PRESS NOTE FROM 01 TO 05 DATE - 26.06.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति अभियान को मिली नई गति, 17 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा, 200 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक
– फतेहाबाद और टोहाना में नशा मुक्ति टीमों ने उपचार, काउंसलिंग और जनजागरूकता गतिविधियां कीं
फतेहाबाद, 26 जून। *ऑपरेशन जीवन ज्योति* के तहत जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने, उनकी नियमित काउंसलिंग करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में गांव बुर्ज में 04 तथा रतिया में 02 सहित कुल 06 नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के उपरांत उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अलावा एक अन्य नशा पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी रतिया में दाखिल करवाया गया। वहीं पहले से उपचाराधीन मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई तथा उन्हें नियमित रूप से उपचार जारी रखने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त रतिया स्थित वीआईसी कोचिंग सेंटर में आयोजित जागरूकता सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
वहीं नशा मुक्ति अभियान टोहाना मंडल के अंतर्गत सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में सरकारी अस्पताल टोहाना में उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई। इस दौरान चिकित्सकों के साथ बैठक कर उपचार व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। अभियान के तहत 10 नशा पीड़ितों का उपचार शुरू करवाया गया तथा 02 नए मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके अलावा पतंजलि विद्यापीठ, टोहाना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करें, ताकि नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
PN 01
02. सीआईए टोहाना पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी को किया काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा
– 4 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद, नाकाबंदी के दौरान आरोपी गिरफ्तार
टोहाना, 26 जून। सीआईए टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जमालपुर शेखा, वार्ड नंबर 16 निवासी जैकी राम पुत्र रामदास को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि 24 जून 2026 को पुलिस टीम गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए भाखड़ा नहर पुल, रेलवे रोड टोहाना क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर भाटिया नगर–गांव दमकौरा रोड पर नाकाबंदी की गई।
उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें 4 किलो 120 ग्राम गांजा पाया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 187 दिनांक 25.06.2026 के तहत धारा 20(बी), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है तथा आरोपी के नेटवर्क एवं सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

PN 02
03. एएनसी सेल फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर सहित तीन आरोपी काबू
– 21.45 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने की कब्जे में
भुना, 26 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनसी सेल फतेहाबाद ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए भूना के वार्ड नंबर 3 निवासी भीम पुत्र सुभाष, भूना निवासी प्रिंस पुत्र राम कुमार तथा नाढोरी निवासी शिव सागर पुत्र उगरसैन को काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एएनसी सेल फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के दौरान भूना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भीम और प्रिंस कार में हेरोइन लेकर बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भीम के मकान के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार को रोककर दोनों आरोपियों को काबू किया गया। नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान भीम के कब्जे से 21.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे टोहाना क्षेत्र से हेरोइन खरीदकर उसकी तस्करी करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि नाढोरी निवासी शिव सागर ने तस्करी के लिए अपनी कार उपलब्ध करवाई थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे भी मामले में काबू कर लिया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 148, दिनांक 25.06.2026 के तहत थाना भूना में धारा 21बी, 27ए, 29, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है तथा आरोपियों के नेटवर्क और इस तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
फतेहाबाद, 26 जून। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए भट्टूमंडी निवासी कृष्ण उर्फ बिहारी उर्फ काला पुत्र लालचंद को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि यह मामला पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा में प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह पुत्र जसकरण सिंह निवासी तरखान वाला, जिला भठिंडा (पंजाब) हाल किरायेदार शक्ति नगर, फतेहाबाद ने बताया था कि वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था और वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा कमरे से सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स एवं नकदी चोरी हो गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी कृष्ण उर्फ बिहारी उर्फ काला को काबू किया गया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 143 दिनांक 08.04.2026 के तहत धारा 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की आगे गहनता से जांच कर रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

PN 03
04. थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा

05. थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल मामले में दो आरोपियों को किया काबू, बाइक बरामद
– ललौदा निवासी दो आरोपी काबू, चोरी की बाइक बरामद
टोहाना, 26 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के एक मामले में कार्रवाई करते हुए ललौदा निवासी रोबिन पुत्र बलजीत सिंह तथा जसपाल उर्फ संदीप पुत्र गुरमीत सिंह को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप पुत्र छैलू राम निवासी गांव ठरवा, तहसील टोहाना ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल गांव फतेहपुरी स्थित डेरे के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसमें वाहन के दस्तावेज भी मौजूद थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को काबू कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
इस संबंध में अभियोग संख्या 64 दिनांक 19.04.2026 के तहत थाना सदर टोहाना में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

PN 05
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*