Monday, June 15, 2026 Stories That Matter
Press Note

PRESS NOTE FROM 01 TO 03 DATE - 15.06.2026

01. 50 लीटर लाहन सहित महिला आरोपी काबू

– थाना शहर रतिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई


रतिया, 15 जून। थाना शहर रतिया पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव रताखेड़ा निवासी सिमरावाई पत्नी अशोक कुमार को 50 लीटर लाहन काबिले कशीद सहित काबू किया है। आरोपी महिला को बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
      थाना शहर रतिया प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव रताखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव रताखेड़ा निवासी सिमरावाई अवैध रूप से शराब तैयार करने का कार्य करती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
       पुलिस को देखकर महिला घबरा गई, जिसे महिला पुलिस कर्मी की सहायता से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरा करीब 50 लीटर लाहन काबिले कशीद बरामद हुआ। बरामद माल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
      इस संबंध में थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 139 दिनांक 14.06.2026, धारा 61(4) हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।


02. 6.42 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू

– थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


रतिया, 15 जून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने अलीका निवासी चरणदास उर्फ चन्नी पुत्र निरजन दास को 6.42 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
      थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान लालवास रोड पर गांव हुकमावाली के पास एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर वहां से जाने लगा। संदेह के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई, जिसने अपनी पहचान अलीका निवासी चरणदास उर्फ चन्नी के रूप में बताई।
      नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई।
     इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 134 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 21बी, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

PN 02

03. 18 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी काबू

– थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज


फतेहाबाद, 15 जून। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने अशोक नगर की गली नंबर 5 निवासी बोबी पुत्र करतार सिंह को 18 बोतल अवैध देसी शराब सहित काबू किया है। आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।
      थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अशोक नगर निवासी बोबी अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य करता है तथा शराब लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माजरा रोड स्थित सिटी हार्ट गली नंबर 5 के पास आरोपी को काबू कर लिया।
      तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 बोतल देसी शराब मार्का क्लब माल्टा बरामद हुई। बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
      इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 254 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 61(4) हरियाणा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

--



[image: Picture]
*PRO,*
*Fatehabad Police,*
*9466628586*
*email- policeproftb@gmail.com <policeproftb@gmail.com>*







Attachments