Monday, June 29, 2026 Stories That Matter
Press Note

Press Note ब्राह्मण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक

अम्बाला में ब्राह्मण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठकः जिले सिंह पिचोलिया के नेतृत्व में समाज एकजुट, कल्याण बोर्ड गठन की मांग बुलंद

ब्राह्मण समाज का शक्ति प्रदर्शन, भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की  सीबीआई जांच व परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग।

अम्बाला, 28 जून। भगवान परशुराम गौशाला, खतौली गेट, अंबाला में ब्राह्मण महासभा हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन श्री परशुराम ब्राह्मण कल्याण सभा, अम्बाला द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को प्रमुखता से उठाया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नंबरदार (ब्राह्मण माजरा) ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र कौशिक चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सतीश गौतम, तरसेम पाल शर्मा, एम.पी. शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा, जनार्दन शर्मा, योगेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा तथा नरेश गौड़ सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ एवं भगवान परशुराम के जयघोष करवाए।
बैठक में बिहार के भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मामले की सीबीआई जांच कराने तथा उनके परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह पिचोलिया ने अपने संबोधन में सभी ब्राह्मण संगठनों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक एकता आवश्यक है। उन्होंने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन, प्रदेश स्तर पर डेपुटेशन कमेटियों के निर्माण तथा विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं में लंबित विवादों के समाधान पर भी जोर दिया।
बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने पिचोलिया के नेतृत्व में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास जताया। सतीश गौतम, राजेंद्र कौशिक, तरसेम पाल शर्मा और नरेश गौड़ सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में पंडित सुभाष शर्मा ने शांति पाठ कराया तथा भगवान परशुराम एवं गौमाता के जयकारे लगाए। अध्यक्ष ओमप्रकाश नंबरदार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की और उपस्थित जनों से भोजन प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।
बैठक में सतीश गौतम, कुलदीप भारद्वाज, नरेश गौड़, जनार्दन शर्मा, नरेंद्र त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, रामबाबू कौशिक, मीनू पंडित, अशोक शर्मा, महेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा, सुशील बक्शी, रतनलाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, डॉ. बलेश शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ. रामकुमार टूंडला, योगेंद्र शर्मा, एडवोकेट नम्रता गौड़, डॉ. जय किशन शर्मा, एडवोकेट जयनारायण दीक्षित, रविंद्र शर्मा, एम.पी. शर्मा, रामनिवास शर्मा, जयपाल भारद्वाज, आर.पी. गौड़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Attachments