Press note file no-2 from DIPRO AMBALA dated 22.06.2026
अंबाला 22, जून-
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया हुआ है और इस कार्यक्रम के दृष्टिगत मतदाताओं को बीएलओ घर-घर जाकर सम्बन्धित मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म वितरित करने का कार्य कर रहे है।
उपायुक्त ने बताया कि बीएलओ इस एन्यूमरेशन फार्म को मतदाता के घर देना सुनिश्चित कर रहे है और उन्हों एन्यूमरेशन फार्म भरने से सम्बधिंत जानकारी भी दे रहे है। उन्होनें बताया कि सम्बन्धित परिवार का मुखिया इस फार्म को भरकर बीएलओ को देंगे। इसके अलावा मतदाता इस फॉर्म को भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय में भी यह फार्म जमा करवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ द्वारा इस फार्म के अलावा मतदाता से किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केवल उन्हीं मतदाताओं का नाम ही मतदाता सूचियों की प्रारम्भिक प्रकाशन में शामिल होगे जिनके द्वारा स्वयं हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फार्म दिए जाएंगे।
बॉक्स:
उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन से पूर्व बूथ लेवल एंजैट एक दिन में एक मतदान केन्द्र पर केवल 50 फार्म ही जमा करवा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग की हिदायतों अनुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के साथ मतदान केन्द्रों का रैशनेलाईजेशन 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को कर दिया जाएगा और यह सूची जिला प्रशासन की वैबसाईट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यदि मतदाता सूचियों से सम्बन्धित कोई दावे तथा आपत्तियां दी जानी है तो 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दी जा सकती हैं। इसके उपरांत 21 जुलाई से 18 सितम्बर तक सम्बन्धित ईआरओ व अथोरिटी द्वारा दावे व आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसके उपरांत 22 सितम्बर 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बॉक्स:
उपायुक्त ने यह भी बताया कि मतदाताओ की सुविधाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार जिला अम्बाला में टोल फ्री नं0 1950 प्रात: 7 बजे से सांय 9 बजे तक मल्टीपल लाईनस में सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उक्त टोल फ्र ी नं0 1950 पर मतदाताओं को होनी वाली समस्याओं जैसे एन्यूमरेशन फार्म, रिकार्ड रिलेटिड वोटर लिस्ट 2002, वोट से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्म के बारे में जानकारी ले सकता है।
--------------------------------------------------------------------