PRESS NOTE FROM 01 TO 05 DATE - 18.06.2026
01. ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम ने 05 ड्रग पीड़ितों को दी दवा, विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक
– गांव हंसगा में चिन्हित ड्रग पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं
– भूना के तीन शिक्षण संस्थानों में आयोजित सेमिनारों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, दिलाई गई ई-शपथ
फतेहाबाद, 18 जून। जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार जागरूकता एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद के प्रभारी उप निरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में गांव हंसगा तथा भूना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
उप निरीक्षक सुंदर ने बताया कि नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव हंसगा में सर्वे एवं संपर्क अभियान चलाकर 05 ड्रग पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। टीम ने इन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की लत से बाहर आने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चिन्हित व्यक्तियों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा उन्हें नियमित उपचार और परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा भूना स्थित श्योर 60 कोचिंग सेंटर, फेम लाइब्रेरी एंड कंप्यूटर सेंटर तथा एकलव्य लाइब्रेरी में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए। सेमिनारों के दौरान विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते खतरे, इसके दुष्परिणामों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करे तो समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की ई-शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति टीम ने नागरिकों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
PN 01
02. मारपीट कर नकदी व दस्तावेज छीनने के मामले में दो आरोपी काबू
– थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
टोहाना, 18 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने मारपीट कर नकदी एवं दस्तावेज छीनने के मामले में ढेर निवासी भूपेंद्र उर्फ पिंदू पुत्र गुरजंत सिंह तथा गुल्लरवाला निवासी हैप्पी पुत्र बलविंदर को काबू करने में सफलता हासिल की है।
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि आंकावाली निवासी पम्मा राम पुत्र खंडूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। 17 जून 2026 को वह धारसूल कलां से कबाड़ खरीदकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जब वह धारसूल-कुलां रोड पर नहर पुल के पास पहुंचा, तो सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कुर्ते की जेब से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 8 हजार रुपये की नकदी, वोटर कार्ड एवं पैन कार्ड रखे हुए थे।
शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 105 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 304 व 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा छीनी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी तथा मामले में अन्य संभावित पहलुओं को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 02
03. साइबर ठगों पर फतेहाबाद पुलिस का करारा प्रहार: महज एक माह में 20.78 लाख रुपये पीड़ितों के खातों में लौटाए, लौटी मुस्कान
– पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस के नेतृत्व में साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई बनी आमजन के लिए राहत की ढाल
– 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत और त्वरित कार्रवाई से बचाई गई लाखों रुपये की ठगी की राशि
फतेहाबाद, 18 जून। फतेहाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अपनी तेज, तकनीकी और प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए महज एक माह के भीतर साइबर ठगी के शिकार नागरिकों के 20 लाख 78 हजार 698 रुपये उनके खातों में वापस दिलवाकर न केवल उनकी मेहनत की कमाई बचाई, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी लौटाई। अपनी राशि वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने फतेहाबाद पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना में प्रशिक्षित दो-दो साइबर एक्सपर्ट पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि साइबर थाना में आधुनिक तकनीक से दक्ष विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों की तैनाती कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन के सभागार हाँल में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* ने जिलेभर के साइबर एक्सपर्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर ठगी की कोई भी शिकायत प्राप्त होते ही सर्वप्रथम पीड़ित से राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाई जाए, ताकि ठगी गई राशि को शीघ्र फ्रीज कराया जा सके। इसके उपरांत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक राशि पीड़ितों को वापस दिलाना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि *12 मई 2026 से 11 जून 2026* तक फतेहाबाद पुलिस की साइबर टीमों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए साइबर ठगों द्वारा हड़पी गई *20 लाख 78 हजार 698 रुपये* की राशि विभिन्न पीड़ितों के खातों में वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम है।
*थाना वार वापस कराई गई राशि का विवरण इस प्रकार है—*
• साइबर थाना फतेहाबाद – ₹14,57,698
• थाना भट्टू कलां – ₹43,100
• थाना शहर फतेहाबाद – ₹97,500
• थाना शहर टोहाना – ₹1,44,100
• थाना जाखल – ₹80,000
• थाना शहर रतिया – ₹44,200
• थाना सदर रतिया – ₹4,800
• थाना सदर टोहाना – ₹49,000
कुल वापस कराई गई राशि – ₹20,78,698
*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर* ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, फर्जी निवेश, ऑनलाइन लोन, डिजिटल अरेस्ट या बैंक संबंधी झांसे में बिल्कुल न आएं। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो अथवा ठगी हो जाए तो बिना एक पल गंवाए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर थाना से तुरंत संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना ही ठगी गई राशि को वापस दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम साबित होती है।
फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित साइबर टीमों और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से आमजन की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
PN 03
04. 1 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त सहित आरोपी काबू
– थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
जाखल, 18 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जाखल पुलिस ने तलवाड़ा निवासी काला पुत्र रामचंद्र को 1 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान गांव तलवाड़ा बस अड्डे के निकट मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक थैली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबराकर संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान तलवाड़ा निवासी काला पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी के कब्जे में ली गई प्लास्टिक थैली की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थैली से 1 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।
इस संबंध में थाना जाखल में अभियोग संख्या 79 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 15(B), 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 04
05. राइस मिल से चावल व ग्वार सीड चोरी मामले में दो आरोपी काबू
– थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई, मामले की जांच जारी
जाखल, 18 जून। थाना जाखल पुलिस ने राइस मिल से चावल व ग्वार सीड चोरी करने के मामले में बाजीगर बस्ती जाखल निवासी अजय उर्फ चूहा पुत्र सुभाष तथा गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी सतगुर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जाखल मंडी निवासी अमन गर्ग पुत्र प्रेम चंद गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पिता के नाम से दलीप चंद राइस एंड जनरल मिल संचालित है। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 जून 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने राइस मिल से करीब 18 से 20 कट्टे चावल एवं ग्वार सीड चोरी कर लिए। उन्होंने यह भी बताया था कि इससे पहले भी उनके सेलर से चावल और ग्वार सीड के कट्टे चोरी हो चुके हैं।
शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 77 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 305 व 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले में चोरी किए गए सामान की बरामदगी तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 05
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*
[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*