Saturday, June 27, 2026 Stories That Matter
Press Note

press note एक्स पुलिस ऑफिसर/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन

हरियाणा सरकार से पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की अपील

अम्बाला, 27 जून। एक्स पुलिस ऑफिसर/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, अम्बाला की मासिक बैठक प्रधान अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हरियाणा सरकार द्वारा पेंशनरों की विभिन्न मांगों की अनदेखी किए जाने पर रोष व्यक्त किया और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि पेंशनरों को वर्तमान में दिए जा रहे ₹1000 मासिक चिकित्सा भत्ते को बढ़ाकर ₹3000 किया जाए। साथ ही हिमाचल प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर 60, 65, 70, 75 एवं 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि का प्रावधान लागू किया जाए।

सदस्यों ने यह भी मांग उठाई कि सभी बीमारियों के उपचार के लिए पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों को पैनल में शामिल सभी निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को हरियाणा रोडवेज की बसों में आधे किराए की सुविधा प्रदान करने तथा एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

बैठक में सेवानिवृत्त एसपी फूल कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी विज कुमार मेहता, गुलजार सिंह, तेजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, महेश कुमार, बलदेव कृष्ण, राजपाल सिंह राणा, मदन सिंह राणा, अशोक शर्मा, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुरमीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भीम सिंह, देशराज, राम जुआरी, संजीव कुमार सहित कुल 36 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के अंत में सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।


Attachments