PRESS NOTE FROM 01 TO 05 DATE - 22.06.2026
01. 22 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित महिला समेत दो आरोपी काबू
– सीआईए रतिया की कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर अहरवां-रतिया रोड पर की गई नाकाबंदी
रतिया, 22 जून। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर (पंजाब) के अकबरवाला (कुशूवाला) निवासी मंगल सिंह पुत्र संतोख सिंह तथा कुलविंदर कौर पत्नी पीपल सिंह को 22 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के उद्देश्य से मौजूद थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बाबा दीप सिंह नर्सिंग कॉलेज, अहरवां-रतिया रोड के निकट नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दोनों आरोपियों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22 किलो 290 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 242 दिनांक 21.06.2026 के तहत धारा 15(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों से डोडा चूरा पोस्त के स्रोत, खरीद-फरोख्त एवं इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
PN 01
02. घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व नकदी छीनने के मामले में एक और सह आरोपी काबू
– गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, मामले में अब तक छह आरोपी काबू
फतेहाबाद, 22 जून। गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ तथा नकदी छीनने के मामले में गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी रवि कुमार पुत्र गुरमीत सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश ने बताया कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते कई नामजद व अन्य व्यक्तियों ने 06 मार्च 2026 की रात उसके घर में घुसकर मारपीट की, दुकान का दरवाजा तोड़ दिया तथा गल्ले से करीब 1500 रुपये निकाल लिए।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके भाई एवं रिश्तेदारों के मकानों पर ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया तथा उसके चचेरे भाई के मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा आरोपियों द्वारा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 101 दिनांक 07.03.2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 333, 351(2), 324(4) व 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी रवि कुमार पुत्र गुरमीत सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उसे काबू किया गया।
मामले की जांच जारी है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

PN 02
03. 12 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी काबू
– सीआईए रतिया की कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर गांव हमजापुर क्षेत्र में की गई छापेमारी
रतिया, 22 जून। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर (पंजाब) के महमूदवाला निवासी सोना सिंह पुत्र बलवीर सिंह को 12 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महमूदवाला निवासी सोना सिंह अपने कब्जे में डोडा चूरा पोस्त लेकर गांव हमजापुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
मौके पर आरोपी को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 144 दिनांक 21.06.2026 के तहत धारा 15(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से नशीले पदार्थ के स्रोत एवं इसके सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

PN 03
04. भूना में साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान — अभेद्य ऐप की दी जानकारी
– महिला सुरक्षा टीम व साइबर थाना की संयुक्त पहल, बस स्टैंड व लाइब्रेरी में किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम
भूना, 22 जून। महिला सुरक्षा टीम प्रभारी महिला निरीक्षक मंजू सिंह तथा साइबर थाना में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के कुशल नेतृत्व में आज भूना बस स्टैंड, श्याम लाइब्रेरी भूना एवं फतेहाबाद लाइब्रेरी में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों, विशेषकर युवाओं व महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से सावधान रहने की अपील की गई। टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक अथवा मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी साझा न करें।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत टीम द्वारा दहेज प्रथा के खिलाफ भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दहेज लेना एवं देना दोनों ही सामाजिक बुराई एवं कानूनी अपराध हैं, जिससे समाज में असमानता और उत्पीड़न बढ़ता है। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे दहेज रहित विवाह को बढ़ावा दें और समाज में सकारात्मक संदेश दें।
इस दौरान नागरिकों को पुलिस विभाग द्वारा विकसित अभेद्य ऐप की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल माध्यम है, जिसके माध्यम से आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है तथा सुरक्षा संबंधी अलर्ट भी साझा किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में लोगों को साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में पुलिस टीम ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को साइबर अपराधों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति सजग बनाना है, और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

PN 04
05. "सुरक्षित घर लौटना ही सबसे बड़ी मंजिल है, रफ्तार नहीं जिम्मेदारी चुनिए" : पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस
228 सड़क दुर्घटनाओं में 94 मौतों के आंकड़े बने गंभीर चेतावनी, मताना और अमानी की दर्दनाक घटनाएं दे रही हैं सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश
फतेहाबाद, 22 जून। सड़क पर निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी परिवार की उम्मीद, विश्वास और खुशियों का आधार होता है। एक छोटी-सी लापरवाही पलभर में किसी घर की मुस्कान हमेशा के लिए छीन सकती है। सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक, सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। इसी उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने जिले के सभी वाहन चालकों एवं आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावनात्मक अपील की है।
*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि हाल ही में राजस्थान के डूंगरगढ़ के समीप मताना निवासी परिवार के साथ हुई सड़क दुर्घटना तथा टोहाना के अमानी के पास हुई भीषण बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इन दर्दनाक हादसों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां, सपने और भविष्य को भी बिखेर देती है। ऐसे हादसे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं कि सड़क पर थोड़ी-सी असावधानी भी अपूरणीय क्षति का कारण बन सकती है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में फतेहाबाद जिले में कुल 228 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 187 लोग घायल हुए तथा 94 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 88 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 78 लोग घायल हुए तथा 38 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये केवल सरकारी आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन परिवारों की पीड़ा की कहानी हैं जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को हमेशा के लिए खो दिया।
*श्रीमती निकिता खट्टर* ने कहा, "जब आप घर से निकलते हैं तो आपका परिवार आपकी सुरक्षित वापसी की दुआ करता है। आपकी एक छोटी-सी गलती किसी मासूम बच्चे से उसका पिता, किसी मां से उसका बेटा और किसी पत्नी से उसका जीवनसाथी छीन सकती है। इसलिए सड़क पर रफ्तार नहीं, जिम्मेदारी चुनिए। कुछ मिनट पहले पहुंचने की जल्दबाजी कभी भी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं हो सकती।"
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, खतरनाक ओवरटेक तथा लापरवाही हैं। यदि प्रत्येक वाहन चालक इन गलतियों से बच जाए तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
*पुलिस अधीक्षक* ने सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति से आईएसआई मानक का हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में चालक सहित सभी यात्रियों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा, "हेलमेट और सीट बेल्ट चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि आपके जीवन और आपके परिवार की खुशियों की सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच हैं।"
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाने की अपील की। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों, लेन अनुशासन एवं सड़क संकेतों का पालन करने, नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपने तथा बरसात, तूफान, धूलभरी आंधी एवं रात्रि के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का भी आग्रह किया।
अंत में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* ने कहा, "मताना और अमानी की दर्दनाक घटनाएं हम सभी के लिए एक सीख हैं कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही जीवनभर का पछतावा बन सकती है। यदि हम यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट को अपनी आदत बनाएं, गति पर नियंत्रण रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तो अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि स्वयं भी सुरक्षित वाहन चलाएंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। यही एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय है।"
*एसपी की अपील*
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने जिलावासियो से अपील करते हुए कहा कि धीमी गति – सुरक्षित जीवन, हेलमेट और सीट बेल्ट – जीवन का सुरक्षा कवच, नशे से दूरी – दुर्घटना से दूरी। यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि घर पर कोई आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आपकी सतर्कता ही आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा है।"
PN 05
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*