Saturday, June 13, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 01 TO 06 DATE - 13.06.2026


01. थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने 34.09 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू

– पुलिस वाहन को देखकर स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास, तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद


फतेहाबाद, 13 जून। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद के बाल्मीकी चौक बगीची मोहल्ला निवासी आर्यन पुत्र रवि कुमार को 34.09 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
      थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव दौलतपुर के निकट मौजूद थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की।
     नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 34.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
      इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 231 दिनांक 12.06.2026 के तहत धारा 21-बी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

PN 01

02. सीआईए फतेहाबाद ने 55.15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू

– रतिया रोड बाईपास पुल के निकट कार्रवाई, मोटरसाइकिल सवार आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद


फतेहाबाद, 13 जून। सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी लवप्रीत उर्फ लबु उर्फ झंडू पुत्र बिकर सिंह को 55.15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
      सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर रतिया की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतिया रोड बाईपास पुल के निकट निगरानी शुरू की। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचा, जिसे संदेह के आधार पर काबू कर नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई।
      उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 55.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
      इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 253 दिनांक 12.06.2026 के तहत धारा 21बी, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

PN 02


03. थाना सदर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को किया काबू

– जमीन विवाद को लेकर फायरिंग करने के आरोप में कार्रवाई, तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश


टोहाना, 13 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
      थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि जमालपुर शेखां निवासी सरदूल सिंह पुत्र मनसा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका एक अन्य पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 जून को आरोपी सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में सवार होकर विवादित जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता पक्ष को जान से मारने की धमकी दी तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला किया।
      उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान खड़वाल निवासी मोनू, धमतान निवासी संदीप पुत्र पालाराम तथा चंदड़ कलां निवासी सतनाम पुत्र मदनलाल की संलिप्तता सामने आई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
      इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 100 दिनांक 11.06.2026 के तहत धारा 109, 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 03


04. थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन मामले के मुख्य सप्लायर को किया काबू

– 8.30 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में कार्रवाई, एक आरोपी पहले ही हो चुका है काबू


टोहाना, 13 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए टोहाना के किल्ला मोहल्ला निवासी विशाल उर्फ किशन पुत्र देवराज उर्फ नन्ना को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है।
     थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 25 मई 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुना रोड टोहाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टोहाना के किल्ला मोहल्ला निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ भावु पुत्र सुभाष को 8.30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 152 दिनांक 25.05.2026 के तहत धारा 21-बी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
      उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश, आरोपी से पूछताछ तथा तकनीकी जांच के दौरान विशाल उर्फ किशन की मुख्य सप्लायर के रूप में संलिप्तता सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

PN 04

05. थाना शहर रतिया पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को किया काबू

– बाइक लोन सेटलमेंट के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में कार्रवाई


रतिया, 13 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने बाइक लोन की किस्तों का सेटलमेंट करवाने का झांसा देकर 20 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में चंदड़ कलां निवासी मनोज कुमार पुत्र गुरदीप सिंह को काबू किया है। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
      थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि रतिया के वार्ड नंबर 2 निवासी सोनू पुत्र गुरमेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने स्वयं को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उसकी बाइक लोन की बकाया राशि का कम रकम में सेटलमेंट करवाने का झांसा दिया। आरोपी ने एक क्यूआर कोड भेजकर सेटलमेंट के नाम पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन इसके बाद न तो लोन का सेटलमेंट करवाया और न ही राशि वापस लौटाई।
       उन्होंने बताया कि शिकायत, साइबर पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड तथा तकनीकी जांच के दौरान चंदड़ कलां निवासी मनोज कुमार पुत्र गुरदीप सिंह की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की। इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 15 दिनांक 15.01.2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


06. थाना सदर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को किया काबू

– जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग और मारपीट के आरोप में कार्रवाई


टोहाना, 13 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े, फायरिंग और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
      थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि जींद के खरड़वाल निवासी सोनू उर्फ मोनू पुत्र रामप्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने एक वर्ष पूर्व जमालपुर शेखां क्षेत्र में एक कनाल जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर उसका दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। 11 जून को वह अपने साथियों के साथ उक्त जमीन पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया तथा फायरिंग की। घटना में उसे चोटें भी आईं।
      उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जमालपुर शेखां निवासी सरदूल सिंह पुत्र मनसा सिंह तथा उसके पुत्र विक्रम की संलिप्तता सामने आई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
     इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 101 दिनांक 11.06.2026 के तहत धारा 115(2), 109, 3(5), 324(5) बीएनएस तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

PN 06



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*







Attachments