषकर इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले मामलों में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया।
ऐसे व्यक्तियों को मौके पर ही समझाइश देकर नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नियमित उपचार की आवश्यकता पर बल दिया।
इसी अभियान के तहत नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, सरकारी अस्पताल टोहाना में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत सक्रिय पहल की गई, जिसके अंतर्गत आज और कल मिलाकर कुल 22 नशा पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध करवाई गईं तथा चिकित्सकीय परामर्श दिलाया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।

PN 03
04. थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई — अवैध लाहन बरामद मामले में एक आरोपी काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
– अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टोहाना, 24 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव लोहाखेड़ा निवासी गोपाल सिंह उर्फ गोपी पुत्र जोगिन्द्र सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव लोहाखेड़ा बस अड्डा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी अपने मकान के नजदीक बिढाईखेड़ा रोड स्थित पार्क के पास पंचायत भूमि पर अवैध रूप से देशी शराब बनाने के लिए लाहन तैयार कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान लकड़ियों के नीचे छिपाकर रखा गया एक नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम बरामद हुआ, जिसमें लगभग 200 लीटर लाहन पाया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 185, दिनांक 23.06.2026, धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

05. साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने टेलीग्राम टास्क स्कैम मामले में एक अन्य सह-आरोपी को किया काबू
– ऑनलाइन टास्क के नाम पर ₹7.26 लाख की साइबर ठगी के मामले में अब तक 09 आरोपी काबू
फतेहाबाद, 24 जून। साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने ऑनलाइन टास्क रिवॉर्ड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अन्य सह-आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर स्थित मसूरिया पाल रोड निवासी हेमंत बुटरा पुत्र ओम प्रकाश को मामले में संलिप्त पाए जाने पर काबू किया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंक कार्ड, मोबाइल फोन तथा क्रेडिट कार्ड स्वाइप मशीनें बरामद की गई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में 08 आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि रतिया के वार्ड नंबर 10, अनाज मंडी निवासी यसमीन अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन टास्क पूरा करने तथा रिवॉर्ड कमाने का लालच देकर विभिन्न चरणों में UPI एवं बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल ₹7,26,452 की साइबर ठगी की गई।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को शुरुआत में छोटे-छोटे रिटर्न दिखाकर विश्वास में लिया गया, जिसके बाद उससे लगातार अलग-अलग बैंक खातों एवं UPI आईडी के माध्यम से राशि ट्रांसफर करवाई जाती रही। बाद में जब शिकायतकर्ता को अपनी राशि वापस नहीं मिली, तो उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का आभास हुआ।
इस संबंध में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद में अभियोग संख्या 70, दिनांक 02.10.2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी हेमंत बुटरा की संलिप्तता सामने आने पर उसे काबू किया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

06. थाना शहर रतिया पुलिस ने चोरी मामले में नंदगढ़ (बठिंडा) निवासी आरोपी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रतिया, 24 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नंदगढ़, जिला बठिंडा निवासी गोविंद सिंह उर्फ छिंदा पुत्र पुन्नु राम को काबू किया। नियमानुसार कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि न्यू टाउन रतिया निवासी रमनदीप पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिनांक 04-06-2026 की रात वह अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसकी मोटरसाइकिल, लगभग ₹35,000 नकद, एक कीमती घड़ी, कपड़े, जूते तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला तथा मोटरसाइकिल व नकदी गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में रात लगभग 01:00 से 03:00 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की पुष्टि हुई।
इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 137, दिनांक 05.06.2026, धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह उर्फ छिंदा को काबू किया तथा उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

PN 06
07. थाना शहर रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ट्रामाडोल नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू, मुख्य सप्लायर भी दबोचा गया
– कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियां बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश
रतिया, 24 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बबनपुर, तहसील रतिया, जिला फतेहाबाद निवासी कुलदीप सिंह पुत्र छोटा सिंह को ट्रामाडोल नशीली गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 46 ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस मामले में एक मुख्य सप्लायर भी शामिल है, जिसे भी पुलिस ने काबू कर लिया है।
थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बुढलाडा रोड स्थित नया बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बस अड्डे के मुख्य गेट के पास चाय के खोखे के नजदीक खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी पैंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली निकालकर दीवार के पास फेंककर भागने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें ट्रामाडोल की नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप सिंह उपरोक्त के रूप में हुई।
मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य सप्लायर फतेहाबाद के बादलगढ़ निवासी प्रेम पुत्र कश्मीर सिंह को भी काबू कर लिया है, जिसकी भूमिका नशीली गोलियों की सप्लाई में सामने आई है।
बरामद गोलियां एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध श्रेणी में आती हैं। बरामदा माल को विधिवत सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 146, दिनांक 23.06.2026, धारा 22(बी)-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*

PN 07
-- [image: Picture]